• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
MP : थाने में दादी-पोते की बेरहम पिटाई के मामले में 6 जीआरपी कर्मी सस्पेंड

MP : थाने में दादी-पोते की बेरहम पिटाई के मामले में 6 जीआरपी कर्मी सस्पेंड

August 30, 2024
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, नाबालिग पर बड़ा आरोप

June 22, 2026
पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

June 22, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित

June 22, 2026
तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

June 22, 2026
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच सरकार का भरोसा—देश में 25 करोड़ बैरल तेल का भंडार

तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत

June 22, 2026
ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

June 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा तेज

June 22, 2026
उथप्पा का विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में वापसी का सुझाव

“मैं इससे पूरी तरह दूर हूं”: टेस्ट वापसी पर विराट कोहली का बड़ा बयान

June 22, 2026
ख्वाजा आसिफ

“पानी छिना तो जंग तय”: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

June 22, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मानसून से पहले मौसम का कहर, उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

June 22, 2026
योगी

महिला सुरक्षा पर सख्त योगी: अपराधियों को मिली ‘सीधी चेतावनी’

June 22, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश का SIT पर तंज, बोले—जांच रिपोर्ट ही न हो जाए चोरी

June 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर मध्य प्रदेश

MP : थाने में दादी-पोते की बेरहम पिटाई के मामले में 6 जीआरपी कर्मी सस्पेंड

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 30, 2024
in मध्य प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
MP : थाने में दादी-पोते की बेरहम पिटाई के मामले में 6 जीआरपी कर्मी सस्पेंड

भोपाल।

मध्य प्रदेश सरकार ने कटनी जिले में एक महिला और उसके पोते की पिटाई के मामले में थाना प्रभारी सहित राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के छह कर्मचारियों को गुरुवार को सस्पेंड कर दिया। विपक्षी दल कांग्रेस ने दावा किया कि पीड़ित दलित थे। मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए, कांग्रेस नेताओं ने कटनी के एक थाने के अंदर धरना दिया और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संतोष देहरिया ने बताया, ‘‘पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है। हमने इसे उचित तरीके से लिया है और शिकायत रजिस्टर में इसकी एंट्री की है तथा प्रदर्शनकारियों को रसीद दी है। ‘रोजनामचा’ (दैनिक रिकॉर्ड रजिस्टर) में भी इसकी एंट्री की गई है। इसे ऑनलाइन भी अपडेट किया गया है।’’

 

एएसपी ने बताया कि कांग्रेस नेता चाहते थे कि शिकायत ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिये दर्ज की जाए और अब इसे जीआरपी पुलिस थाने को भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी जीआरपी कर्मी घटना की जांच कर रहे डीआईजी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराएंगे तथा जीआरपी थाना द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

कांग्रेस ने राज्य सरकार को घेरा

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि इस घटना ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दलित समुदाय के प्रति तानाशाही वाले रवैये को उजागर किया है। पटवारी ने कहा कि छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया और उन्हें अपनी नौकरी में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा क्योंकि हम उनके खिलाफ अदालत जाएंगे। कांग्रेस अधिकारियों को चेतावनी दे रही है कि वे (सत्तारूढ़) पार्टी के एजेंट के रूप में काम न करें। उन्हें नियम पुस्तिका के अनुसार काम करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के विरोध के बाद ही एफआईआर दर्ज की गई।

वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जीआरपी कटनी पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई किए जाने का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। मैंने इसका संज्ञान लेने के बाद डीआईजी रेल को घटना की जांच के लिए मौके पर जाने को कहा है। प्रारंभिक जांच के आधार पर, मैंने तत्कालीन जीआरपी पुलिस थाना प्रभारी, एक हेड कॉन्स्टेबल और चार कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश दिया है।’’

ये कर्मचारी किए गए सस्पेंड

एक अधिकारी ने बताया कि थाना प्रभारी अरुणा वाहने, हेड कॉन्स्टेबल अजय श्रीवास्तव, कॉन्स्टेबल शोएब अब्बासी, सलमान खान, ओमकार सिरसाम और महिला कॉन्स्टेबल वर्षा दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है।

यह कार्रवाई बुधवार को कांग्रेस द्वारा अक्टूबर 2023 में हुई घटना का एक कथित वीडियो साझा करने के बाद हुई। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कटनी का दौरा किया और पीड़ित महिला कुसुम वंशकार और उसके पोते से मुलाकात की। दोनों पीड़ितों ने पत्रकारों के सामने बताया कि कैसे उन्हें थाने में बेरहमी से लाठियों से पीटा गया था।

जीतू पटवारी ने कुसुम वंशकार से पूछा कि क्या वह चाहती हैं कि पुलिस वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, जिस पर उन्होंने ‘हां’ में सिर हिलाया। इसके बाद कांग्रेस नेता उनके साथ थाने गए। उन्होंने थाने में धरना दिया और पटवारी ने कहा कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती, वे वहां से नहीं जाएंगे। विरोध प्रदर्शन लगभग 5 घंटे तक जारी रहा।

घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक (जीआरपी) सिमला प्रसाद ने बताया कि यह घटना अक्टूबर 2023 में हुई थी। उन्होंने बताया, ‘‘दीपक वंशकार नामक एक व्यक्ति के खिलाफ 19 मामले दर्ज हैं और वह फरार था। उसे जिला बदर भी कर दिया गया था। उसके परिवार के सदस्यों को पिछले साल अक्टूबर में इसी संबंध में पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था।’’

एसपी प्रसाद ने बताया, ‘‘पूछताछ का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। महिला और नाबालिग के खिलाफ भी कटनी में मामले दर्ज हैं। वीडियो में दिख रहे सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।’’

एसपी प्रसाद ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि महिला और उसके पोते के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया गया।

सूत्रों ने बताया कि रेलवे डीआईजी मोनिका शुक्ला जांच करने के लिए गुरुवार को कटनी पहुंचीं और घटना की जांच की।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किए गए वीडियो में सादे कपड़ों में एक महिला – थाना प्रभारी – एक कमरे में एक महिला और एक लड़के की पिटाई करती नजर आ रही है। बाद में, वर्दी पहने कुछ अन्य पुलिसकर्मी भी दोनों की पिटाई करते नजर आए।

कांग्रेस ने इस घटना को ‘‘शर्मनाक’’ बताते हुए कहा, ‘‘कटनी राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की थाना प्रभारी ने जिस क्रूरता से दलित परिवार के 15 वर्षीय लड़के और उसकी दादी की पिटाई की, वह पीड़ादायक है। उन्हें ऐसा करने की इतनी हिम्मत कहां से मिली? क्या यह आपकी लापरवाही के कारण है? क्या आपने उन्हें इस तरह के कृत्यों में लिप्त होने की अनुमति दी है?’’

Previous Post

30 अगस्त 2024 का राशिफल

Next Post

मुख्यमंत्री को SC ने लगाई लताड़, कहा- हम क्या पार्टियों से पूछकर आदेश देते हैं

Next Post
जमानत

मुख्यमंत्री को SC ने लगाई लताड़, कहा- हम क्या पार्टियों से पूछकर आदेश देते हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, नाबालिग पर बड़ा आरोप
  • पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर
  • 10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित
  • तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल
  • तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In