• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
फोटो खींचने पर गुस्साएं दो युवकों ने ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को पीटा

लूट-हत्या कर भाग रहे अपराधी भीड़ के हत्थे चढ़े, एक को पीट-पीटकर मार डाला

May 3, 2022
हिंसा नहीं, शांति की मिसाइल चाहिए दुनिया को : मुनि तत्त्व रुचि ‘तरुण’

हिंसा नहीं, शांति की मिसाइल चाहिए दुनिया को : मुनि तत्त्व रुचि ‘तरुण’

July 12, 2026
प्रेक्षा प्रणेता आचार्यश्री महाप्रज्ञजी का 107वां जन्मदिवस ‘प्रज्ञा दिवस’ के रूप में समायोजित

प्रेक्षा प्रणेता आचार्यश्री महाप्रज्ञजी का 107वां जन्मदिवस ‘प्रज्ञा दिवस’ के रूप में समायोजित

July 12, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी टेनिस कोच को अदालत ने किया बरी

July 12, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

इंग्लैंड वनडे और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव

July 12, 2026
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत; 21 लोगों को बचाया गया

पर्यटन तभी सुरक्षित, जब सुरक्षा सर्वोच्च हो

July 12, 2026
नीता अंबानी के नाम बड़ी उपलब्धि, भारत की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में रहीं नंबर एक

नीता अंबानी के नाम बड़ी उपलब्धि, भारत की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में रहीं नंबर एक

July 12, 2026
ताज होटल में बम की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में फर्जी निकला कॉल

ताज होटल में बम की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में फर्जी निकला कॉल

July 12, 2026
जम्मू-कश्मीर में सत्ता संग्राम तेज, उमर के आरोपों पर भाजपा ने साधा निशाना

जम्मू-कश्मीर में सत्ता संग्राम तेज, उमर के आरोपों पर भाजपा ने साधा निशाना

July 12, 2026
बदायूं में रिश्तों की हत्या: पति ने पत्नी की अस्मत का सौदा कर गैंगरेप कराया

महिला कांस्टेबल से कथित दुष्कर्म का मामला, पुलिस जांच में जुटी

July 12, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

कानपुर में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पति-पत्नी ने सेल्फॉस खाकर दी जान

July 12, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के संकेत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

July 12, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

लपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

July 12, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 12, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

लूट-हत्या कर भाग रहे अपराधी भीड़ के हत्थे चढ़े, एक को पीट-पीटकर मार डाला

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 3, 2022
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
फोटो खींचने पर गुस्साएं दो युवकों ने ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को पीटा

प्रतीकात्मक तस्वीर

Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

छपरा:सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के सबदरा गांव में लूटपाट कर रहे लुटेरों ने विरोध करने पर एक युवक की हत्या कर दी। लूट की घटना को अंजाम दे कर भाग रहा एक अपराधी मॉब लिंचिंग का शिकार हो गया। भीड़ ने उसे पीट-पीटकर मार डाला, जबकि दूसरे साथी को अधमरा कर दिया। उसका उपचार कराया जा रहा है। हालांकि पुलिस मॉब लिंचिंग की घटना से साफ इंकार कर रही है और इसे हत्या का मामला बता रही है। इस घटना के विरोध में लोगों ने छपरा-सीवान मार्ग को दो घंटे तक जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की बाइक को बीच सड़क पर ही आग के हवाले कर दिया।

मृतक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के नटवर बीरबल गांव निवासी नागेन्द्र यादव का पुत्र सोनू कुमार के रूप  में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनू अपने एक महिला रिश्तेदार को बनवार के समीप बस पर  बैठाने के बाद बाइक से वापस लौट रहा था। तभी घात लगाए बैठे हथियारों से लैस दो अपराधियों ने लूटपाट की नीयत से सोनू के साथ  हाथापाई की। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने सोनू के सिर में गोली मार दी। सोनू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सोनू बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा पास कर चुका था। वह पुलिस में बहाल होने के लिए रोज सुबह- शाम उसी सड़क पर दौड़ लगाता था।

इस घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों की बाइक में अचानक गड़बड़ी आ गई और वे पैदल ही भागने लगे। इस बीच ग्रामीणों ने बदमाशों को खदेड़कर पकड़ लिया और लाठी- डंडे व ईंट- पत्थर से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया जिसकी बाद में  घटनास्थल पर ही एक अपराधी की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके  पर पहुंची पुलिस ने उसे छपरा सदर अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। मारे गए अपराधी के पास से तीन जाली आइडी व एक देसी पिस्तौल बरामद किया गया है। उनकी बाइक के पीछे एक ही स्थान पर चार-अलग अलग नम्बर प्लेट लगे हुए थे।

घटना की सूचना पाकर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पियानो पोखरा के समीप टायर आदि जलाकर छपरा -सीवान मुख्य मार्ग को लगभग दो घण्टे तक के लिए जाम कर दिया। हालांकि बाद में छपरा सदर एसडीपीओ एमपी सिंह और रिविलगंज के थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान आदि के द्वारा समझाने के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हो गए और आवागमन बहाल हो गया। सोनू की हत्या से आक्रोशित युवक मारे गए अपराधी के शव के ऊपर कूद रहे थे तो कई युवक बीच सड़क पर शव को घसीट रहे थे। इस दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी रही। कई ग्रामीण आपसी वर्चस्व की लड़ाई की वजह से हत्या की आशंका जता रहे थे।

Previous Post

सुशील मोदी बोले- बिहार में किसी नई राजनीतिक मुहिम का कोई भविष्य नहीं

Next Post

राजस्थान में कोरोना वापसी की आहट: एक्टिव केस 400 पार

Next Post
मुंबई में कोरोना के XE वैरिएंट की पुष्टि पर क्या बोले महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स के सदस्य? जानें

राजस्थान में कोरोना वापसी की आहट: एक्टिव केस 400 पार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हिंसा नहीं, शांति की मिसाइल चाहिए दुनिया को : मुनि तत्त्व रुचि ‘तरुण’
  • प्रेक्षा प्रणेता आचार्यश्री महाप्रज्ञजी का 107वां जन्मदिवस ‘प्रज्ञा दिवस’ के रूप में समायोजित
  • नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी टेनिस कोच को अदालत ने किया बरी
  • इंग्लैंड वनडे और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव
  • पर्यटन तभी सुरक्षित, जब सुरक्षा सर्वोच्च हो
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In