• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पहले इटालियन महिला, अब इटालिया; पीएम मोदी के अपमान पर अनुराग ठाकुर का डबल अटैक

कुल बेरोजगारों में 83 फीसदी युवा’, केंद्रीय मंत्री बोले- अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों पर निर्भर रहा देश, लेकिन अब…

March 28, 2024
मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
अनशन स्थल पर पहुंचे सोनम वांगचुक, भीड़ का खाना-पानी देख जताई नाराजगी

“अनुभवी हैं वांगचुक, बाकी लोग जोखिम क्यों लें” — अभिजीत दीपके का बयान चर्चा में

July 6, 2026
दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

July 6, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत

July 6, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा

July 6, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
भारतीय सेना की 2026 अग्निवीर भर्ती: 25,000 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित

सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी

July 6, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा: रक्षा और रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाई

भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी

July 6, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

July 6, 2026
पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

July 6, 2026
ट्रांसफर से क्या धुलेगा दाग? सरकार के फैसले पर विपक्ष का हमला

मध्य प्रदेश बना पहला राज्य: नए कानून के तहत वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन, दो हिंदू सदस्य शामिल

July 6, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: राजस्थान में बुजुर्ग की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

कुल बेरोजगारों में 83 फीसदी युवा’, केंद्रीय मंत्री बोले- अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों पर निर्भर रहा देश, लेकिन अब…

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 28, 2024
in देश, बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
पहले इटालियन महिला, अब इटालिया; पीएम मोदी के अपमान पर अनुराग ठाकुर का डबल अटैक

File Photo

नई दिल्ली:इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन (ILO) और इंस्टिट्यूट ऑफ ह्यूमन डेवलपमेंट (IHD) द्वारा भारत की रोजगार रिपोर्ट 2024 जारी की गई है। इसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, देश के कुल बेरोजगारों में 83 फीसदी युवा आबादी है। स्टडी में यह भी पता चला है कि साल 2022 में सभी बेरोजगार लोगों में शिक्षित युवाओं की संख्या 54.2% से बढ़कर 65.7% हो गई है। आईएलओ और आईएचडी की इस रिपोर्ट पर केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया सामने आई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि छह करोड़ 40 लाख लोगों ने ईपीएफओ में रजिस्ट्रेशन करवाया है। यह संख्या ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अन्य कई देशों की कुल जनसंख्या से भी ज्यादा है।

‘एनडीटीवी’ से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ”34 करोड़ मुद्रा लोन दिए गए, वे भी रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं। अब वे नौकरी मांगने वाले से नौकरी देने वाले बन गए हैं।” आईएलओ की बेरोजगारी वाली रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत सालों से अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों पर निर्भर रहा है, लेकिन अब घरेलू एजेंसियों के आंकड़ों पर ध्यान देना चाहिए, जोकि अब सामान रूप सुसज्जित हैं। उन्होंने कहा, ”हमारे पास अब भी गुलाम मानसिकता है, क्योंकि हम विदेशी रेटिंग पर निर्भर कर रहे हैं। हमें इससे बाहर आने और अपने देश के संगठनों पर भरोसा करने की जरूरत है।”

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि साल 2014 में पदभार संभालने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्यमियों की सहायता के लिए नीतियां भी बनाई हैं, जो एक और तरीका है जिससे सरकार रोजगार पैदा कर रही है। अब लोग स्टार्ट-अप शुरू करने में संकोच नहीं करते हैं। मैं ऐसे कई लोगों से मिला हूं जिन्होंने प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में पढ़ाई की और भारत के बाहर नौकरी की, अब वापस आ गए हैं और भारत में स्टार्ट-अप चला रहे हैं।

बता दें कि रिपोर्ट में सामने आया है कि कुल बेरोजगार युवाओं में कम से कम माध्यमिक शिक्षा प्राप्त शिक्षित युवाओं का अनुपात साल 2000 में 35.2 प्रतिशत से लगभग दोगुना होकर 2022 में 65.7 प्रतिशत हो गया है। उच्च शिक्षा में बढ़ते नामांकन के बावजूद, गुणवत्ता संबंधी चिंताएं बनी हुई हैं। स्कूल और उच्च शिक्षा स्तरों पर महत्वपूर्ण सीखने की कमी देखी गई है। स्टडी के मुताबिक, साल 2000 और साल 2019 के बीच युवा रोजगार और अल्परोजगार में वृद्धि हुई, लेकिन कोविड-19 महामारी के वर्षों के दौरान इसमें गिरावट देखी गई। शिक्षित युवाओं ने इस अवधि के दौरान काफी उच्च स्तर की बेरोजगारी का अनुभव किया। रिपोर्ट में कहा गया है, “इससे पता चलता है कि भारत में बेरोजगारी की समस्या युवाओं, विशेषकर शहरी क्षेत्रों के शिक्षित लोगों के बीच तेजी से केंद्रित हो गई है।”

बेरोजगारी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा
वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि देश का हर युवा समझ चुका है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रोजगार नहीं दे सकती। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारत के कुल कार्यबल में जितने बेरोजगार हैं, उनमें 83 प्रतिशत युवा हैं। कुल बेरोजगारों में शिक्षित युवाओं की हिस्सेदारी 2000 में 35.2 प्रतिशत थी। 2022 में यह 65.7 प्रतिशत यानी लगभग दोगुनी हो गई है।” उन्होंने कहा कि दूसरी ओर प्रधानमंत्री के मुख्य आर्थिक सलाहकार कह रहे हैं कि “सरकार बेरोजगारी की समस्या हल नहीं कर सकती।” प्रियंका गांधी ने दावा किया, “यही भाजपा सरकार की सच्चाई है। आज देश का हर युवा समझ चुका है कि भाजपा रोजगार नहीं दे सकती।”

Previous Post

डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति, सीजेआई चंद्रचूड़ को 600 वकीलों की चिट्ठी पर बोले पीएम मोदी

Next Post

एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की पहली लिस्ट, उम्मीदवारों में 7 सिटिंग सांसद

Next Post
पुणे पोर्श कांड पर पहली बार बोले एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की पहली लिस्ट, उम्मीदवारों में 7 सिटिंग सांसद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित
  • “अनुभवी हैं वांगचुक, बाकी लोग जोखिम क्यों लें” — अभिजीत दीपके का बयान चर्चा में
  • दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार
  • पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत
  • ₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In