डेस्क: मारुति सुजुकी इंडिया ने अक्टूबर 2025 में भारतीय बाजार में कुल 1,76,318 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल अक्टूबर के 1,59,591 यूनिट की तुलना में 10.48% की सालाना ग्रोथ दर्शाती है। कंपनी इस समय कुल 18 मॉडलों के साथ मार्केट में मौजूद है। हालांकि, अप्रैल 2025 में कंपनी ने सियाज मॉडल को बंद कर दिया, लेकिन कुछ डीलर्स के पास इसका स्टॉक अभी भी उपलब्ध है।
ओकटूबर 2025 की बिक्री में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही डिजायर, जिसने लगातार तीसरी बार कंपनी की टॉप सेलिंग कार बनने का रिकॉर्ड बनाया।
अक्टूबर 2025 में मॉडलवार बिक्री और ग्रोथ
| नं | मॉडल | अक्टूबर 2025 | अक्टूबर 2024 | अंतर | ग्रोथ % YoY | मार्केट शेयर % |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | डिजायर | 20,791 | 12,698 | 8,093 | 63.73 | 11.79 |
| 2 | अर्टिगा | 20,087 | 18,785 | 1,302 | 6.93 | 11.39 |
| 3 | वैगनआर | 18,970 | 13,922 | 5,048 | 36.26 | 10.76 |
| 4 | फ्रोंक्स | 17,003 | 16,419 | 584 | 3.56 | 9.64 |
| 5 | बलेनो | 16,873 | 16,082 | 791 | 4.92 | 9.57 |
| 6 | स्विफ्ट | 15,542 | 17,539 | -1,997 | -11.39 | 8.81 |
| 7 | ईको | 13,537 | 11,653 | 1,884 | 16.17 | 7.68 |
| 8 | विक्टोरिस | 13,496 | – | 13,496 | – | 7.65 |
| 9 | ब्रेजा | 12,072 | 16,565 | -4,493 | -27.12 | 6.85 |
| 10 | ग्रैंड विटारा | 10,409 | 14,083 | -3,674 | -26.09 | 5.9 |
| 11 | ऑल्टो K10 | 6,210 | 8,548 | -2,338 | -27.35 | 3.52 |
| 12 | XL6 | 3,611 | 3,285 | 326 | 9.92 | 2.05 |
| 13 | एस प्रेसो | 2,857 | 2,139 | 718 | 33.57 | 1.62 |
| 14 | इग्निस | 2,645 | 2,663 | -18 | -0.68 | 1.5 |
| 15 | सेलेरियो | 1,322 | 3,044 | -1,722 | -56.57 | 0.75 |
| 16 | जिम्नी | 592 | 1,211 | -619 | -51.11 | 0.34 |
| 17 | इनविक्टो | 301 | 296 | 5 | 1.69 | 0.17 |
| 18 | सियाज | 0 | 659 | -659 | -100 | 0 |
मुख्य हाइलाइट्स:
- डिजायर ने अक्टूबर 2025 में 20,791 यूनिट बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 63.73% की जबरदस्त ग्रोथ है।
- अर्टिगा और वैगनआर भी अच्छे प्रदर्शन के साथ क्रमशः 20,087 और 18,970 यूनिट बिकीं।
- स्विफ्ट, ब्रेजा, ग्रैंड विटारा, ऑल्टो K10, जिम्नी में पिछली साल की तुलना में कमी देखने को मिली।
- विक्टोरिस ने नए मॉडल के रूप में 13,496 यूनिट की मजबूत बिक्री दर्ज की।
- सियाज की बिक्री शून्य पर आ गई, क्योंकि इसे अप्रैल में बंद कर दिया गया था।
मारुति सुजुकी की अक्टूबर 2025 की बिक्री ने यह स्पष्ट कर दिया कि डिजायर और अर्टिगा जैसी लोकप्रिय कारें कंपनी की ग्रोथ ड्राइव कर रही हैं, जबकि कुछ पुराने मॉडलों में कमी देखने को मिली है।












मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

