नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें बुधवार रात दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इससे पहले अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि भाजपा के दिग्गज नेता की हालत स्थिर है और विशेषज्ञों की एक टीम उनकी जांच कर रही है। 96 वर्षीय पूर्व उप प्रधानमंत्री को बुधवार रात करीब 10.30 बजे दिल्ली एम्स के पुराने प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया।
गौरतलब है कि आडवाणी उम्र संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं और आमतौर पर डॉक्टर उनका घर पर ही जांच करते हैं, लेकिन बुधवार रात उन्होंने पेशाब में संक्रमण की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया। एक सूत्र ने बताया, “लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर है। यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और जेरिएट्रिक मेडिसिन सहित विभिन्न विशेषज्ञता वाले डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति का मूल्यांकन कर रही है।”
उल्लेखनीय है कि केंद्र में तीसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने के बाद भाजपा के तमाम नेता उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार राजग के नेता चुने जाने के बाद श्री आडवाणी का आशीर्वाद लेने उनके आवास पर पहुंचे थे। उस समय उनका स्वास्थ्य ठीक था।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
