नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर झटका लगा है। पंजाब से पार्टी के लिए बुरी खबर है। लुथियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने नई दिल्ली में भाजपा कार्यालय में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली। चुनाव से ऐन पहले बिट्टू के भाजपा में जाना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है।
2021 में लोकसभा में कांग्रेस के नेता
पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते रवनीत बिट्टू पंजाब में कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं। अपने लोकसभा क्षेत्र में उनकी पकड़ काफी मजबूत है। राहुल गांधी से मित्रता के चलते उनकी हाई कमान में काफी पकड़ भी मानी जाती है। मार्च 2021 में रवनीत सिंह बिट्टू को कुछ समय के लिए लोकसभा में कांग्रेस का नेता नियुक्त किया गया था। उन्होंने 11 मार्च 2021 से 18 जुलाई 2021 तक लोकसभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता के रूप में कार्य किया। यह वो वक्त था जब मौजूदा कांग्रेस लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी 2021 पश्चिम बंगाल चुनाव अभियान में व्यस्त थे।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
