• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
लेटरल एंट्री बुरी तो मनमोहन सिंह को कैसे बना दिया था वित्त सचिव, लपेटे में Ex PM

लेटरल एंट्री बुरी तो मनमोहन सिंह को कैसे बना दिया था वित्त सचिव, लपेटे में Ex PM

August 20, 2024
गर्मियों में बनाएं स्वादिष्ट कच्चे आम की चटनी

गर्मियों में बनाएं स्वादिष्ट कच्चे आम की चटनी

April 22, 2026
गणेश जी

व्यापार वृद्धि के लिए बुधवार का दिव्य मार्ग

April 22, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 22 अप्रैल 2026

April 22, 2026
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

खड़गे के बयान पर राजनीतिक विवाद गहराया, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध

April 21, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

April 21, 2026
‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

April 21, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, खरगे के बयान पर घमासान

April 21, 2026
बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

April 21, 2026
योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

April 21, 2026
परेश रावल

परेश रावल का खुलासा: टीवी कॉमेडी शो बन रहे फिल्मों के बड़े प्रतिद्वंदी

April 21, 2026
दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

April 21, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

टांय-टांय फिस्स हुई मध्यस्थता, फिर भी शहबाज और आसिम मुनीर के लिए नोबेल की सिफारिश

April 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

लेटरल एंट्री बुरी तो मनमोहन सिंह को कैसे बना दिया था वित्त सचिव, लपेटे में Ex PM

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 20, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
लेटरल एंट्री बुरी तो मनमोहन सिंह को कैसे बना दिया था वित्त सचिव, लपेटे में Ex PM

बीकानेर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर उनके इस दावे के लिए निशाना साधा कि सरकार ‘लेटरल एंट्री’ के जरिए आरक्षण प्रणाली को दरकिनार करने की कोशिश कर रही है। मेघवाल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 1976 में ‘लेटरल एंट्री’ के जरिए ही वित्त सचिव बनाया गया था। केंद्रीय मंत्री ने गांधी के इस आरोप को भी निराधार बताया कि इस तरीके से आरएसएस के लोगों को लोक सेवक के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को नियम बनाने का अधिकार देकर ‘लेटरल एंट्री’ प्रणाली को व्यवस्थित बनाया है। उन्होंने कहा कि पहले शासन में इस तरह के प्रवेश के लिए कोई औपचारिक व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने बीकानेर में ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, “जो भी नियुक्ति या भर्ती या चयन होना है, यूपीएससी करेगा। इसमें भाजपा, आरएसएस का मुद्दा कहां है? निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं।” मेघवाल ने कहा कि आरएसएस एक ऐसा संगठन है जो सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा देता है।

मंत्री ने आरोप लगाया कि गांधी झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह करने और यूपीएससी जैसी संस्थाओं की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस तरह के झूठे आरोप लगा रहे हैं और ‍वह अपने प्रयास में कभी सफल नहीं होंगे। मेघवाल ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता का संवैधानिक पद संभालने के बावजूद गांधी गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।

मंत्री ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह भी ‘लेटरल एंट्री’ का हिस्सा थे। आपने 1976 में उन्हें सीधे वित्त सचिव कैसे बना दिया?” उन्होंने कहा कि तत्कालीन योजना आयोग उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ‘लेटरल एंट्री’ के ज़रिए सेवा में आए थे।

मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) का प्रमुख बनाया गया था। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “प्रधानमंत्री का पद संवैधानिक है। क्या एनएसी एक संवैधानिक संस्था है।” उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री से ऊपर रखा गया था।

मंत्री ने आरोप लगाया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 1961 में आरक्षण का विरोध किया था और विपक्ष के नेता के रूप में राजीव गांधी ने लोकसभा में ओबीसी आरक्षण का विरोध किया था। मेघवाल ने कहा कि ये संविदा पद हैं। उन्होंने कहा, “मान लीजिए कि कोई पर्यावरण विशेषज्ञ उप-सचिव बन जाता है, तो इसमें क्या समस्या है…व्यक्ति को किसी विशेष क्षेत्र का विशेषज्ञ होना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि ‘लेटरल एंट्री’ सभी के लिए खुली है। मेघवाल ने कहा, “एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लोग भी आवेदन करते हैं। आईएएस की रिक्तियां अलग हैं। उनका दावा है कि हम आरक्षण खत्म कर रहे हैं। जब आप भर्ती कर रहे थे तो आप क्या कर रहे थे? अचानक उनका ओबीसी के प्रति प्रेम सामने आ गया है। वे एससी, एसटी, ओबीसी छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।”

कोलकाता में कनिष्ठ डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा देश शर्मिंदा है। मेघवाल ने कहा, “घटना के बाद सबूत नष्ट करने के प्रयास किए गए। यह बहुत शर्मनाक घटना है और हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।” बाद में, बीकानेर से सांसद मेघवाल भारत-पाक सीमा पर खानूवाली स्थित बीएसएफ चौकी पहुंचे और महिला बीएसएफ कर्मियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।

Tags: लेटरल एंट्री
Previous Post

जहीर खान बन सकते हैं इस टीम के मेंटर, फ्रेंचाइजी और क्रिकेटर के बीच बातचीत जारी

Next Post

तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा, देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान; पर रख दी एक शर्त

Next Post
तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा, देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान; पर रख दी एक शर्त

तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा, देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान; पर रख दी एक शर्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गर्मियों में बनाएं स्वादिष्ट कच्चे आम की चटनी
  • व्यापार वृद्धि के लिए बुधवार का दिव्य मार्ग
  • आज का राशिफल – 22 अप्रैल 2026
  • खड़गे के बयान पर राजनीतिक विवाद गहराया, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध
  • तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In