डेस्क:‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के साथ स्मृति ईरानी टीवी की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। उनका पसंदीदा किरदार ‘तुलसी विरानी’ एक बार फिर लौट रहा है। बीते दिन, मेकर्स ने शो का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया। वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई। कुछ फैंस एक्साइटेड हो गए। वहीं कुछ मेकर्स और स्मृति ईरानी को ट्रोल करने लगे। ऐसे में इंटरव्यू के दौरान स्मृति ईरानी से पूछा गया कि वह ट्रोल्स से कैसे डील करती हैं।
ट्रोलिंग पर बोलीं
स्मृति ईरानी ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा, “ट्रोलिंग ठीक है, जब आप पब्लिक आई में होते हैं तो इसके लिए तैयार रहना चाहिए। आप विक्टिम कार्ड नहीं खेल सकते। आपको समझना होगा कि आप एक ऊंचे स्तर पर हैं, जहां आपको यह पहचानना है कि यह किसी की अपनी भड़ास निकालने का तरीका हो सकता है, जो शायद अपनी निजी जिंदगी की किसी चुनौती से जूझ रहा है इसलिए इसे नमक की तरह लें और आगे बढ़ें।”
एक्साइटेड हैं स्मृति ईरानी
स्मृति ने ये भी कहा कि ‘तुलसी’ के किरदार को वापस छोटे पर्दे पर लाने के लिए एक्साइटेड हैं और उन्हें यकीन है कि 25 साल के बाद भी लोग उनके किरदार से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा, “OTT प्लेटफॉर्म का 25% मार्केट है, चैनल नंबर 1 है और एकता क्रिएटर के तौर पर जानती हैं कि आज के दर्शकों के लिए क्या नया और जरूरी है। कहानी की नींव वही रहेगी है, लेकिन कहानी मॉडर्न ऑडियंस के हिसाब से होगी।” स्मृति ईरानी ने यह भी याद दिलाया कि 25 साल पहले ‘क्योंकि…’ जैसे शो ने टीवी पर मैरिटल रेप, इच्छामृत्यु जैसे मुद्दों पर बात की थी।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

