• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
यूपी के बांदा जिले में दिल्ली जैसा मामला, स्कूटी सवार महिला को 3 किमी तक घसीटता रहा ट्रक

यूपी के बांदा जिले में दिल्ली जैसा मामला, स्कूटी सवार महिला को 3 किमी तक घसीटता रहा ट्रक

January 5, 2023
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

दिल्ली में 17 साल के अभिषेक को उसी तरह घेरकर मार डाला

June 2, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

घूंघट बनाम शेरवानी: दंपती के विवाद ने खटखटाया तलाक का दरवाजा

June 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ सकते हैं, तेल कंपनियां घाटे में

June 2, 2026
यह शख्स बना दुनिया का तीसरा सबसे अमीर, अरबपतियों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल

यह शख्स बना दुनिया का तीसरा सबसे अमीर, अरबपतियों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल

June 2, 2026
अन्नामलाई पहुंचे दिल्ली, नितिन नवीन और अमित शाह से आज मुलाकात

अन्नामलाई पहुंचे दिल्ली, नितिन नवीन और अमित शाह से आज मुलाकात

June 2, 2026
खुलने जा रहा है होर्मुज? डोनाल्ड ट्रंप ने समय भी बताया; फाइनल डील पर क्या कहा

खुलने जा रहा है होर्मुज? डोनाल्ड ट्रंप ने समय भी बताया; फाइनल डील पर क्या कहा

June 2, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

June 2, 2026
बंगाल में लागू करो राष्ट्रपति शासन, 2000KM दूर बैठी विपक्षी पार्टी क्यों भड़की?

बंगाल में लागू करो राष्ट्रपति शासन, 2000KM दूर बैठी विपक्षी पार्टी क्यों भड़की?

June 2, 2026
भारत के खिलाफ कभी नहीं होने देंगे हमारे धरती का इस्तेमाल, इस देश ने कर दिया वादा

भारत के खिलाफ कभी नहीं होने देंगे हमारे धरती का इस्तेमाल, इस देश ने कर दिया वादा

June 2, 2026
RSS से करीबी, सुप्रिया के समधी; कौन हैं अरुण लखानी, जिन पर BJP ने खेला बड़ा दांव

RSS से करीबी, सुप्रिया के समधी; कौन हैं अरुण लखानी, जिन पर BJP ने खेला बड़ा दांव

June 2, 2026
आज का मौसम: मंगलवार को गर्मी से राहत; इन इलाकों में होगी बारिश, IMD ने बताया

आज का मौसम: मंगलवार को गर्मी से राहत; इन इलाकों में होगी बारिश, IMD ने बताया

June 2, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से किया गया सेक्स वर्क अवैध नहीं, अदालत ने किया स्पष्ट

June 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

यूपी के बांदा जिले में दिल्ली जैसा मामला, स्कूटी सवार महिला को 3 किमी तक घसीटता रहा ट्रक

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 5, 2023
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 2 mins read
A A
0
यूपी के बांदा जिले में दिल्ली जैसा मामला, स्कूटी सवार महिला को 3 किमी तक घसीटता रहा ट्रक

बांदा: दिल्ली के कंझावला जैसा खौफनाक कांड यूपी के बांदा से भी सामने आया है, यहां एक स्कूटी सवार महिला को गिट्टी से भरे तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने रौंद दिया और ट्रक के पहिए में फंसी महिला 3 किलोमीटर तक ट्रक के साथ ही घसिटती रही और उसकी दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही मुकदमा पंजीकृत कर मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

महिला स्कूटी समेत ट्रक के पहिए में फंसी

महिला स्कूटी समेत ट्रक के पहिए में ही फंसी रहने के चलते रगड़ खाकर ट्रक ने भी आग पकड़ ली और देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से ट्रक की आग बुझाई गई. वहीं, ट्रक ड्राइवर हादसे को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसे कई घंटों के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

महिला के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला लखनऊ की रहने वाली है और बांदा कृषि विश्वविद्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात थी.

दर्दनाक हादसा

यह दर्दनाक हादसा बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बाईपास पर हुआ है, जहां शाम 7:30 बजे मवई बाईपास पर स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात लखनऊ निवासी पुष्पा देवी स्कूटी से सब्जी लेने निकली थी पुष्पा देवी जैसे ही मवई बाईपास पर पहुंची पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ओवरटेक करते हुए स्कूटी को रौंद दिया, इस हादसे के दौरान स्कूटी सवार महिला स्कूटी समेत ट्रक के पहिए में ही फंस गई और तकरीबन साढे़ 3 किलोमीटर तक ट्रक के साथी घसिटती चली गई.

आगे जाकर ट्रक में रगड़ के चलते आग लग गई और ट्रक भी धूं धूं कर जलने लगा. ट्रक की चपेट में आकर और ट्रक के साथ घसिटने के चलते कृषि विश्वविद्यालय कर्मी पुष्पा देवी की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे को अंजाम देकर ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

हादसे की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड सर्विस को बुलाकर ट्रक की आग पर काबू पाया गया, पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतका क्लर्क पुष्पा देवी लखनऊ की रहने वाली है और अपने पति की मृत्यु के बाद मृतक आश्रित के तौर पर नौकरी कर रही थी।

अधिकारी बीके गुप्ता ने बताया

इस मामले की जानकारी देते हुए कृषि विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी बीके गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय के आगे चौराहे पर और विश्वविद्यालय बाईपास पर बेहद तेज रफ्तार से ट्रक निकलते हैं और इस रोड में कहीं पर भी ब्रेकर तक नहीं है. हादसे की आशंकाओं के संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत करा चुका है, लेकिन इस तरफ किसी तरह का कभी ध्यान नहीं दिया गया जिसके चलते आज ये दर्दनाक हादसा सामने आया है।

 हादसे की सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और सभी थानों की पुलिस को ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए एलर्ट कर कर दिया, हादसे के कुछ घंटे बाद ही आरोपी ड्राइवर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र का कहना है कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Tags: aaj takaaj tak newsaajtak newsbanda horrific incidentbanda newsbanda news aaj takbanda news accidentbanda news livebanda news live todaybanda news todaybreaking newskanjhawala caselatest newspainful deathscootytop newstruck dragged womanup news in hindiuttar pradesh liveuttar pradesh newsuttar pradesh news liveuttar pradesh todayनई दिल्ली में बड़ा हादसाभीषण हादसायूपी के बांदा में कंझावला जैसी वारदातहिन्दी समाचार
Previous Post

उत्तराखंड के जोशीमठ में धंस रही जमीन, 500 से ज्यादा घरों में आ गई है दरारें

Next Post

हल्द्वानी में 4000 घरों को तोड़े जाने को लेकर सुप्रीम सुनवाई आज

Next Post
हल्द्वानी में 4000 घरों को तोड़े जाने को लेकर सुप्रीम सुनवाई आज

हल्द्वानी में 4000 घरों को तोड़े जाने को लेकर सुप्रीम सुनवाई आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दिल्ली में 17 साल के अभिषेक को उसी तरह घेरकर मार डाला
  • घूंघट बनाम शेरवानी: दंपती के विवाद ने खटखटाया तलाक का दरवाजा
  • पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ सकते हैं, तेल कंपनियां घाटे में
  • यह शख्स बना दुनिया का तीसरा सबसे अमीर, अरबपतियों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल
  • अन्नामलाई पहुंचे दिल्ली, नितिन नवीन और अमित शाह से आज मुलाकात
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In