• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मनचले हो जाएं सावधान, एंटी रोमियो स्क्वॉड को लेकर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा आदेश

मनचले हो जाएं सावधान, एंटी रोमियो स्क्वॉड को लेकर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा आदेश

April 1, 2022
टीपू सुल्तान विवाद में ओवैसी की एंट्री, इतिहास बनाम राजनीति की नई जंग

ओवैसी का बयान: भोशाला फैसले पर सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद, बढ़ा विवाद

May 16, 2026
ऊर्जा स्वतंत्रता की ओर कदम: यूएई ने होर्मुज पर निर्भरता घटाने की तेज़ की तैयारी

ऊर्जा स्वतंत्रता की ओर कदम: यूएई ने होर्मुज पर निर्भरता घटाने की तेज़ की तैयारी

May 16, 2026
हीरो मोटर्स का आएगा आईपीओ

फ्लिपकार्ट का आईपीओ टला, वॉलमार्ट ने मुनाफे पर दिया जोर

May 16, 2026
भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार

भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार

May 16, 2026
गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

महंगाई फिर चढ़ सकती है, क्रिसिल रिपोर्ट में 5.1% का अनुमान

May 16, 2026
धुरंधर

धुरंधर 2 जल्द ओटीटी पर, जियोहॉटस्टार पर जून में हो सकती है रिलीज

May 16, 2026
सैफ

‘मैं हूं ना’ में हो सकते थे सैफ अली खान, जानिए कैसे हाथ से निकल गया रोल

May 16, 2026
गांगुली का भरोसा – भारत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा दबदबा

फिक्सिंग विवाद पर सौरव गांगुली का बड़ा खुलासा

May 16, 2026
विराट कोहली का प्रेरक संदेश, लक्ष्य पाने के लिए समर्पण जरूरी

क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे विराट? कोहली का बड़ा बयान

May 16, 2026
खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास

खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास

May 16, 2026
वट सावित्री व्रत: अखंड सौभाग्य और भक्ति का पर्व

वट सावित्री व्रत : प्रेम, तप और अटूट विश्वास का पर्व

May 16, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 16 मई 2026

May 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

मनचले हो जाएं सावधान, एंटी रोमियो स्क्वॉड को लेकर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा आदेश

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 1, 2022
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
मनचले हो जाएं सावधान, एंटी रोमियो स्क्वॉड को लेकर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा आदेश

File Photo

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि नवरात्र के पहले दिन से ही पुलिस विभाग की तरफ से महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जाए और बेटियों की सुरक्षा के लिए सभी स्कूल-कॉलेज में एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय किए जाएं। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने गृह विभाग से 100 दिनों की कार्ययोजना के तहत प्राथमिकताएं तय कर तेजी से कार्यवाही करने को कहा है। उन्होंने बताया कि योगी ने पुलिस विभाग में 100 दिनों में कम से कम 10,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए, ”नवरात्र के पहले दिन से ही पुलिस विभाग महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाए। बेटियों की सुरक्षा के लिए सभी स्कूल-कॉलेज में एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय किए जाएं। इसके साथ ही पुलिस की एक टीम शाम को बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त लगाए।” 

10 अप्रैल से मिशन शक्ति का आगाज
सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 अप्रैल से प्रदेश भर में मिशन शक्ति से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जिसे लेकर विभाग की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। सहगल के मुताबिक, योगी ने निर्देश दिया कि महिला कांस्टेबल को बीट स्तर पर तैनात किया जाए और सभी विभागों के कर्मचारी समन्वय स्थापित कर महिला बीट अधिकारी के साथ गांव की महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें प्रदेश सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएं।

महिलाओं की समस्याओं पर दिया जाए ध्यान
सहगल ने बताया कि योगी ने कहा कि अधिकारी सप्ताह के एक दिन नगरीय वार्ड और गांवों में वृहद अभियान शुरू कर ग्राम सचिवालय में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करें। उन्होंने बताया कि कि योगी ने स्कूल, कॉलेज, बाजार और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

अपराधियों की अवैध संपत्तियों को ढहाया जाए
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा, सुव्यवस्था और सुशासन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है, लिहाजा राज्य के सभी आस्था केंद्रों व महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर की जाए। प्रवक्ता के मुताबिक, योगी ने कहा कि आगामी एक वर्ष में सभी जनपदों में पुलिस लाइनों की औचित्यपूर्ण स्थापना की जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए अवैध संपत्तियों को ढहाने व जब्त करने के निर्देश दिए। प्रवक्ता के अनुसार, योगी ने दो टूक कहा कि पेशेवर अपराधियों के साथ-साथ खनन, शराब, पशु, वन और भू माफियाओं के प्रति किसी भी तरह की रियायत न बरती जाए। प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी तहसील मुख्यालयों पर दमकल सेवा की स्थापना का कार्य 100 दिन की प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए पूरा किया जाए।

टॉप 10 की लिस्ट बना करें कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने हर थाने और जनपद में शीर्ष दस अपराधियों को चिह्नित कर उनके प्रति कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।  प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि चार्जशीट के संबंध में समीक्षा की जाए और यूपी गैंगस्टर एक्ट व गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित हो। प्रवक्ता ने बताया कि योगी ने तकनीक के इस्तेमाल पर जोर देते हुए अपराध नियंत्रण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करते हुए सफलता की कहानियों को प्रचारित-प्रसारित करने को भी कहा।

Previous Post

ममता के इस सुझाव से गदगद हुए कांग्रेसी, बोले- भाजपा को हराने के लिए इसी की जरूरत

Next Post

यूक्रेन ने रूस पर कर दी एयरस्ट्राइक, ऑयल डिपो पर रॉकेट से हमला

Next Post
यूक्रेन ने रूस पर कर दी एयरस्ट्राइक, ऑयल डिपो पर रॉकेट से हमला

यूक्रेन ने रूस पर कर दी एयरस्ट्राइक, ऑयल डिपो पर रॉकेट से हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओवैसी का बयान: भोशाला फैसले पर सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद, बढ़ा विवाद
  • ऊर्जा स्वतंत्रता की ओर कदम: यूएई ने होर्मुज पर निर्भरता घटाने की तेज़ की तैयारी
  • फ्लिपकार्ट का आईपीओ टला, वॉलमार्ट ने मुनाफे पर दिया जोर
  • भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार
  • महंगाई फिर चढ़ सकती है, क्रिसिल रिपोर्ट में 5.1% का अनुमान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In