डेस्क:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अपने अंतिम चरण में है। मतगणना के शुरुआती रुझान में महागठबंधन बुरी तरह से पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है, जबकि एनडीए के बार फिर से सत्ता पर अपनी पकड़ को मजबूत बनाता हुआ दिख रहा है। कांग्रेस पार्टी ने अपनी इस हालत के लिए चुनाव आयोग और एसआईआर को जिम्मेदार बताया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा की चुनाव की मतगणना के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनाव उनके और बिहार की जनता के बीच सीधी लड़ाई बन गया है।
एएनआई से बात करते हुए खेड़ा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि इस मुकाबले में उनकी बढ़त बिहार की जनता पर भारी पड़ रही है। रुझानों को लेकर उन्होंने कहा, “यह तो अभी शुरुआती रुझान हैं, हम थोड़ा इंतजार कर रहे हैं। शुरुआती रुझान साफतौर पर बता रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार बिहार की जनता पर बढ़त बनाते हुए दिख रहे हैं। मैं बिहार की जनता को कम नहीं मानता। उन्होंने एसआईआर और वोट चोरी के बावजूद मुकाबला किया। यह मुकाबला सीधे तौर पर बिहार की जनता और भारत के चुनाव आयोग के बीच है, अब देखते हैं कौन जीतता है।
आपको बता दें कांग्रेस नेता की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है, जब बिहार चुनाव की मतगणना में कांग्रेस पार्टी और उनका गठबंधन बुरी तरह से पिछड़ रहा है। वहीं, दूसरी और भाजपा और उनका गठबंधन एक बार फिर से सत्ता की तरफ बढ़ता दिख रहा है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
