• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
NCR में दिखा पश्चिमी विक्षोभ का असर, कहीं आंधी बारिश तो कहीं गिरे ओले

NCR में दिखा पश्चिमी विक्षोभ का असर, कहीं आंधी बारिश तो कहीं गिरे ओले

March 30, 2024
धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज

धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज

July 6, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी बिगुल, आयोग ने जारी किया शेड्यूल

July 6, 2026
पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ जनाक्रोश, प्रदर्शनकारियों ने भारत से मांगी मदद

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में उठता जनसैलाब: अधिकार, असंतोष और अधूरी आवाज़ों का संघर्ष

July 6, 2026
मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
अनशन स्थल पर पहुंचे सोनम वांगचुक, भीड़ का खाना-पानी देख जताई नाराजगी

“अनुभवी हैं वांगचुक, बाकी लोग जोखिम क्यों लें” — अभिजीत दीपके का बयान चर्चा में

July 6, 2026
दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

July 6, 2026
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले— संकट में भी कांग्रेस कर रही राजनीति

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर पीएम मोदी का लेख: एकता और विकास का संदेश

July 6, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत

July 6, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा

July 6, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
भारतीय सेना की 2026 अग्निवीर भर्ती: 25,000 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित

सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी

July 6, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा: रक्षा और रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाई

भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

NCR में दिखा पश्चिमी विक्षोभ का असर, कहीं आंधी बारिश तो कहीं गिरे ओले

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 30, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
NCR में दिखा पश्चिमी विक्षोभ का असर, कहीं आंधी बारिश तो कहीं गिरे ओले

नई दिल्ली,नोएडा, गुरुग्राम, रेवाड़ी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम में आए इस बदलाव के चलते शुक्रवार शाम को जहां दिल्ली और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली। वहीं, गुरुग्राम और रेवाड़ी में जमकर ओलावृष्टि हुई।

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को तेज धूप के चलते दिन का अधिकतम पारा सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा। हालांकि, शाम को मौसम ने करवट बदली और बादल छाने लगे। तेज हवा और आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया।

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस सीजन का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान भी है। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 79 से 35 फीसदी तक रहा। दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का अधिकतम तापमान 38.5 और नजफगढ़ का 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली के मौसम पर शनिवार को भी देखने को मिलेगा। इसके चलते अलग-अलग इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

शुक्रवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। कुछ ही देर में गुरुग्राम और रेवाड़ी में बारिश के शुरू होते ही कुछ देर में जमकर ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से गुरुग्राम के पटौदी और रेवाड़ी का धारूहेडा इलाके में सबसे ज्यादा असर पड़ा। कई एकड़ में पक कर तैयार हुई गेहूूं की फसल ओलावृष्टि से खराब हो गई।

शुक्रवार की शाम 5 बजे धूल भरी आंधी के बाद अचानक मौसम बदल गया और देखते ही देखते रेवाड़ी और पटौदी इलाके के अनेक गांवों में जमकर ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से कुछ गांवों में गेहूं व सरसों की फसल को भरी नुकसान पहुंचा है। क्षतिग्रस्त फसल को देख किसान मायूस हो गए हैं। धारूहेड़ा व कापड़ीवास क्षेत्र में सबसे ज्यादा ओलावृष्टि हुई है। जिससे सड़कों और खेतों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई। इस समय कुछ किसानों ने सरसों की फसल कटाई कर सुखाने के लिए एकत्रित किया हुआ है तो कुछ किसान गेहूं की कटाई में जुटे हुए हैं। तेज अंधड़ ने जहां सरसों फसल को दूर तक उड़ा दिया, वहीं गेहूं की फसल को पूरी तरह बिछा दिया। जिसके बाद हुई भारी ओलावृष्टि से गेहूं की बाल टूट कर धराशाही हो गई। लगभग 20 मिनट तक गिरे ओलों ने कुछ गांवों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत दिलाई

नोएडा शहर में शुक्रवार की दोपहर तेज धूप से लोग परेशान रहे, लेकिन शाम को बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हवा में नमी का स्तर 37 से 74 प्रतिशत तक रहा। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर ग्रेटर नोएडा रहा। ग्रेटर नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) येलो जोन में 180 और नोएडा का 155 दर्ज किया गया।

Previous Post

BJP से लड़ाई के लिए 31 को रामलीला मैदान बनेगा इंडिया गठबंधन का रण

Next Post

चीन ने भी देखा पाक का चरित्र, इंजीनियर की हत्या के बाद रोका डैम का काम

Next Post
चीन ने भी देखा पाक का चरित्र, इंजीनियर की हत्या के बाद रोका डैम का काम

चीन ने भी देखा पाक का चरित्र, इंजीनियर की हत्या के बाद रोका डैम का काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज
  • तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी बिगुल, आयोग ने जारी किया शेड्यूल
  • पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में उठता जनसैलाब: अधिकार, असंतोष और अधूरी आवाज़ों का संघर्ष
  • रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित
  • “अनुभवी हैं वांगचुक, बाकी लोग जोखिम क्यों लें” — अभिजीत दीपके का बयान चर्चा में
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In