• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ममता बनर्जी

मेरी दीदी ऐसी नहीं हो सकती: बंगाल में इंसानियत का जनाज़ा

October 15, 2025
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत की हार के पांच बड़े कारण, इन खिलाड़ियों ने किया निराश

June 27, 2026
आयरलैंड ने रचा इतिहास, टी20 विश्व चैंपियन भारत को पहली बार हराया

आयरलैंड ने रचा इतिहास, टी20 विश्व चैंपियन भारत को पहली बार हराया

June 27, 2026
8वें वेतन आयोग ने मांगे सुझाव, अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2026

8वां वेतन आयोग अपडेट: डीए में फिर बढ़ोतरी के संकेत, कर्मचारियों में उत्साह

June 27, 2026
टीवीएस

टीवीएस आईक्यूब ने रचा इतिहास, भारत में 10 लाख उत्पादन का आंकड़ा पार

June 27, 2026
अरशद वारसी बोले- मुन्ना भाई से पहले कमाई लगभग न के बराबर थी

काम कितना भी हो, हर फिल्म से पहले डर लगता है : अरशद वारसी

June 27, 2026
जब ड्रेस कोड बना वजह, आमिर खान ने बीच में ही छोड़ दिया कॉलेज

जब ड्रेस कोड बना वजह, आमिर खान ने बीच में ही छोड़ दिया कॉलेज

June 27, 2026
भीगी सड़कों से सुकून तक: मानसून रोड ट्रिप्स का जादू

भीगी सड़कों से सुकून तक: मानसून रोड ट्रिप्स का जादू

June 27, 2026
शनि प्रदोष व्रत और धनतेरस का दुर्लभ संयोग: 18 अक्टूबर 2025

शनि प्रदोष व्रत: कर्म, न्याय और शिव कृपा का दिव्य संगम

June 27, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 27 जून 2026

June 27, 2026
सत्य का अनुभव स्वयं करें, तभी होगा आत्मसात : मुनि श्री तत्त्व रूचि जी

सत्य का अनुभव स्वयं करें, तभी होगा आत्मसात : मुनि श्री तत्त्व रूचि जी

June 26, 2026
भारत जून में करेगा आयरलैंड का दौरा

आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत, वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को हराकर किया बड़ा उलटफेर

June 26, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

श्रीलंका-ए के खिलाफ भारत-ए की बड़ी पारी

June 26, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 27, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

मेरी दीदी ऐसी नहीं हो सकती: बंगाल में इंसानियत का जनाज़ा

आदित्य तिक्कू।।

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 15, 2025
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
1
ममता बनर्जी

File Photo

पश्चिम बंगाल—मां दुर्गा की भूमि, शक्ति की आराधना का प्रदेश, रविंद्रनाथ टैगोर और सुभाष चंद्र बोस की धरती—आज बेटियों के लिए नरक बन चुकी है। दुर्गापुर का आईक्यू सिटी मेडिकल कॉलेज, 10 अक्टूबर 2025 की रात, इस पीड़ा का सबसे कड़वा सबूत है। 23 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा, इंसानियत बचाने के लिए डॉक्टर बनने निकली, पांच दरिंदों के हाथों सामूहिक बलात्कार का शिकार बनी।

और उसके बाद क्या हुआ? हमारी महिला मुख्यमंत्री, हमारी “मेरी दीदी”, कहती हैं: “लड़की रात को बाहर क्यों निकली?”
ऐसी संवेदनहीनता की कल्पना भी नहीं की जा सकती। दीदी, यह आप कैसे कह सकती हैं? क्या आप सचमुच यह मानती हैं कि अपराधियों की फितरत बदल जाएगी अगर बेटियां घर की चारदीवारी में कैद रहें? क्या अपराधियों को लाइसेंस देने की यह नैतिकता है?

यह पहली बार नहीं है। 2012 की पार्क स्ट्रीट घटना, 2013 का मॉल मामला, 2015 में 72 वर्षीय नन के साथ बलात्कार, 2022 की हंसखाली की बर्बर हत्या—हर बार दोष पीड़िता पर ठहराया गया। बंगाल में बलात्कार, एसिड अटैक और यौन अपराधों में साल-दर-साल वृद्धि हो रही है। 2023 में राज्य में दर्ज बलात्कार मामले 1010, नाबालिक 27। एसिड अटैक के मामले 57, जो देश में सबसे अधिक हैं।

दीदी, आपकी संवेदनहीनता की हद देखिए—पीड़िता के जख्मों पर नमक छिड़कना और अपराधियों के हौंसले बढ़ाना। आपकी पार्टी की फेमिनिस्ट महिला नेता भी खामोश हैं। संसद में बेटियों के हक की बात करने वाले, अपने राज्य में बेटियों की चीख क्यों नहीं सुनते? क्या यह पाखंड नहीं, या चरम दुष्टता है?

रविवार, 10 अक्टूबर 2025 की रात:
23 वर्षीय छात्रा, दोस्त के साथ खाना खरीदने निकली। कॉलेज गेट पर फोन छीन लिया गया, घसीटा गया और जंगल में ले जाया गया। पांच दरिंदों ने सामूहिक बलात्कार किया। और पुलिस? या सरकार? किसी ने सुरक्षा नहीं दी।

दीदी, क्या आप यही सोचती हैं कि बेटियों को घर में कैद करना ही सुरक्षा है? क्या बंगाल में अपराधियों को खुली छूट दी जाएगी, बस इसलिए कि आप सोचती हैं पीड़िता दोषी है?

दुर्गापुर की यह घटना केवल बिंदु नहीं है, यह पूरे राज्य की नाकामी का प्रतीक है। हर साल, हर महीने, हर दिन—पीड़ितों के आंसू, उनकी चीखें, उनके जख्म आपकी संवेदनहीनता की वजह से बढ़ते हैं।

दीदी, यह सोच केवल महिला मुख्यमंत्री के लिए शर्मनाक नहीं है, यह मानवता की हत्या है। क्या हम स्वीकार करेंगे कि बेटियों की सुरक्षा और न्याय सिर्फ एक राजनीतिक वाक्य या आंकड़े बनकर रह गया है? क्या हम सहेंगे कि आपकी संवेदनहीनता अपराधियों को हौंसला देती रहे, और पीड़ित हमेशा दोषी बनी रहे?

गुंडों की हिम्मत, पुलिस की नींद, और आपकी संवेदनहीनता—तीनों ने मिलकर बंगाल में बेटियों के लिए नरक बना दिया है।
दुर्गापुर ही नहीं, हंसखाली, संदेशखाली, राणाघाट—हर जगह वही कहानी। हर जगह अपराधी बेखौफ। हर बार वही तर्क—पीड़िता दोषी, अपराधी बेकसूर।

अब सवाल यह है—मेरी दीदी, कब तक आप खुली बाज़ार में बेटियों के अपमान को सहेंगी? कब तक बेटियों को घर की चारदीवारी में कैद रहकर अपनी इज्जत बचानी होगी? कब तक अपराधी बेखौफ घूमते रहेंगे और आपकी सरकार उनका ढाल बनेगी?

पश्चिम बंगाल में नैतिकता का पतन नहीं हुआ, इंसानियत का जनाज़ा निकल चुका है।
अब वक्त है, जनता की आवाज़ उठाने का। सड़क से संसद तक, घर से हर मंच तक, बेटियों के हक के लिए लड़ना पड़ेगा। और हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह इस जनाज़े का विरोध करे।

मेरी दीदी, ऐसी नहीं हो सकती!
संवेदनहीनता की यह सीमा पार नहीं हो सकती। अपराधियों को बचाना, पीड़ित को दोषी ठहराना, मीडिया पर हमला—यह सब अस्वीकार्य है। बंगाल की बेटियों के लिए न्याय चाहिए, सुरक्षा चाहिए, और सबसे बड़ी आवश्यकता—संवेदनशील नेतृत्व की।

Previous Post

‘महाभारत’ के अमर पात्र कर्ण को जीवंत करने वाले पंकज धीर नहीं रहे

Next Post

नीतीश बनाम चिराग: NDA में झगड़ा तेज

Next Post
असम के नमाज ब्रेक पर विवाद: जेडीयू और एलजेपी ने उठाया विरोध

नीतीश बनाम चिराग: NDA में झगड़ा तेज

Comments 1

  1. Mk says:
    8 months ago

    बड़ी हिम्मत लगती है ऐसी खबर लिखने में

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत की हार के पांच बड़े कारण, इन खिलाड़ियों ने किया निराश
  • आयरलैंड ने रचा इतिहास, टी20 विश्व चैंपियन भारत को पहली बार हराया
  • 8वां वेतन आयोग अपडेट: डीए में फिर बढ़ोतरी के संकेत, कर्मचारियों में उत्साह
  • टीवीएस आईक्यूब ने रचा इतिहास, भारत में 10 लाख उत्पादन का आंकड़ा पार
  • काम कितना भी हो, हर फिल्म से पहले डर लगता है : अरशद वारसी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In