• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
क्या हनुमान चालीसा पढ़ना देशद्रोह है? भाजपा के सवाल पर शिवसेना बोली- हिंदुत्व संस्कृति है, अराजकता नहीं

क्या हनुमान चालीसा पढ़ना देशद्रोह है? भाजपा के सवाल पर शिवसेना बोली- हिंदुत्व संस्कृति है, अराजकता नहीं

April 25, 2022
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पड़ोसी देशों में ईंधन संकट, भारत में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

April 20, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देशभर में मौसम ने बदला मिजाज, कहीं लू का असर तो कहीं बारिश का अलर्ट

April 20, 2026
थरूर

होर्मुज संकट के बीच चमका भारत का विजिनजम पोर्ट, शशि थरूर ने की तारीफ

April 20, 2026
पाकिस्तान की कूटनीतिक नाज़ुक स्थिति: ईरान‑अमेरिका तनाव में संतुलन

ईरान के हमले से पाकिस्तान की कूटनीतिक उम्मीदों को झटका

April 20, 2026
भारतीय जहाजों पर हमले के सवाल पर भड़के ट्रंप, पत्रकार से कहा- बाहर निकलो

भारतीय जहाजों पर हमले के सवाल पर भड़के ट्रंप, पत्रकार से कहा- बाहर निकलो

April 20, 2026
रियाद में एनएसए डोभाल की उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-सऊदी संबंधों पर फोकस

रियाद में एनएसए डोभाल की उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-सऊदी संबंधों पर फोकस

April 20, 2026
न्यायोचित

इज़रायल-ईरान पर नेतन्याहू का बड़ा बयान, बोले- सभ्यता बनाम बर्बरता की लड़ाई जारी

April 20, 2026
टकराव नहीं, थकावट: अमेरिका-इज़राइल के खिलाफ ईरान की रणनीति

आधुनिक युद्ध की नई शब्दावली, जानिए 10 चर्चित शब्द

April 20, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

“नारी शक्ति” पर सियासी संग्राम, अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला

April 20, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

April 20, 2026
किरीट सोमैया

शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद, किरीट सोमैया के आरोपों से गरमाई राजनीति

April 20, 2026
गौरव गेरा: कॉमेडी से ‘धुरंधर’ तक, आदित्य धर भी हुए हैरान

शादी से दूरी पर बोले गौरव गेरा, रिश्तों को लेकर साझा किया अनुभव

April 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

क्या हनुमान चालीसा पढ़ना देशद्रोह है? भाजपा के सवाल पर शिवसेना बोली- हिंदुत्व संस्कृति है, अराजकता नहीं

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 25, 2022
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
क्या हनुमान चालीसा पढ़ना देशद्रोह है? भाजपा के सवाल पर शिवसेना बोली- हिंदुत्व संस्कृति है, अराजकता नहीं

मुंबई:महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के घर ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान करने के बाद जेल भेजी गईं महिला सांसद नवनीत राणा से बदसलूकी का आरोप भाजपा ने लगाया है। राज्य के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जेल में नवनीत राणा से बदसलूकी की जा रही है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार बेहद असहिष्णु है और उन्हें बताना चाहिए कि किस आधार पर नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा पर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। फडणवीस ने कहा कि हनुमान चालीसा पढ़ने के ऐलान पर आखिर कैसे किसी पर देशद्रोह का केस लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि हनुमान चालीसा पढ़ना देशद्रोह तो फिर हम सभी पढ़ेंगे और हर दिन इसका जाप करेंगे।

फडणवीस ने कहा कि एक महिला सांसद के साथ जेल में बदसलूकी की जा रही है। उन पर जातिगत आधार पर टिप्पणियां की जा रही हैं। उन्हें न तो पानी दिया जा रहा है और न ही जेल में वॉशरूम का इस्तेमाल करने दिया जा रहा है। वहीं शिवसेना ने भाजपा को हिंदुत्व की परिभाषा समझाई है। शिवसेना ने भाजपा को सीख देते हुए कहा कि हिंदुत्व विचारधारा एक संस्कृति है, अराजकता नहीं। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के सम्पादकीय में दावा किया कि निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति एवं विधायक रवि राणा ने जो कुछ भी किया उसके पीछे भाजपा का हाथ था।

बता दें कि राणा दंपति को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की बात कही थी, जिससे शिवसेना के कार्यकर्ता बेहद आक्रोशित हो गए थे और उन्होंने दंपति के आवास के आगे विरोध प्रदर्शन किया था। मराठी दैनिक पत्र में आरोप लगाया गया कि राणा दंपति शहर का माहौल खराब करना चाहते हैं। संपादकीय में कहा गया कि उन्हें यह सब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय परिसर में करना चाहिए।

शिवसेना के मुखपत्र में कहा गया, ‘महाराष्ट्र में हिंदुत्व ठीक चल रहा है, क्योंकि इसका नेतृत्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कर रहे हैं। राज्य में हनुमान चालीसा के पाठ पर कोई रोक नहीं है, लेकिन मातोश्री के बाहर इसे करने की जिद क्यों थी?” दैनिक पत्र में कहा गया, ‘भाजपा द्वारा फैलाई अराजकता का समर्थन नहीं किया जाएगा। हिंदुत्व एक संस्कृति है, अराजकता नहीं।’

शिवसेना ने कहा, ‘हनुमान सत्य के मार्ग पर चलने वाले राम के अनुयायी हैं। नवनीत राणा, जिनका आधार खुद झूठ पर बना है, वह हनुमान चालीसा के नाम पर राजनीति कर रही हैं और भाजपा इसका महिमामंडन कर रही है।’ शिवसेना ने कहा, ‘अगर भाजपा ऐसे फर्जी लोगों से हनुमान चालीसा का पाठ कराना चाहती है, तो यह भगवान राम और हनुमान का अपमान है।’ पार्टी ने दावा किया कि नवनीत राणा ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) जैसी ‘धर्मनिरपेक्ष’ पार्टियों की मदद से 2019 का चुनाव जीता था, लेकिन अब वह भाजपा के खेमे में शामिल हो गई हैं।

Previous Post

प्रधानमंत्रीआवास पर नमाज और हनुमान चालीसा पढ़ना चाहती हैं NCP नेता, अमित शाह को लिखा पत्र

Next Post

दिल्ली : सत्या निकेतन इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरी

Next Post
दिल्ली : सत्या निकेतन इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरी

दिल्ली : सत्या निकेतन इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पड़ोसी देशों में ईंधन संकट, भारत में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
  • देशभर में मौसम ने बदला मिजाज, कहीं लू का असर तो कहीं बारिश का अलर्ट
  • होर्मुज संकट के बीच चमका भारत का विजिनजम पोर्ट, शशि थरूर ने की तारीफ
  • ईरान के हमले से पाकिस्तान की कूटनीतिक उम्मीदों को झटका
  • भारतीय जहाजों पर हमले के सवाल पर भड़के ट्रंप, पत्रकार से कहा- बाहर निकलो
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In