डेस्क : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे और राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही राजनीतिक अटकलों पर कांग्रेस हाई कमान ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए इन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया है। पार्टी नेतृत्व ने कहा है कि मुख्यमंत्री पद या राज्य नेतृत्व को लेकर किसी भी तरह का बदलाव फिलहाल प्रस्तावित नहीं है और मौजूदा व्यवस्था जस की तस बनी रहेगी।
हाल के दिनों में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के बीच कथित नेतृत्व संघर्ष की खबरों ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया था। इसके बाद दोनों नेताओं को दिल्ली बुलाकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ लगातार बैठकें हुईं, जिससे कयास और तेज हो गए थे कि राज्य में बड़ा राजनीतिक निर्णय लिया जा सकता है।
हालांकि, ताजा स्थिति में कांग्रेस हाई कमान ने इन सभी चर्चाओं को केवल “अटकलें” बताते हुए खारिज कर दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, न तो किसी प्रकार का इस्तीफा मांगा गया है और न ही मुख्यमंत्री पद में बदलाव का कोई निर्णय लिया गया है।
इस बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी कहा है कि उन्हें पार्टी नेतृत्व ने चर्चा के लिए दिल्ली बुलाया है और वह हाई कमान के निर्णय का पालन करेंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने भी दोहराया है कि वे पार्टी नेतृत्व के फैसले के साथ खड़े हैं।
कर्नाटक में पिछले कुछ समय से चल रही नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बीच कांग्रेस का यह बयान फिलहाल राजनीतिक हलकों में जारी असमंजस को कम करने की कोशिश माना जा रहा है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत