डेस्क : भारत ने इजरायल में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें सतर्क रहने और सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है। इस सलाह में मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय नागरिकों से इजरायल की गैर-जरूरी यात्राओं से बचने का भी आग्रह किया गया है, साथ ही स्थानीय सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें।
विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी में कहा गया है कि क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए, इस समय इजरायल में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और इजरायली अधिकारियों तथा होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है।
एडवाइजरी में आगे कहा गया है कि भारतीय नागरिकों को इज़राइल की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है। किसी भी आपात स्थिति में, भारतीय नागरिक भारतीय दूतावास की 24×7 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। टेलीफोन- +972-54-7520711; +972-54-3278392।
बता दें कि यह चेतावनी ऐसे समय में जारी की गई है जब ईरान व्यापक विरोध प्रदर्शनों से जूझ रहा है और अमेरिका ने वहां हस्तक्षेप तथा सैन्य कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया है। वहीं, ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका हमला करता है तो क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे ईरानी हमलों के वैध निशाने बनेंगे। बढ़ते तनाव के बीच, क्षेत्र में तेहरान के कट्टर प्रतिद्वंद्वी तेल अवीव में भी चिंताएं बढ़ गई हैं।
बता दें कि बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर को ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची का फोन आया। दोनों नेताओं ने ईरान और उसके आसपास की बदलती स्थिति पर चर्चा की। जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची का फोन आया था। हमने ईरान और उसके आसपास की बदलती स्थिति पर चर्चा की।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

