• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि आज… बाबा के रंग में बम-बम हुई काशी

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि आज… बाबा के रंग में बम-बम हुई काशी

March 8, 2024
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी

July 5, 2026
आकाश चोपड़ा

भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 5, 2026
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

July 5, 2026
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि आज… बाबा के रंग में बम-बम हुई काशी

कई स्थानों से निकलेगी शिव बरात; भूत-पिशाच होंगे बराती

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 8, 2024
in आराधना-साधना, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि आज… बाबा के रंग में बम-बम हुई काशी

वाराणसी। महाशिवरात्रि व्रत-पर्व को लेकर पूरी काशी बाबा विश्वनाथ के रंग में रंगकर बम-बम हो चली है। पर्व का उल्लास हर ओर छलक रहा है। भक्तगण तैयारियों में लगे हैं, स्नान-ध्यान, पूजा-अर्चना से लेकर भोग-आरती, भंग की तरंग व विविध धार्मिक-सांस्कृतिक अनुष्ठानों संग लोकाचारों व परंपराओं की छटा काशी में बिखरेगी।

हो भी क्यों न, शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में मां गौरा संग बाबा विश्वनाथ शिव सात फेरे लेंगे, विधिवत विवाह रचाएंगे। सारे काशीवासी कभी बराती तो कभी मां गौरा के स्वजन घराती रूप में नजर आएंगे। जगह-जगह से शिव बरात निकलेंगी। गो-दुग्ध व गंगाजल से बाबा का अभिषेक होगा।

लोग भांग, धतूरा, बेलपत्र आदि बाबा को अर्पित कर कल्याण की कामना करेंगे। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी, शुक्रवार को मैदागिन से बाबा विश्वनाथ की भव्य-दिव्य एवं अनोखी बरात निकलेगी। जिसमें देवी-देवता, साधु-संत, यक्ष, गंधर्व, किन्नर, भूत-पिशाच, सर्प, बिच्छू आदि सभी शामिल होंगे। विविध झांकियों से बरात सजेगी।

डेढ़सी पुल पर बरात का पारंपरिक तरीके से भंग व ठंडई से स्वागत होगा। इसके बाद बरात महंत निवास पर टेढ़ीनीम पहुंचेगी। वहां द्वारचार के बाद बरातियों का स्वागत होगा और फिर विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ की मां गौरा संग विवाह के संस्कार होंगे। काशीवासी इसमें घराती की भूमिका में होंगे। यह सब विधि-विधान परंपराएं बाबा के पंचबदन चल रजत प्रतिमा से संपन्न कराई जाएंगी।

 

भोर में ही खुले पट

मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि शुक्रवार की भोर में 2:15 बजे ही मंगला आरती आरंभ हो जाएगी। भोर में 3.30 बजे से मंदिर के पट श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।

 

मध्याह्न भोग आरती शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक होगी। इसके बाद विशेष होगी रात में चार प्रहर की आरती। प्रथम प्रहर की आरती रात्रि 10.50 से शुरू होकर रात 12.30 बजे तक चलेगी।

द्वितीय प्रहर की आरती मध्य रात्रि 1.20 बजे शुरू होकर 2.30 बजे तक चलेगी। तृतीय प्रहर की आरती भोर में 2.55 से 4.25 बजे तक होगी तो चतुर्थ प्रहर की आरती भोर में 4.55 से शुरू होकर और 6.15 बजे समाप्त होगी।

Previous Post

श्रीनगर से क्या खरीदकर लाए प्रधानमंत्री, फिर जनता को भी दी वोकल फॉर कश्मीर की सीख

Next Post

प्रियंका गांधी वाड्रा ने खींचे हाथ, नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव? रायबरेली सीट पर सस्पेंस कायम

Next Post
गाजा पर संयुक्त राष्ट्र महासभा की वोटिंग से भारत के गैरहाजिर रहने पर भड़कीं प्रियंका, बताया- शर्मनाक

प्रियंका गांधी वाड्रा ने खींचे हाथ, नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव? रायबरेली सीट पर सस्पेंस कायम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी
  • भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”
  • उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन
  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In