• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
वायनाड से हो रही प्रियंका गांधी की लॉन्चिंग की तैयारी? राहुल ने दिए संकेत

क्या चुनावों में राहुल से बेहतर पीएम मोदी पर पलटवार करती हैं प्रियंका गांधी?

April 25, 2024
राग–द्वेष से मुक्ति ही धर्म का वास्तविक स्वरूप — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक प्रवचन

राग–द्वेष से मुक्ति ही धर्म का वास्तविक स्वरूप — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक प्रवचन

June 25, 2026
बांग्लादेश को हराकर टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल के करीब पहुंचा भारत

बांग्लादेश को हराकर टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल के करीब पहुंचा भारत

June 25, 2026
राम मंदिर चढ़ावा मामला: प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू

राम मंदिर चढ़ावा मामला: प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू

June 25, 2026
सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक ने लद्दाख की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की घोषणा की

June 25, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

पेपर लीक विवाद के बीच गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री को घेरा

June 25, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

सीएम योगी बोले—कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचला, जनता को किया गुमराह

June 25, 2026
सभी परिस्थितियों को समभाव से सहन करने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

सभी परिस्थितियों को समभाव से सहन करने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 25, 2026
भारत में अमेज़न का 13 अरब डॉलर का बड़ा निवेश, एआई और क्लाउड पर फोकस

भारत में अमेज़न का 13 अरब डॉलर का बड़ा निवेश, एआई और क्लाउड पर फोकस

June 25, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

साई सुदर्शन की 132 रन की पारी, भारत-ए का स्कोर 218/4

June 25, 2026
म्यांमार-थाईलैंड में भूकंप से भारी तबाही

जब कांपी धरती और थम गईं लाखों सांसें

June 25, 2026
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

महाविकास अघाड़ी में बढ़ीं दरार की अटकलें, उद्धव ठाकरे ने उठाए एकजुटता पर सवाल

June 25, 2026
भाजपा का ‘वोटर जोड़ो’ अभियान: युवाओं और प्रवासियों पर फोकस

2027 चुनावी तैयारी में जुटी भाजपा, उत्तर प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव

June 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 26, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

क्या चुनावों में राहुल से बेहतर पीएम मोदी पर पलटवार करती हैं प्रियंका गांधी?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 25, 2024
in ओपिनियन, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
वायनाड से हो रही प्रियंका गांधी की लॉन्चिंग की तैयारी? राहुल ने दिए संकेत

File Photo

लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज का मतदान शुक्रवार को 13 राज्यों की 88 सीटों पर होना है। पहले फेज में कम मतदान की शिकायतों के बाद दूसरे फेज के लिए बीजेपी-कांग्रेस समेत तमाम दलों ने अपने प्रचार में काफी ताकत झोंकी और खासकर पीएम मोदी के उन भाषणों पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस माताओं और बहनों का मंगलसूत्र भी बचने नहीं देगी। दलित-पिछड़ों से आरक्षण भी छीनकर मुस्लिमों को दिए जाने का पीएम मोदी ने आरोप लगाया। प्रधानमंत्री के मंगलसूत्र और संपत्ति वाले बयान के बाद कांग्रेस कुछ समय तक जरूर बैकफुट पर आ गई, लेकिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बेंगलुरु रैली में इसका जोरदार पलटवार किया। कांग्रेस महासचिव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। प्रियंका ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी दादी इंदिरा गांधी ने तो युद्ध के लिए अपना सोना तक दान दे दिया था। यह पहली बार नहीं है, जब प्रियंका ने पीएम मोदी से सीधी टक्कर लेते हुए किसी मुद्दे पर पलटवार किया हो, बल्कि इससे पहले पिछले साल कर्नाटक चुनाव के दौरान भी वह गाली मुद्दे पर पलटवार कर चुकी हैं। प्रियंका के इन भाषणों के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या वह पीएम मोदी के आरोपों का जवाब देने में अपने भाई राहुल गांधी से बेहतर हैं?

प्रियंका गांधी ने कैसे दिया पीएम मोदी को जवाब?
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में आयोजित रैली में पीएम मोदी ने मंगलसूत्र का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, ”माता-बहनों की जिंदगी में सोना उनके स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है। उनका मंगलसूत्र जीवन के सपनों से जुड़ा हुआ है। तुम (कांग्रेस) उसे छीनने की बात कर रहे। गोल्ड लेकर सबको बांट देंगे। पहले जब कांग्रेस की सरकार थी, तब कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। इसका मतलब संपत्ति इकट्ठी करके जिनके ज्यादा बच्चे हैं, उन्हें बांटेंगे। घुसपैठियों को दिया जाएगा। माता और बहनों, ये आपका मंगलसूत्र भी बचने नहीं देंगे। यहां तक जाएंगे।” पीएम मोदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसके बाद कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने पीएम मोदी पर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने का आरोप लगाया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी को जवाब दिया। बेंगलुरु रैली में प्रियंका ने कहा, ”पिछले दो दिनों में यह शुरू हुआ है कि कांग्रेस चाहती है कि आपका मंगलसूत्र और सोना आपसे छीन ले। 70 सालों में यह देश स्वतंत्र है। 55 सालों तक कांग्रेस की सरकार रही। क्या आपसे किसी ने सोना या मंगलसूत्र छीना? इंदिरा गांधी ने अपना सोना जब जंग हुई तब देश को दिया। मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश को कुर्बान हुआ है। सच्चाई यह है कि ये लोग महिलाओं का संघर्ष नहीं समझ सकते हैं। महिलाओं के दिल में जो सेवा भाव होता है, वह हमारे इस देश की सारी परंपराओं का आधार है। जब परिवार में संकट आता है तो महिला अपने गहने गिरवी रखती है। वह भूखे सो लेगी, लेकिन किसी और को भूखा नहीं सोने देगी। उसका संघर्ष ये लोग नहीं जानते हैं।”

प्रियंका के भाषण को आदित्य ठाकरे से लेकर कई अन्य नेताओं ने किया शेयर
बेंगलुरु में मंगलसूत्र को लेकर दिए गए प्रियंका गांधी के भाषण को न सिर्फ कांग्रेस नेताओं ने साझा किया, बल्कि अन्य दलों के नेताओं ने भी उसे जमकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रियंका की रैली का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”बात दिल की… ना कि सिर्फ़ वोट की।” इसके अलावा, उनकी ही पार्टी की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रियंका गांधी के वीडियो को अपने अकाउंट पर साझा किया। साथ ही, उन्होंने फायर इमोजी का इस्तेमाल करते हुए प्रियंका गांधी के भाषण की तारीफ भी की। वहीं, जब प्रियंका ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया, तब भी उसे लाखों बार सुना गया। कई राजनीतिक एक्सपर्ट्स मानते हैं कि प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री मोदी पर ज्यादा बेहतर तरीके से पलटवार करती हैं, जिससे कांग्रेस को होने वाला संभावित नुकसान भी कम हो जाता है।
पहले भी पीएम मोदी के हमलों का जवाब देती रही हैं प्रियंका
यह पहली बार नहीं है, प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी के किसी हमले पर पलटवार किया हो। पिछले कुछ सालों में जब-जब कांग्रेस मुश्किलों में फंसी, तब प्रियंका ने सामने आते हुए मोर्चा संभाला और पीएम मोदी व बीजेपी पर पलटवार किया। पिछले साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने गालियों में समय बर्बाद करने के बजाए इतनी मेहनत अच्छे शासन के लिए की होती तो आज कांग्रेस की ऐसी दुर्दशा नहीं होती। कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस के लोगों ने मुझे 91 बार गाली दी है। इस पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने बागलकोट जिले में आयोजित रैली में पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए भाषण दिया, जोकि काफी वायरल हुआ था।
‘पहले पीएम देखे, जो कहते हैं कि मुझे गाली दी जा रही’
कर्नाटक की रैली में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था, ”मैंने तो बहुत प्रधानमंत्री देखे। इंदिरा गांधी ने गोली खाई देश के लिए। राजीव गांधी देश के लिए शहीद हुए। नरसिम्हा राव, मनमोहन सिंह को भी मेहनत करते हुए देखा है। लेकिन मैंने पहले प्रधानमंत्री देखे हैं जो आपके सामने आकर रोते हैं कि मुझे गाली दी जा रही है। आपके दुख सुनने के बजाए, अपना दुखड़ा आपको सुनाते हैं। किसी ने उनके ऑफिस में एक लिस्ट बनाई है, जोकि आपके दुखों की लिस्ट नहीं है। आपकी समस्याओं की लिस्ट नहीं है कि किसानों की क्या समस्या है। वह यह लिस्ट है कि पीएम मोदी को किसने कितनी गाली दी है। प्रियंका गांधी ने आगे कहा था, ”कम-से-कम एक पन्ने पर फिट तो आ रही है, अगर मेरे परिवार को जितनी गाली मिली है, उसकी लिस्ट बनाना शुरू करें तो किताब पर किताब छपवा लेंगे। मोदी जी, मेरे भाई से सीखिए जो कहता है गाली क्या, मैं इस देश के लिए गोली खाऊंगा। भाई कहता है कि सच्चाई के लिए खड़ा रहूंगा, फिर चाहे कुछ भी कर लो।”
Previous Post

आपको घोषणा पत्र समझाना है, मुलाकात कर लीजिए; मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र

Next Post

ICICI के ऐप में बड़ी गड़बड़ी, 17000 क्रेडिट कार्ड की डिटेल लीक, बैंक ने लिया यह एक्शन

Next Post
ICICI Bank ने लॉन्च किया RuPay क्रेडिट कार्ड

ICICI के ऐप में बड़ी गड़बड़ी, 17000 क्रेडिट कार्ड की डिटेल लीक, बैंक ने लिया यह एक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • राग–द्वेष से मुक्ति ही धर्म का वास्तविक स्वरूप — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक प्रवचन
  • बांग्लादेश को हराकर टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल के करीब पहुंचा भारत
  • राम मंदिर चढ़ावा मामला: प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू
  • सोनम वांगचुक ने लद्दाख की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की घोषणा की
  • पेपर लीक विवाद के बीच गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री को घेरा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In