• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
श्रीनगर से क्या खरीदकर लाए प्रधानमंत्री, फिर जनता को भी दी वोकल फॉर कश्मीर की सीख

श्रीनगर से क्या खरीदकर लाए प्रधानमंत्री, फिर जनता को भी दी वोकल फॉर कश्मीर की सीख

March 8, 2024
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी

July 5, 2026
आकाश चोपड़ा

भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 5, 2026
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

July 5, 2026
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर जम्मू कश्मीर

श्रीनगर से क्या खरीदकर लाए प्रधानमंत्री, फिर जनता को भी दी वोकल फॉर कश्मीर की सीख

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 8, 2024
in जम्मू कश्मीर, देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
श्रीनगर से क्या खरीदकर लाए प्रधानमंत्री, फिर जनता को भी दी वोकल फॉर कश्मीर की सीख

श्रीनगर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर थे। अनुच्छेद 370 हटने के बाद यह उनकी पहली कश्मीर यात्रा थी। इस दौरान उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का अनावरण किया और श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में एक रैली को भी संबोधित किया। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी प्रधानमंत्री ने रैली को संबोधित करने के लिए बख्शी स्टेडियम को चुना। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर आने वाले आगंतुकों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को समर्थन देने और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए खरीदारी के लिए अपने खर्च का 5 से 10 प्रतिशत आवंटित करने को कहा।

उन्होंने ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू-कश्मीर’ रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आपको खरीदारी पर पांच से 10 प्रतिशत खर्च करना चाहिए। मैंने भी यहीं से खरीदारी की है।’’ उन्होंने कश्मीरी हस्तशिल्प को भी प्रोत्साहित करने की अपील की और खुद श्रीनगर दौरे के दौरान रैली को संबोधित करने से पहले हाथ से बुनी पश्मीना शॉल खरीदी।

जिस पश्मीना शॉल को प्रधानमंत्री ने खरीदा है, उसे मुजतबा कादरी ने अपने हाथों से बुना है। इंडिया टुडे से बात करते हुए कादरी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि पीएम मोदी ने  हमारे हाथ से बुनी हुई शॉल खरीदी है। उन्होंने कहा, “यह हमारे ब्रांड, मेरे और कश्मीर के लिए एक महान क्षण है। शॉल पर GI टैग लगा हुआ है। सरकार ने हस्तशिल्प विभाग के माध्यम से एक ऐसी सेवा शुरू की है, जहां वे हर शॉल पर एक क्यूआर कोड टैग करते हैं। उसमें शॉल के सभी विवरण होते हैं। मसलन, चाहे वह हाथ से काता गया हो या हाथ से बुना गया हो, या शॉल का माइक्रोन कितना है और शॉल का निर्माता कौन है। आप शॉल के कारीगर का पता लगा सकते हैं।”

प्रधानमंत्री ने स्थानीय पर्यटन और कश्मीर की सुंदरता को बढ़ावा देने के लिए नागरिकों से शादियों के लिए घरेलू स्थलों का चयन करने का आह्वान किया और ‘वेड इन इंडिया’ अभियान की भी वकालत की। उन्होंने देशवासियों से शादी समारोह के लिए विदेश न जाकर देश में ही जगह चुनने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को ‘वेड इन इंडिया’ के बारे में सोचना चाहिए। उन्हें अपना पैसा खर्च करने के लिए विदेश नहीं जाना चाहिए और इसके बजाय कश्मीर आना चाहिए।’’

उन्होंने अनिवासी भारतीयों से भी अपने परिवार के सदस्यों को देश का भ्रमण करने के लिए ‘चलो इंडिया’ कार्यक्रम में भी भाग लेने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर सिर्फ एक क्षेत्र नहीं बल्कि भारत का मस्तक है। ऊंचा उठा मस्तक ही विकास और सम्मान का प्रतीक होता है। इसीलिए विकसित जम्मू-कश्मीर विकसित भारत की प्राथमिकता है।’’

Previous Post

मोटापे से लेकर बीपी तक की समस्या बढ़ा सकता है कद्दू का सेवन

Next Post

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि आज… बाबा के रंग में बम-बम हुई काशी

Next Post
Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि आज… बाबा के रंग में बम-बम हुई काशी

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि आज… बाबा के रंग में बम-बम हुई काशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी
  • भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”
  • उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन
  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In