• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नेपाल

नेपाल में मंत्रियों के घर फूंके जा रहे, 5 का इस्तीफा; PM ओली ने बुलाई मीटिंग

September 9, 2025
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का खतरा, पेट्रोल-डीजल को लेकर बढ़ी चिंता

July 13, 2026
एलपीजी की जगह पीएनजी अपनाने पर केंद्र का बड़ा फैसला

होर्मुज संकट से भारत की चिंता बढ़ी, एलपीजी कीमतों पर पड़ सकता है असर

July 13, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

टी20 की हार भूल वनडे में वापसी की तैयारी, श्रेयस-ईशान समेत 8 खिलाड़ियों पर नजर

July 13, 2026
भारतीय महिला टीम का ऐतिहासिक मौका, लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत की ओर कदम

भारतीय महिला टीम का ऐतिहासिक मौका, लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत की ओर कदम

July 13, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई सड़कें बंद; प्रशासन सतर्क

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई सड़कें बंद; प्रशासन सतर्क

July 13, 2026
बहू की शिकायत के बाद विनायक राउत समेत परिवार जांच के घेरे में

बहू की शिकायत के बाद विनायक राउत समेत परिवार जांच के घेरे में

July 13, 2026
बदायूं में रिश्तों की हत्या: पति ने पत्नी की अस्मत का सौदा कर गैंगरेप कराया

12वीं की छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न का आरोप, निजी ट्यूटर गिरफ्तार

July 13, 2026
युद्धविराम टूटा, ट्रंप का पलटवार; ईरान पर हवाई हमले, होर्मुज में 500 जहाज फंसे

होर्मुज में भारतीय चालक दल वाले जहाज पर हमला, अमेरिका ने ईरान पर किए हमले

July 13, 2026
बलूचिस्तान में बिगड़े हालात, आसिम मुनीर से इस्तीफे की मांग

बलूचिस्तान में बिगड़े हालात, आसिम मुनीर से इस्तीफे की मांग

July 13, 2026
बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 की मौत, 60 से अधिक घायल

बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 की मौत, 60 से अधिक घायल

July 13, 2026
मैं आत्महत्या कर लूंगा’, चुनाव आयोग से जुड़े मामले में मनमोहन सिंह हुए थे बेहद आहत

मैं आत्महत्या कर लूंगा’, चुनाव आयोग से जुड़े मामले में मनमोहन सिंह हुए थे बेहद आहत

July 13, 2026
बाबा रामदेव के बयान से गरमाई सियासत, हिंदू राष्ट्र मुद्दे पर छिड़ी नई बहस

बाबा रामदेव के बयान से गरमाई सियासत, हिंदू राष्ट्र मुद्दे पर छिड़ी नई बहस

July 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 13, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home विदेश

नेपाल में मंत्रियों के घर फूंके जा रहे, 5 का इस्तीफा; PM ओली ने बुलाई मीटिंग

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 9, 2025
in विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
नेपाल
Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

काठमांडू।

भारत के दो पड़ोसी देशों श्रीलंका और बांग्लादेश में बीते कुछ सालों में तख्तापलट हुए हैं। हालात ऐसे बने कि मौजूदा सत्ता बिना किसी चुनाव के ही बेदखल हो गई और अंतरिम सरकारों को कामकाज संभालना पड़ा। अब ऐसी ही स्थिति नेपाल में भी बनती दिख रही है। सोशल मीडिया पर पाबंदी और करप्शन के विरोध के नाम पर सोमवार को भीषण आंदोलन और हिंसा देखने को मिली थी। काठमांडू समेत आसपास के शहरों में इस हिंसा के चलते कर्फ्यू लगाया गया है। इसके बाद भी हिंसा थमी नहीं है। आज कई मंत्रियों के घरों और पीएम आवास तक भीड़ पहुंच गई है और तोड़फोड़ जारी है।

सोमवार को हुई हिंसा में 20 लोग मारे गए थे और नेपाली पुलिस पर फायरिंग का आरोप है। इससे गुस्सा और भड़का हुआ है। नेपाली युवाओं ने मंगलवार को कई नेताओं के घरों में आग लगा दी। अब तक होम मिनिस्टर, कृषि मंत्री समेत 5 मंत्रियों का इस्तीफा हो चुका है। कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी का इस्तीफा हुआ है। इसके अलावा सोमवार को ही होम मिनिस्टर रमेश लेखक ने पद छोड़ दिया था। लेकिन यह चर्चा भी जोरों पर है कि देश के पीएम ही नेपाल से निकल सकते हैं। हालांकि इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं है। फिलहाल इस्तीफा देने वाले मंत्रियों ने पीएम ओली से भी पद छोड़ने की अपील की है।

क्यों शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने से हो रही तुलना

बता दें कि बांग्लादेश में भी ऐसा ही हुआ था, जब तत्कालीन पीएम शेख हसीना को देश छोड़कर निकलना पड़ा था। फिलहाल वह भारत में ही किसी स्थान पर रह रही हैं। तब से अब तक बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का नेतृत्व मोहम्मद यूनुस कर रहे हैं। उनकी सरकार आने के बाद से कई ऐसे फैसले हुए हैं, जिन पर कट्टर इस्लामिकों की छाप देखी जा रही है। अब नेपाल में भी ऐसा ही उपद्रव मचा है। नेपाल के मामलों के जानकारों का कहना है कि केपी शर्मा ओली के खिलाफ बीते करीब एक साल से आंदोलन चल रहा है। उन पर इंडोनेशिया और मलयेशिया से अपने कारोबारी हितों के तहत डील करने का आरोप है। फिलहाल इस बात की चर्चा भी नेपाल में जोरों पर है कि क्या इस आंदोलन के पीछे कोई विदेशी हाथ है।

कई मंत्रियों के घरों पर धावा, केंद्रीय बैंक के गवर्नर को भी नहीं बख्शा

नेपाल में फिलहाल हालात यह हैं कि जेन Z के युवा कहे जा रहे आंदोलनकारी कर्फ्यू की परवाह भी नहीं कर रहे। यही नहीं कई मंत्रियों और नेताओं के घरों को फूंकने की खबर है। नेपाल के संचार एवं आईटी मिनिस्टर पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के ललितपुर स्थित घर को आग के हवाले किया गया है। इसके अलावा डिप्टी पीएम और वित्त मंत्री बिष्णु पौडेल के घर पर भी हमले हुए हैं। होम मिनिस्टर रमेश लेखक ने पद भले ही छोड़ दिया है, लेकिन उनके घर को भी मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे उपद्रवियों ने निशाने पर लिया। नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर बिस्वो पौडेल के घर पर भी पत्थर मारे गए हैं।

नेपाल में लगातार जारी हिंसा का दौर
Previous Post

थरूर बोले—संख्या बल में अंतर साफ, एनडीए ने राधाकृष्णन की जीत मानी तय

Next Post

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी, खरगे का हाथ थाम वोट डालने पहुंचे गडकरी

Next Post
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी, खरगे का हाथ थाम वोट डालने पहुंचे गडकरी

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी, खरगे का हाथ थाम वोट डालने पहुंचे गडकरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का खतरा, पेट्रोल-डीजल को लेकर बढ़ी चिंता
  • होर्मुज संकट से भारत की चिंता बढ़ी, एलपीजी कीमतों पर पड़ सकता है असर
  • टी20 की हार भूल वनडे में वापसी की तैयारी, श्रेयस-ईशान समेत 8 खिलाड़ियों पर नजर
  • भारतीय महिला टीम का ऐतिहासिक मौका, लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत की ओर कदम
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई सड़कें बंद; प्रशासन सतर्क
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In