• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पाक मूल के ब्रिटिश सांसद के ‘इस्लामोफोबिया’ पर नकवी का कड़ा जवाब, कहा- ‘इंडिया फोबिया’

मुख्तार अब्बास नकवी को अब क्या मिलेगा, मोदी सरकार से इस्तीफे के बाद ‘बड़ी जिम्मेदारी’ के संकेत

July 6, 2022
यह शख्स बना दुनिया का तीसरा सबसे अमीर, अरबपतियों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल

यह शख्स बना दुनिया का तीसरा सबसे अमीर, अरबपतियों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल

June 2, 2026
अन्नामलाई पहुंचे दिल्ली, नितिन नवीन और अमित शाह से आज मुलाकात

अन्नामलाई पहुंचे दिल्ली, नितिन नवीन और अमित शाह से आज मुलाकात

June 2, 2026
खुलने जा रहा है होर्मुज? डोनाल्ड ट्रंप ने समय भी बताया; फाइनल डील पर क्या कहा

खुलने जा रहा है होर्मुज? डोनाल्ड ट्रंप ने समय भी बताया; फाइनल डील पर क्या कहा

June 2, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

June 2, 2026
बंगाल में लागू करो राष्ट्रपति शासन, 2000KM दूर बैठी विपक्षी पार्टी क्यों भड़की?

बंगाल में लागू करो राष्ट्रपति शासन, 2000KM दूर बैठी विपक्षी पार्टी क्यों भड़की?

June 2, 2026
भारत के खिलाफ कभी नहीं होने देंगे हमारे धरती का इस्तेमाल, इस देश ने कर दिया वादा

भारत के खिलाफ कभी नहीं होने देंगे हमारे धरती का इस्तेमाल, इस देश ने कर दिया वादा

June 2, 2026
RSS से करीबी, सुप्रिया के समधी; कौन हैं अरुण लखानी, जिन पर BJP ने खेला बड़ा दांव

RSS से करीबी, सुप्रिया के समधी; कौन हैं अरुण लखानी, जिन पर BJP ने खेला बड़ा दांव

June 2, 2026
आज का मौसम: मंगलवार को गर्मी से राहत; इन इलाकों में होगी बारिश, IMD ने बताया

आज का मौसम: मंगलवार को गर्मी से राहत; इन इलाकों में होगी बारिश, IMD ने बताया

June 2, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से किया गया सेक्स वर्क अवैध नहीं, अदालत ने किया स्पष्ट

June 2, 2026
एआई के भविष्य पर बड़ा दांव, फ्रांस में 87 अरब डॉलर तक निवेश करेगा सॉफ्टबैंक

एआई के भविष्य पर बड़ा दांव, फ्रांस में 87 अरब डॉलर तक निवेश करेगा सॉफ्टबैंक

June 2, 2026
मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में ला रही तीन नई और उन्नत कारें

मारुति ने रचा इतिहास, मई में रिकॉर्ड 2.42 लाख वाहनों की बिक्री

June 2, 2026
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

June 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

मुख्तार अब्बास नकवी को अब क्या मिलेगा, मोदी सरकार से इस्तीफे के बाद ‘बड़ी जिम्मेदारी’ के संकेत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 6, 2022
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
पाक मूल के ब्रिटिश सांसद के ‘इस्लामोफोबिया’ पर नकवी का कड़ा जवाब, कहा- ‘इंडिया फोबिया’

File Photo

नई दिल्ली:केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके पास अल्पसंख्यक मामलों के विभाग की जिम्मेदारी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया।  वह आज अपनी आखिरी केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भी शामिल हुए थे जहां पीएम मोदी ने उनकी तारीफ भी की। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अब मुख्तार अब्बास नकवी को कई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। भाजपा ने इस बार उन्हें इस बार राज्यसभा नहीं भेजा है। ऐसे में चर्चाओं का बाजार और भी ज्यादा गर्म है। मुख्तार अब्बास नकवी उन गिने-चुने मुस्लिम नेताओं में हैं जो भाजपा में लंबे समय से हैं।

मुख्तार अब्बास नकवी को मिलेगा बड़ा पद?
गुरुवार को मुख्तार अब्बास नकवी और जदयू के कोटे से राज्यसभा सांसद आरपीसी सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है। चर्चा है कि मुख्तार अब्बास नकवी को कोई अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए भी वोटिंग होनी है। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि मुख्तार अब्बास नकवी को भाजपा अपना प्रत्याशी बना सकती है। जो भी भाजपा की ओर से प्रत्याशी होगा उसकी जीत तय है क्योंकि इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य वोट करते हैं। इस समय इन दोनों सदनों को मिलाकर एनडीए का ही बहुमत है।

दूसरी चर्चा यह भी है कि उन्हें जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल बनाया जा सकता है। हालांकि इस मामले में न तो सरकार की ओर से कुछ कहा गया है और न ही मुख्तार  अब्बास नकवी की ओर से। दरअसल जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं गुपकार गठबंधन ने फैसला किया है कि वह मिलकर चुनाव लड़ेगा। ऐसे में मुस्लिम वोट की जरूरत भाजपा को भी है। पीर पंजाल और चिनाब घाटी की 16 सीटें भाजपा के लिए बहुत मायने रखती हैं। यहां पकड़ बनाने के लिए जरूरी है कि मुस्लिम वोट बैंक को अपनी ओर खींचा जाए।

हर समुदाय के पिछड़ों का जिक्र कर मोदी ने दिया था बड़ा संकेत
हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की  बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने नेताओं से कहा था कि वे हर समुदाय के पिछड़ों और वंचितों पर फोकस करें। उनके इस बयान के बाद मायने निकाले जा रहे थे कि भाजपा अब पसमांदा मुसलमानों पर फोकस करना चाहती है जो कि पिछड़े हैं और सुविधाओं से वंचित हैं। जानकारों का कहना है कि मुख्तार अब्बास नकवी को अगर उपराष्ट्रपति बनाया जाता है तो भाजपा को लाभ मिल सकता है।

बता दें कि नकवी 2010 से 2016 तक उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य थे। वह 1998 में पहली बार लोकसभा का चुनाव जीते थे और अटल सरकार में सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री रह चुके हैं। 2014 में जब मोदी सरकार बनी तो वह अल्पसंख्यक मामलों और संसदीय मामलों के राज्यमंत्री बनाए गए। 2016 में उन्हें अल्पसंख्यक मामलों का स्वतंत्र प्रभार दिया गया। 2019 में भाजपा की सरकार बनने के बाद उन्हें अल्पसंख्यक मामलों का मंत्री बनाया गया। वह इस बार झारखंड से राज्यसभा सदस्य थे।
Previous Post

‘हर घर तिरंगा’ मुहिम पर फारूक अब्दुल्ला का बेतुका बयान, कहा- अपने घर रखना

Next Post

सतीश पूनिया की बैठक में चाकूबाजी, भाजपा अध्यक्ष के बेटे को चाकू से गोदा; मचा हड़कंप

Next Post
कर्नाटक में हिन्दू युवक की निर्मम हत्या, मुस्लिम लड़की से इश्क की मिली सजा

सतीश पूनिया की बैठक में चाकूबाजी, भाजपा अध्यक्ष के बेटे को चाकू से गोदा; मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • यह शख्स बना दुनिया का तीसरा सबसे अमीर, अरबपतियों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल
  • अन्नामलाई पहुंचे दिल्ली, नितिन नवीन और अमित शाह से आज मुलाकात
  • खुलने जा रहा है होर्मुज? डोनाल्ड ट्रंप ने समय भी बताया; फाइनल डील पर क्या कहा
  • ‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप
  • बंगाल में लागू करो राष्ट्रपति शासन, 2000KM दूर बैठी विपक्षी पार्टी क्यों भड़की?
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In