नई दिल्ली:कोलकाता नाइट राइडर्स ने भले ही आईपीएल 2024 का अपना पहला मुकाबला जीत लिया हो, मगर मिचेल स्टार्क ने उनकी चिंताएं जरूर बढ़ा दी है। केकेआर ने स्टार्क को आईपीएल 2024 की नीलामी में 24.75 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपने स्क्वॉड में शामिल किया था। स्टार्क इसी के साथ आईपीएल 2024 के ही नहीं बल्कि आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। उनके लिए नीलामी में कुल 99वें बोलियां लगाई गई थी, जिसमें केकेआर ने आखिरी बोली लगाकर बाजी मारी थी। हालांकि सीजन का पहला मुकाबला इस तेज गेंदबाज के लिए बेहद निराशाजनक रहा। स्टार्क ने इस दौरान आईपीएल 2024 का सबसे महंगा ओवर भी डाला।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने अपने चार ओवर के कोटे में कुल 53 रन खर्च किए। इस दौरान उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। यह मिचेल स्टार्क के भी आईपीएल करियर का सबसे महंगा ओवर है।
स्टार्क ने पारी के 19वें ओवर के रूप में अपने कोटे का आखिरी ओवर फेंका। पहले 3 ओवर में उन्होंने क्रमश: 12, 10 और 5 ही रन खर्च किए थे, मगर आखिरी ओवर में 26 रन खर्च कर उन्होंने अर्धशतक पूरा किया। स्टार्क के इस ओवर में कुल 4 छक्के पड़े थे।
आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी की इस तरह कुटाई होता देख, सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कुछ फैंस बोल रहे हैं कि मिचेल स्टार्क ने केकेआर को चूना लगा दिया, तो वहीं कुछ कह रहा हैं कि केकेआर ने सिर्फ पैसा बर्बाद ही किया है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
