• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
करोड़ों की हवेली, महंगी कारों का मालिक शहजाद अली ई-रिक्शा में पकड़ा गया

करोड़ों की हवेली, महंगी कारों का मालिक शहजाद अली ई-रिक्शा में पकड़ा गया

August 27, 2024
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

June 9, 2026
रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

June 9, 2026
जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 9, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर मध्य प्रदेश

करोड़ों की हवेली, महंगी कारों का मालिक शहजाद अली ई-रिक्शा में पकड़ा गया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 27, 2024
in मध्य प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
करोड़ों की हवेली, महंगी कारों का मालिक शहजाद अली ई-रिक्शा में पकड़ा गया

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में थाने पर पथराव के बाद फरार मुख्य आरोपी शहजाद अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को उसे छतरपुर में ट्रैफिक पुलिस थाने के पास दबोचा। 6 दिन पहले तक करोड़ों की हवेली और महंगी कारों का मालिक रहा शहजाद अली एक ई-रिक्शा में जाते हुए पकड़ा गया। वह कपड़े से मुंह छिपाए हुए ई-रिक्शा से जा रहा था। पुलिस उसे गिरफ्तार करके उसी कोतवाली थाने ले गई जहां पर पथराव के मामले में वह वांछित था।

कई दिनों तक ठिकाने बदल-बदलकर बचता रहा शहजाद अली छतरपुर कोर्ट में सरेंडर की योजना बना रहा था। पुलिस को चकमा देने के लिए वह एक आम आदमी की तरह एक ई-रिक्शा में सवार होकर कोर्ट के लिए निकला। इंटेलिजेंस की सूचना पर पुलिस ने सुबह से ही पूरे शहर में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी थी। कोर्ट की ओर जाने वाले हर रास्ते पर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान एक ई-रिक्शा में एक शख्स मुंह छिपाए हुए नजर आया। पुलिसकर्मियों को शक हुआ तो उन्होंने ई-रिक्शा को रोका और मुंह छिपाए शख्स को कपड़ा हटाने को कहा। कपड़ा हटाते हुए पुलिसकर्मियों ने शहजाद अली को पहचान लिया और तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

यहां से उसे तुरंत कोतवाली ले जाया गया। यहां एक अलग कमरे में बिठाकर उससे काफी पूछताछ की गई। शहजाद अली पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। देश छोड़कर भागने की आशंका में शहजाद के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था।

एसपी अगम जैन ने हिन्दुस्तान से बातचीत में शहजाद अली की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अली को गिरफ्तार करने के लिए चार दिनों से टीमें पूरी कोशिश में जुटी थीं। हमें जानकारी मिली है कि वह अलग-अलग ठिकानों पर छिपने की कोशिश कर रहा था। उसे कोर्ट में पेश करके रिमांड की मांग की जाएगी और पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहजाद अली के खिलाफ पहले से छह मुकदमे दर्ज हैं, उनकी भी जांच की जा रही है।

शहजाद अली 21 अगस्त को उस भीड़ का नेतृत्व कर रहा था जो महाराष्ट्र में कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद साहब पर की गई एक टिप्पणी को लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने कोतवाली पहुंची थी। इस दौरान भीड़ हिंसक हो उठी और थाने पर पथराव कर दिया गया। थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। अगले दिन प्रशासन ने शहजाद अली की करोड़ों की हवेली को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था। इस दौरान परिसर में खड़ी तीन महंगी कारों को भी नष्ट कर दिया गया।

Previous Post

मलयालम फिल्म उद्योग में खलबली; मोहनलाल का AMMA अध्यक्ष पद से इस्तीफा, कमेटी भंग

Next Post

कोहली को टेस्ट कप्तानी नहीं छोड़नी चाहिए थी…पूर्व कोच का छलका दर्द

Next Post
विराट कोहली

कोहली को टेस्ट कप्तानी नहीं छोड़नी चाहिए थी...पूर्व कोच का छलका दर्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी
  • रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम
  • ‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
  • जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
  • भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In