मुंबई:चौतरफा विवादों में घिरी एडुटेक कंपनी-बायजू का संकट बढ़ता जा रहा है। बायजू के 20 हजार से ज्यादा कर्मचारी फरवरी की सैलरी का इंतजार कर रहे हैं। पहले ऐसा अनुमान था कि बायजू कर्मचारियों को फरवरी की सैलरी 10 मार्च तक मिल जाएगी लेकिन अब यह इंतजार बढ़ता दिख रहा है।
क्यों बढ़ रहा इंतजार
पहले बायजू के फाउंडर बायजू रवींद्रन ने बताया था कि कुछ निवेशकों के साथ कानूनी विवाद के चलते राइट्स इश्यू की राशि अलग खाते में बंद होने के कारण यह स्थिति आई है। हालांकि, रवींद्रन ने कहा था कि कर्मचारियों की सैलरी 10 मार्च तक आ जाएगी। अब लगातार अवकाश की वजह से बैंक बंद रहने से सैलरी 10 मार्च को आने की उम्मीद बेहद कम रह गई है। मामले से जुड़े करीबी सूत्रों ने संकेत दिया है कि बायजू को मौजूदा स्थिति से परेशानी हो रही है, जो वीकेंड में बैंकों के बंद होने से और बढ़ गई है। इन चुनौतियों से निपटने के कंपनी के प्रयासों के बावजूद अभी तक स्थिति स्पष्टता नहीं है।
वींद्रन ने लिखा था लेटर
बीते सप्ताह रवींद्रन ने कर्मचारियों को लिखे एक लेटर में कहा था कि एक महीने पहले जारी किया गया राइट्स इश्यू सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। उन्होंने कहा-इसे एक सुखद घटनाक्रम माना जा रहा था। आखिरकार, अब हमारे पास अपनी अल्पकालिक जरूरतों को पूरा करने और देनदारियों को चुकाने के लिए फंड था। हालांकि, मुझे आपको यह बताते हुए खेद है कि हम अभी भी आपका वेतन भुगतान करने में असमर्थ है। उन्होंने कहा था कि हम भुगतान उसी समय कर सकेंगे, जब हमें कानून के मुताबिक ऐसा करने की अनुमति मिलेगी।
निर्मम रूप से गिर गए कुछ निवेशक
उन्होंने बताया था दुर्भाग्य से कुछ चुनिंदा लोग (हमारे 150 से अधिक निवेशकों में चार) निर्मम रूप से गिर गए हैं, जिनकी वजह से हम आपकी मेहनत की कमाई का भुगतान करने के लिए जुटाए गए धन का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राइट इश्यू के माध्यम से जुटाई गई राशि इस समय एक अलग खाते में बंद है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
