• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
यूपी में तय स्थानों पर ही पढ़ी जा सकेगी नमाज

कश्मीर से कन्याकुमारी तक मनाई जा रही ईद

May 3, 2022
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हमला, संसद में गरमाई राजनीति

May 18, 2026
योगी

सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी का सख्त रुख, “शिफ्ट व्यवस्था” का सुझाव

May 18, 2026
पवन सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह के रिकॉर्ड्स से बढ़ा दबदबा

May 18, 2026
वरिष्ठ तमिल निर्माता के. राजन का 85 वर्ष की उम्र में निधन, जांच जारी

वरिष्ठ तमिल निर्माता के. राजन का 85 वर्ष की उम्र में निधन, जांच जारी

May 18, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आप नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार

May 18, 2026
पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी पहल, महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 3000 रुपये

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी पहल, महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 3000 रुपये

May 18, 2026
पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई, आरबीआई ने लाइसेंस रद्द किया

अब बच्चों के हाथ में डिजिटल पॉकेट मनी, Paytm का नया फीचर लॉन्च

May 18, 2026
लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, नौ लोगों ने गंवाई जान

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, नौ लोगों ने गंवाई जान

May 18, 2026
तीन स्वदेशी युद्धपोतों से बढ़ेगी भारतीय नौसेना की ताकत

तीन स्वदेशी युद्धपोतों से बढ़ेगी भारतीय नौसेना की ताकत

May 18, 2026
भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

May 18, 2026
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने इज़राइल भेजे हथियारों से लदे सैन्य विमान

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने इज़राइल भेजे हथियारों से लदे सैन्य विमान

May 18, 2026
राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह की वियतनाम यात्रा से रक्षा साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

May 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

कश्मीर से कन्याकुमारी तक मनाई जा रही ईद

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 3, 2022
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
यूपी में तय स्थानों पर ही पढ़ी जा सकेगी नमाज

नई दिल्ली:सोमवार को चांद का दीदार होने पर मंगलवार को कश्मीर से कन्याकुमारी तक ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ नमाज पढ़ी और नमाज के दौरान अल्लाह की इबादत कर मुल्क की सलामती के लिए दुआ मांगी। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को ईद- उल- फितर का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ नमाज पढ़ी और देश की सलामती के लिए दुआं की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। गांधी नगर मदीना मस्जिद पर नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते इतनी बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने के लिए नहीं पहुंचे थे। लेकिन इस बार कोरोना के मामले कम हैं और लोगों ने एक साथ नमाज पढ़ी।

दरअसल, सोमवार रात चांद दिखाई देने पर मौलाना ने मंगलवार को ईद का त्योहार मनाए जाने का ऐलान किया। ईद को लेकर ही सोमवार को यमुनापार के बाजारों में बच्चों से लेकर बड़े तक सभी खरीदारी करने में जुटे रहे। सीलमपुर, चौहान बांगर, जाफराबाद, शास्त्री पार्क, खुरेजी आदि जगहों पर लोग ड्राई फ्रूट से लेकर फल तक खरीदते दिखे। सीलमपुर मार्केट में तो इतनी भीड़ जुटी रही कि पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी। इसके साथ ही बाजारों में जगह जगह महिलाएं व युवतियां हाथों में मेंहदी लगवाती भी नजर आईं। ईद के दिन नए कपड़े पहनकर नमाज अदा की जाती है। एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी जाती है।

वहीं, मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह फोन और व्हाट्सएप पर भी  दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। अपने-अपने घरों में युवा, बुजुर्ग और बच्चों ने ईद उल.फितर की नमाज अता की। इसके बाद सिवईया, खीर और अन्य पकवान खाए।

गाजियाबाद में धूमधाम से मनाया गया पर्व

वहीं, दिल्ली से सटे इलाकों में भी ईद का त्योहार मनाया गया। अर्थला शिया जामा मस्जिद के मौलाना नवाजिश हुसैन ने बताया कि शालीमार गार्डन, शहीद नगर, लाजपत नगर, गरिमा गार्डन, इकबाल कॉलोनी, डीएलएफ कॉलोनी, अर्थला के लोगों ने मौलाना की अपील पर और कोरोना संक्रमण के चलते एक दूसरे से दूरी बनाकर नमाज अता हुई। सभी ने अल्लाह से कोरोना महामारी के खात्मे के लिए दुआ मांगी।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व अन्य बड़ी हस्तियों ने भी दी ईद की बधाई

वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वैंकया नायडू और अन्य देश के बड़े नेताओं ने सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों-बहनों को ईद मुबारक दी। रमज़ान के पवित्र महीने के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार समाज में भाईचारे तथा सद्भावना को मजबूत करने का पावन अवसर है। आइए, इस पवित्र अवसर पर, हम सब, स्वयं को मानवता की सेवा तथा जरूरतमंदों के जीवन को संवारने का संकल्प लें।

नमाज के बाद युवाओं में दिखा सेल्फी का क्रेज

नोएडा, गौतमबुद्व नगर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हापुड़, सोनीपत आदि जगहों पर ईद की नमाज शांतिप्रद तरीके से हुई। वहीं, नमाज के बाद युवाओं में सेल्फी लेने का क्रेज भी देखा गया। युवाओं ने एक साथ सेल्फी ली और उसको सोशल मीडिया पर शेयर किया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात

नमाज के दौरान मस्जिद व ईदगाह के बाहर शांत व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। नमाज अता करने के लिए मस्जिद और ईदगाह पर भीड़ जमा न हो इसलिए पुलिस बल तैनात किया गया। सभी प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस का पहरा था। हालांकि कुछ परिवारों के लोगों ने छोटे-छोटे समूहों में शारीरिक दूरी बनाकर घर पर नमाज अता की । बिना गले मिले ही एक दूसरे को बधाई दी।

Previous Post

पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में रूसी सेना के हमले जारी

Next Post

सफेद होते बालों के पीछे कहीं स्ट्रेस तो नहीं बड़ी वजह, काम आएंगे ये टिप्स

Next Post
सफेद होते बालों के पीछे कहीं स्ट्रेस तो नहीं बड़ी वजह, काम आएंगे ये टिप्स

सफेद होते बालों के पीछे कहीं स्ट्रेस तो नहीं बड़ी वजह, काम आएंगे ये टिप्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हमला, संसद में गरमाई राजनीति
  • सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी का सख्त रुख, “शिफ्ट व्यवस्था” का सुझाव
  • भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह के रिकॉर्ड्स से बढ़ा दबदबा
  • वरिष्ठ तमिल निर्माता के. राजन का 85 वर्ष की उम्र में निधन, जांच जारी
  • बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आप नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In