• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मेरे अंतिम संस्कार में तो आ जाना; दामाद के लिए प्रचार करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे भावुक

मेरे अंतिम संस्कार में तो आ जाना; दामाद के लिए प्रचार करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे भावुक

April 25, 2024
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

मानसून का बड़ा असर: देशभर में बारिश और गर्मी का मिला-जुला दौर

June 28, 2026
फडणवीस

टीईटी पेपर लीक: सीएम फडणवीस सख्त, बोले– किसी को बख्शा नहीं जाएगा; SIT जांच शुरू

June 28, 2026
राहुल गांधी

राहुल गांधी का आरोप— पेपर लीक से युवाओं के सपनों पर प्रहार

June 28, 2026
एलपीजी संकट पर सियासत तेज, केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला

राम मंदिर चंदा विवाद पर भाजपा सरकार को केजरीवाल ने घेरा

June 28, 2026
वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी की परिपक्वता के कायल हुए संगकारा

June 28, 2026
भारत के लिए आज ‘करो या मरो’ की चुनौती, ऑस्ट्रेलिया से होगी कड़ी परीक्षा

भारत के लिए आज ‘करो या मरो’ की चुनौती, ऑस्ट्रेलिया से होगी कड़ी परीक्षा

June 28, 2026
कैमरे के पीछे का सच: शूटिंग के दौरान मनोज बाजपेयी को पड़ा थप्पड़

मनोज बाजपेयी का खुलासा: पत्नी शबाना क्यों नहीं आतीं उनके शूटिंग सेट पर

June 28, 2026
अक्षय-सैफ की जोड़ी की वापसी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘हैवान’

अक्षय-सैफ की जोड़ी की वापसी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘हैवान’

June 28, 2026
जीडीपी

ईवाई रिपोर्ट: आर्थिक चुनौतियों के बावजूद राजकोषीय मोर्चे पर भारत मजबूत

June 28, 2026
ईपीएफओ मोबाइल ऐप के जरिए अब यूपीआई से सीधे खाते में PF निकासी संभव

ईपीएफओ का स्कीम सर्टिफिकेट बन सकता है पूरी पेंशन की गारंटी

June 28, 2026
टीवीएस

टीवीएस आईक्यूब ने रचा इतिहास, भारत में 10 लाख उत्पादन का आंकड़ा पार

June 28, 2026
बर्फ जल्दी जमाने के 3 आसान उपाय: गुनगुना पानी है कमाल का तरीका

बर्फ जल्दी जमाने के 3 आसान उपाय: गुनगुना पानी है कमाल का तरीका

June 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 28, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

मेरे अंतिम संस्कार में तो आ जाना; दामाद के लिए प्रचार करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे भावुक

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 25, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
मेरे अंतिम संस्कार में तो आ जाना; दामाद के लिए प्रचार करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे भावुक

कलबुर्गी :कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने गृहक्षेत्र कलबुर्गी में जनता से भावुक अपील की है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि भले ही वे आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में वोट न करना चाहते हों, लेकिन अगर उन्हें लगता है कि मैंने उनके लिए काम किया है तो कम से कम मेरे अंतिम संस्कार में शामिल हो जाना। जिले के अफजलपुर में एक चुनावी रैली में 81-वर्षीय नेता ने यह भी कहा कि अगर उन्होंने (लोगों ने) कांग्रेस उम्मीदवार को वोट नहीं दिया तो उन्हें लगेगा कि कलबुर्गी में अब उनके लिए ‘कोई जगह’ नहीं है।

कांग्रेस ने खरगे के दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि को भाजपा के मौजूदा सांसद उमेश जाधव के खिलाफ कलबुर्गी से मैदान में उतारा है। खरगे ने कहा, ‘अगर आप इस बार (कांग्रेस उम्मीदवार को) अपना वोट देने से चूक गए, तो मैं सोचूंगा कि मेरे लिए यहां कोई जगह नहीं है और मैं आपका दिल नहीं जीत सका।’ कांग्रेस नेता ने इस सीट से 2009 और 2014 में चुनाव जीता था लेकिन 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘आप हमें (कांग्रेस को) वोट दें या नहीं, लेकिन अगर आपको लगता है कि मैंने कलबुर्गी के लिए काम किया है तो कम से कम मेरे अंतिम संस्कार में जरूर आएं।’

उन्होंने यह भी कहा कि वह भाजपा और आरएसएस की विचारधारा को ‘हराने’ के लिए अपनी आखिरी सांस तक राजनीति में बने रहेंगे। खरगे ने जोर देकर कहा, ‘मेरा जन्म राजनीति के लिए हुआ है। मैं चुनाव लड़ूं या नहीं लड़ूं, लेकिन इस देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए अपनी आखिरी सांस तक प्रयास करूंगा। मैं राजनीति से संन्यास नहीं लूंगा।’ उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति पद से होती है लेकिन किसी को अपने सिद्धांतों से सेवानिवृत्त नहीं होना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मैं भाजपा और आरएसएस की विचारधारा को हराने के लिए पैदा हुआ हूं, न कि उनके सामने आत्मसमर्पण करने के लिए।’

उन्होंने उनके साथ मंच साझा करने वाले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को भी उनके सिद्धांतों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, ‘मैं सिद्धरमैया से बार-बार कहता हूं कि आप मुख्यमंत्री या विधायक के रूप में सेवानिवृत्त हो सकते हैं, लेकिन आप तब तक राजनीति से संन्यास नहीं ले सकते जब तक आप भाजपा और आरएसएस की विचारधारा को नहीं हरा देते।’

Previous Post

चारधाम यात्रा पर सीमित हुआ रजिस्ट्रेशन, केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री धामों में हररोज इतने दर्शन

Next Post

जीत का अंतर बढ़ता गया…वसुंधरा राजे के अभेद्य गढ़ झालावाड़-बारां में कैसी जीतेगी कांग्रेस?

Next Post
वसुंधरा राजे ने इशारों में अमित शाह से कह दी ‘मन की बात’,

जीत का अंतर बढ़ता गया...वसुंधरा राजे के अभेद्य गढ़ झालावाड़-बारां में कैसी जीतेगी कांग्रेस?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मानसून का बड़ा असर: देशभर में बारिश और गर्मी का मिला-जुला दौर
  • टीईटी पेपर लीक: सीएम फडणवीस सख्त, बोले– किसी को बख्शा नहीं जाएगा; SIT जांच शुरू
  • राहुल गांधी का आरोप— पेपर लीक से युवाओं के सपनों पर प्रहार
  • राम मंदिर चंदा विवाद पर भाजपा सरकार को केजरीवाल ने घेरा
  • वैभव सूर्यवंशी की परिपक्वता के कायल हुए संगकारा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In