• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ममता के इस सुझाव से गदगद हुए कांग्रेसी, बोले- भाजपा को हराने के लिए इसी की जरूरत

ममता के इस सुझाव से गदगद हुए कांग्रेसी, बोले- भाजपा को हराने के लिए इसी की जरूरत

April 1, 2022
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
गावस्कर का दावा: भारत उतारे दो टी-20 टीमें, दोनों खेलेंगी फाइनल

सुनील गावस्कर चिंतित: वैभव सूर्यवंशी को लेकर बढ़ी चर्चा, डेब्यू में देरी पर उठाए सवाल

July 2, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

दूसरे टी20 में बड़ा बदलाव संभव, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज

July 2, 2026
मंदिरों-स्कूलों के पास नहीं बिकेगी शराब, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला

तमिलनाडु: थलापति विजय सरकार ने 46 विकास परियोजनाएं रद्द कीं

July 2, 2026
भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

July 2, 2026
कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

July 2, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

चीन को पनामा नहर पर कब्जा नहीं करने देंगे; यह कभी नहीं होने देंगे: ट्रंप

July 2, 2026
तनाव बढ़ा होर्मुज पर: ईरान का साफ संदेश, दबाव में नहीं झुकेगा तेहरान

कतर में अमेरिका-ईरान वार्ता में सकारात्मक प्रगति, 14 सूत्रीय समझौते पर बढ़ी सहमति

July 2, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पाकिस्तान में 125 वर्ष पुराना ऐतिहासिक गुरुद्वारा ध्वस्त, भारत ने जताया कड़ा विरोध

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

ममता के इस सुझाव से गदगद हुए कांग्रेसी, बोले- भाजपा को हराने के लिए इसी की जरूरत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 1, 2022
in देश, राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
ममता के इस सुझाव से गदगद हुए कांग्रेसी, बोले- भाजपा को हराने के लिए इसी की जरूरत

File Photo

नई दिल्ली:कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी की उस पहल का स्वागत किया है जिसमें सभी विपक्षी दलों को भाजपा के खिलाफ एकजुट होने के लिए आमंत्रित किया गया है। हालांकि इस दौरान कांग्रेस ने कहा है कि वह ‘भविष्य’ में इस तरह की पहल में कांग्रेस को बीच की भूमिका निभानी होगी। बता दें कि ये घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब पिछले साल टीएमसी सुप्रीमो ने यूपीए को लेकर सवाल खड़े किए थे।

तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के निमंत्रण का स्वागत करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संकेत दिया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की विपक्षी एकता के लिए कांग्रेस को “केंद्रीय” भूमिका निभानी होगी।

कांग्रेस नेताओं का यह भी मानना है कि अन्य विपक्षी दलों और 137 साल पुरानी पार्टी के बीच “छोटे-मोटे” मतभेदों को भुला देना चाहिए क्योंकि गैर-भाजपा नेता, भाजपा जैसी शक्ति को हराने के लिए एकजुट होने का प्रयास कर रहे हैं।

राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता आनंद शर्मा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “यह (विपक्षी एकता) कांग्रेस की घोषित स्थिति है। कांग्रेस अध्यक्ष और कार्यकारी समिति ने बार-बार इस पर जोर दिया है। अतीत में कांग्रेस ने सभी को एक मंच पर एकत्र करने की पहल की है।”

शर्मा ने कहा, “बात यह है कि जब हम राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में बात करेंगे तो कांग्रेस केंद्रीय भूमिका में आएगी।” पूर्व वाणिज्य मंत्री ने कहा, “(विपक्षी एकता के लिए) हमें पूरी गंभीरता से साथ मिलकर काम करना होगा।”

हालांकि, आम चुनाव में कांग्रेस भाजपा से हार गई थी लेकिन 2019 के चुनाव में उसका मत प्रतिशत 19.55 प्रतिशत था जो कि क्षेत्रीय दलों के मुकाबले कहीं ज्यादा था। इस चुनाव में किसी भी क्षेत्रीय दल को राष्ट्रीय स्तर पर पांच प्रतिशत वोट भी नहीं मिले थे। गौरतलब है कि कांग्रेस का मत प्रतिशत 2014 में 19.31 था जिसमें 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान वृद्धि हुई।

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता में है जबकि झारखंड, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में वह गठबंधन सरकार में शामिल है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले समेत विपक्ष के कई नेताओं ने कई बार कांग्रेस को आगे आकर विपक्षी एकता का नेतृत्व करने की जरूरत को रेखांकित किया है। बनर्जी ने 27 मार्च को सभी गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को पत्र लिखकर “प्रगतिशील ताकतों” के साथ आने तथा “दमनकारी भाजपा शासन” के विरुद्ध लड़ने का आह्वान किया था।

बनर्जी ने पिछले साल यह भी कहा था कि “संप्रग क्या है?” हालांकि विश्लेषकों का मानना है कि चूंकि संयुक्त विपक्ष में कांग्रेस की महती भूमिका है इसलिए बनर्जी अपने पिछले रुख के विपरीत आचरण कर कांग्रेस को साधने का प्रयास कर सकती हैं।

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “यह (विपक्षी एकता के लिए बनर्जी का पत्र लिखना) अच्छी पहल है। हालांकि मैंने पत्र देखा नहीं है फिर भी मैं कहूंगा कि यह स्वागतयोग्य कदम है। सभी प्रगतिशील, राष्ट्रवादी और पंथनिरपेक्ष ताकतों को साथ आकर धार्मिक और चरमंपंथी शक्तियों से लड़ने की जरूरत है।”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि “बनर्जी विपक्ष का एक मजबूत स्तंभ हैं।” उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए हर राज्य में मतविभाजन को रोकने के वास्ते विपक्ष को संयुक्त होना चाहिए। बनर्जी द्वारा अतीत में कांग्रेस की आलोचना करने के बाबत पूछे जाने पर तिवारी ने कहा कि जब “देश को बचाने” की चुनौती हो तब ऐसे छोटे-मोटे मतभेदों को भुला देना चाहिए।

Previous Post

व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को थैंक्यू बोला है

Next Post

मनचले हो जाएं सावधान, एंटी रोमियो स्क्वॉड को लेकर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा आदेश

Next Post
मनचले हो जाएं सावधान, एंटी रोमियो स्क्वॉड को लेकर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा आदेश

मनचले हो जाएं सावधान, एंटी रोमियो स्क्वॉड को लेकर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता
  • मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण
  • पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर
  • एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर
  • सुनील गावस्कर चिंतित: वैभव सूर्यवंशी को लेकर बढ़ी चर्चा, डेब्यू में देरी पर उठाए सवाल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In