• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मोदी पूर्व पीएम होने वाले हैं; ममता की भविष्यवाणी

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को दिया खाने का ऑफर, बोलीं- खुद बनाऊंगी पकवान

May 14, 2024
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

April 21, 2026
‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

April 21, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, खरगे के बयान पर घमासान

April 21, 2026
बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

April 21, 2026
योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

April 21, 2026
परेश रावल

परेश रावल का खुलासा: टीवी कॉमेडी शो बन रहे फिल्मों के बड़े प्रतिद्वंदी

April 21, 2026
दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

April 21, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

टांय-टांय फिस्स हुई मध्यस्थता, फिर भी शहबाज और आसिम मुनीर के लिए नोबेल की सिफारिश

April 21, 2026
संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 21, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

महिला आरक्षण में नया मोड़: सपा का मुस्लिम-ओबीसी कोटा प्रस्ताव

April 21, 2026
ब्रह्मोस मिसाइल

बालिकातन 2026 में दिखेगी भारत की ब्रह्मोस, दक्षिण चीन सागर में बढ़ा सामरिक संदेश

April 21, 2026
अजित पवार का निधन: शरद पवार की अपील—इस त्रासदी पर राजनीति न हो

शरद पवार अस्पताल में भर्ती, रूटीन जांच के लिए हुए एडमिट

April 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पश्चिम बंगाल

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को दिया खाने का ऑफर, बोलीं- खुद बनाऊंगी पकवान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 14, 2024
in पश्चिम बंगाल
Reading Time: 1 min read
A A
0
मोदी पूर्व पीएम होने वाले हैं; ममता की भविष्यवाणी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वह पीएम मोदी के लिए कोई भी पकवान तैयार करने को तैयार हैं लेकिन क्या उनका बनाया हुआ पकवान वह खाना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, मैं भेदभाव में यकीन नहीं रखती इसलिए अलग-अलग राज्यों के पकवान खाती रहती हूं। ममता बनर्जी बैरकपुर में आयोजित एक रैली को संबोधित कर रही थीं।

ममता बनर्जी पीएम मोदी की उस बात का जवाब दे रही थीं जिसमें उन्होंने बताया था कि वह मछली, मांस और अंडे नहीं खाते। जब से प्रधानमंत्री मोदी ने तेजस्वी यादव को लेकर टिप्पणी की है, बंगाल के चुनाल प्रचार में खाने और मछली पर बात आम हो गई है। पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव को घेरते हुए कहा था कि वह उस दौरान भी मछली खाते हैं जब हिंदू नॉन-वेज खाने से परहेज करता है।

ममता बनर्जी ने कहा, लोगों को जो पसंद आएगा वह खाएंगे। आपको जो अच्छा लगता है, खा सकते हैं। जो लोग शाकाहारी हैं वे शाकाहारी भोजन ले सकते हैं। वहीं जो मांस खाना चाहते हैं वे मांस खा सकते हैं। यह देश हम सबका है। यहां अलग-अलग भाषाएँ, संस्कृति हैं। उन्होंने कहा कि बचपन से ही वह खाना पकाती रही हैं। पीएम मोदी की 400 सीटों के दावे को लेकर उन्होंने कहा कि 200 भी नहीं पार हो पाएगा। उन्होंने कहा, यह स्पष्ट है कि भाजपा वापसी नहीं कर रही है।

ममता बनर्जी ने  कहा कि वह अत्याचारों के बारे में “झूठे दावे” करके राज्य की महिलाओं के आत्म-सम्मान और गरिमा के साथ खिलवाड़ न करें। बोंगांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख बनर्जी ने कहा कि मोदी को यह ध्यान रखना चाहिए कि पश्चिम बंगाल की स्थिति भाजपा शासित राज्यों जैसी नहीं है।

उन्होंने कहा, ”महिलाओं के आत्मसम्मान के साथ न खेलें, हमारी माताओं और बहनों की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने की साजिश न रचें।” प्रधानमंत्री ने रविवार को अपनी जनसभाओं में आरोप लगाया कि टीएमसी संदेशखालि में कुकर्मों को छिपाने की कोशिश कर रही है, जहां टीएमसी नेताओं पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप लगा है।

हालांकि, हाल में सामने आए एक वीडियो में संदेशखालि के एक भाजपा नेता को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना गया था कि नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के इशारे पर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया था और इस “पूरी साजिश” में उनका हाथ था। ऐसे ही एक अन्य वीडियो में बलात्कार की शिकायत दर्ज कराने वाली महिलाओं के एक वर्ग ने कथित तौर पर दावा किया कि भाजपा नेताओं ने उनसे एक कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराए और थाने जाने के लिए मजबूर किया। हालांकि लाइव हिंदुस्तान इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Previous Post

‘मोदीजी ने कहा है, ओवर कॉन्फिडेंस ठीक नहीं’; शिंदे ने ऐसा क्यों कहा

Next Post

अपमानित होने के डर से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गया: खरगे

Next Post

अपमानित होने के डर से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गया: खरगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर
  • ‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस
  • पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, खरगे के बयान पर घमासान
  • बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश
  • योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In