• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मणिपुर

मणिपुर हिंसा: कुकी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों में झड़प, 1 की मौत, 40 घायल

March 9, 2025
मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

May 4, 2026
प्रचार गीत बना हथियार, सायोनी घोष के गाने से उलटा बीजेपी को मिला सियासी लाभ?

प्रचार गीत बना हथियार, सायोनी घोष के गाने से उलटा बीजेपी को मिला सियासी लाभ?

May 4, 2026
ताज़ा रुझान: बंगाल में भाजपा की छलांग, तमिलनाडु में टीवीके की बड़ी बढ़त, असम में एनडीए आगे

ताज़ा रुझान: बंगाल में भाजपा की छलांग, तमिलनाडु में टीवीके की बड़ी बढ़त, असम में एनडीए आगे

May 4, 2026
एनकाउंटर

अम्बेडकरनगर में पुलिस एनकाउंटर: चार बच्चों और उनकी मां की हत्या के आरोपी आमिर ढेर

May 4, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं, उपभोक्ताओं को राहत

May 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत जारी

May 4, 2026
यरेवान में ज़ेलेंस्की और स्टारमर की मुलाकात, रक्षा सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

यरेवान में ज़ेलेंस्की और स्टारमर की मुलाकात, रक्षा सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

May 4, 2026
भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा

भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा

May 4, 2026
सैन्य तनाव के बीच ट्रंप का सतर्क रुख: ईरान में हत्याएं और फांसी रुक गई

ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ की घोषणा की, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में फंसे जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का दावा

May 4, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

भारत का सख्त रुख: नेपाल के लिपुलेख दावे को बताया निराधार

May 4, 2026
जेएमएम का महागठबंधन से किनारा, बिहार में अकेले मैदान में

हेमंत सोरेन की राष्ट्रपति से अपील: जनगणना 2027 में शामिल हो ‘सरना धर्म कोड’

May 4, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट: उत्तर भारत के कई राज्य प्रभावित

May 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

मणिपुर हिंसा: कुकी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों में झड़प, 1 की मौत, 40 घायल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 9, 2025
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
मणिपुर

File Photo

डेस्क:मणिपुर के कांगपोकपी जिले के विभिन्न हिस्सों में कुकी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच शनिवार को हुई झड़पों में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और पुलिसकर्मियों समेत 40 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान लालगौथांग सिंगसिट के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय सिंगसिट को कीथेलमानबी में झड़पों के दौरान गोली लगी और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

कुकी बहुल जिले में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें उस समय हुईं, जब पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। प्रदर्शकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्य भर में मुक्त आवाजाही की अनुमति देने के निर्देश का विरोध कर रहे थे। स्थिति तब और बिगड़ गई जब प्रदर्शनकारियों ने निजी वाहनों में आग लगा दी और इंफाल से सेनापति जिले की ओर जा रही राज्य परिवहन की बस को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि गमगीफई, मोटबंग और कीथेलमनबी में सुरक्षा बलों के साथ झड़पों के दौरान कम से कम 16 प्रदर्शनकारियों को चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए पास के सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अनाधिकारिक आंकड़ों के अनुसार घायल हुए नागरिकों की संख्या 23 से अधिक है। मणिपुर पुलिस ने एक बयान में कहा कि जिले में प्रदर्शनकारियों के साथ झड़पों के दौरान कम से कम 27 सुरक्षाकर्मी घायल हुए और प्रदर्शनकारियों की ओर से गोलीबारी की घटनाएं हुईं, जिससे उन्हें जवाबी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या – दो (इंफाल-दीमापुर राजमार्ग) को भी अवरुद्ध कर दिया और सरकारी वाहनों की आवाजाही में बाधा डालने के लिए टायर जलाए। यह विरोध प्रदर्शन फेडरेशन ऑफ सिविल सोसाइटी (एफओसीएस) की ओर से आयोजित शांति मार्च के खिलाफ भी था। एफओसीएस एक मेइती संगठन है। इस शांति मार्च को कांगपोकपी जिले में पहुंचने से पहले ही सुरक्षा बलों ने सेकमई में रोक दिया। इस मार्च में 10 से अधिक वाहन शामिल थे ।

पुलिस ने दावा किया कि उन्हें मार्च रोकने के लिए कहा गया था, क्योंकि उनके पास अनुमति नहीं थी। एक पुलिसकर्मी ने बताया कि ‘‘हम केवल आदेशों का पालन कर रहे हैं। हमें मार्च रोकने के लिए कहा गया है। अगर वे जाना चाहते हैं, तो वे बसों में जा सकते हैं, जिसकी व्यवस्था सरकार करेगी।’ हालांकि, एफओसीएस के सदस्यों ने यह कहते हुए विरोध किया कि वे केवल गृह मंत्री के निर्देश का पालन कर रहे थे, जिसमें शनिवार से पूरे राज्य में मुक्त आवाजाही की अनुमति दी गई है।

इस बीच, कुकी-जो गांव के स्वयंसेवकों के समूह द्वारा एक अज्ञात स्थान से जारी एक कथित वीडियो में कहा गया है कि यह स्वतंत्र आवाजाही के बारे में भारत सरकार के फैसले के खिलाफ है और एक अलग प्रशासन की मांग करता है। वीडियो में एक स्वयंसेवक को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि उनके क्षेत्रों में प्रवेश करने के किसी भी प्रयास का कड़ा प्रतिरोध किया जाएगा।

इस बीच, एक बयान में कहा गया है कि मुक्त आवागमन की पहल का विरोध करते हुए कुकी ज़ो परिषद ने शनिवार आधी रात से कुकी-ज़ो के सभी इलाकों में अनिश्चितकालीन बंद की घोषणा की है । इसमें कहा गया है, ‘केंद्र सरकार के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह लोगों की रक्षा करने और अशांति को रोकने के लिए अंतर्निहित मुद्दों का समाधान करे। कुकी-ज़ो परिषद ने सरकार से तनाव और हिंसक टकराव को और बढ़ने से रोकने के लिए अपने रुख पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।’ परिषद ने यह भी कहा, ‘हम बफर ज़ोन में मेइती लोगों की मुक्त आवाजाही की गारंटी नहीं दे सकते और किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी नहीं ले सकते।’

Previous Post

सीरिया में हिंसा चरम पर, दो दिनों में 1000 से ज्यादा की मौत

Next Post

प्रशांत किशोर का हमला: बिहार को जाति और अनाज की राजनीति में उलझाया

Next Post
प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर का हमला: बिहार को जाति और अनाज की राजनीति में उलझाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त
  • प्रचार गीत बना हथियार, सायोनी घोष के गाने से उलटा बीजेपी को मिला सियासी लाभ?
  • ताज़ा रुझान: बंगाल में भाजपा की छलांग, तमिलनाडु में टीवीके की बड़ी बढ़त, असम में एनडीए आगे
  • अम्बेडकरनगर में पुलिस एनकाउंटर: चार बच्चों और उनकी मां की हत्या के आरोपी आमिर ढेर
  • एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं, उपभोक्ताओं को राहत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In