• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मुस्लिम

मुस्लिम महिलाएं भी मांग सकेंगी गुजारा भत्ता, अहम आदेश में सुप्रीम कोर्ट बोला- सेकुलर कानून ही चलेगा

July 10, 2024
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

बेटी के अधिकारों पर अहम टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया समानता का संदेश

June 3, 2026
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास अमेरिकी हमले, सीजफायर के बीच बढ़ा तनाव

खाड़ी में तनाव बढ़ा: कुवैत में मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा

June 3, 2026
पश्चिम एशिया में उबाल: अमेरिकी नौसेना कार्रवाई और इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष तेज

पश्चिम एशिया में उबाल: अमेरिकी नौसेना कार्रवाई और इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष तेज

June 3, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

एल नीनो की दस्तक से मानसून संकट में, कृषि पर पड़ सकता है बड़ा असर

June 3, 2026
जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

June 3, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

June 3, 2026
तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तीखा वार, प्रियंका गांधी को बताया बेहतर विकल्प

राबड़ी आवास को लेकर टकराव तेज, तेज प्रताप का सीएम पर हमला

June 3, 2026
डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

June 3, 2026
ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें

ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें

June 3, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी में बढ़ा तनाव, बंगाल की राजनीति में ‘खेला’ की चर्चा तेज

June 3, 2026
बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच

बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच

June 3, 2026
आईपीओ

आईपीओ की दिशा में एंथ्रोपिक का बड़ा कदम

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

मुस्लिम महिलाएं भी मांग सकेंगी गुजारा भत्ता, अहम आदेश में सुप्रीम कोर्ट बोला- सेकुलर कानून ही चलेगा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 10, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुस्लिम

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आज तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं के पक्ष में एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि ऐसी महिलाएं सीआरपीसी की धारा 125 के तहत अपने पति से भरण-पोषण की मांग कर सकती है। वह गुजारा भत्ता की हकदार हैं। देश की सर्वोच्च अदालत ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि देश में सेकुलर कानून ही चलेगा।

जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस ऑगस्टिन गॉर्ज मसीह की पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि मुस्लिम महिला गुजारा भत्ता के लिए कानूनी अधिकार का इस्तेमाल कर सकती हैं। वो सीआरपीसी की धारा 125 के तहत याचिका दायर कर सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि ये धारा सभी विवाहित महिलाओं पर लागू होती है, चाहे उनका धर्म कोई भी हो।

आपको बता दें कि अब्दुल समद नाम के एक मुस्लिम शख्स ने पत्नी को गुजारा भत्ता देने के तेलंगाना हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। उसने दलील दी थी कि तलाकशुदा मुस्लिम महिला सीआरपीसी की धारा 125 के तहत याचिका दायर करने की हकदार नहीं है। महिला को मुस्लिम महिला अधिनियम, 1986 अधिनियम के प्रावधानों के तहत ही चलना होगा। लेकिन कोर्ट ने ऐसे मामलों में सीआरपीसी की धारा 125 को प्राथमिकता दी।

पीठ ने याचिका को खारिज करते हुए यह स्पष्ट किया कि यदि सीआरपीसी की धारा 125 के तहत याचिका लंबित रहने के दौरान कोई मुस्लिम महिला तलाकशुदा हो जाती है तो वह मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 का सहारा ले सकती है। पीठ ने कहा कि इस अधिनियम के तहत किए गए उपाय सीआरपीसी की धारा 125 के तहत उपाय के अतिरिक्त है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने शाहबानो मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा था कि सीआरपीसी की धारा 125 एक धर्मनिरपेक्ष प्रावधान है जो मुस्लिम महिलाओं पर भी लागू होता है। हालांकि मुस्लिम महिला अधिनियम, 1986 द्वारा इसे निरस्त कर दिया गया और 2001 में कानून की वैधता को बरकरार रखा गया।

Previous Post

राज्य की अनुमति के बिना सीबीआई जांच गलत, सुनेंगे ममता सरकार की अर्जी

Next Post

अयोध्या-काशी की तरह अब खाटू श्याम का विकास

Next Post
खाटू श्याम

अयोध्या-काशी की तरह अब खाटू श्याम का विकास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बेटी के अधिकारों पर अहम टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया समानता का संदेश
  • खाड़ी में तनाव बढ़ा: कुवैत में मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा
  • पश्चिम एशिया में उबाल: अमेरिकी नौसेना कार्रवाई और इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष तेज
  • एल नीनो की दस्तक से मानसून संकट में, कृषि पर पड़ सकता है बड़ा असर
  • जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In