डेस्क:कॉमेडी सीक्वल नो एंट्री 2 एक बार फिर चर्चा में है। डायरेक्टर अनीस बज्मी और प्रोड्यूसर बॉनी कपूर की इस फिल्म से जुड़ी नई खबर ने फैंस को चौंका दिया है। फिल्म में अर्जुन कपूर, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन लीड रोल निभाने वाले थे। अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण धवन ने भी फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया है। यह खबर दिलजीत दोसांझ के बाहर होने के बाद आई है, जिससे फिल्म की कास्टिंग को लेकर मेकर्स परेशान हो सकते हैं।
वरुण धवन हुए बाहर?
2005 में आई सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान स्टारर फिल्म नो एंट्री बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी हिट्स में से एक थी। इसके सीक्वल में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ की तिकड़ी को फाइनल किया गया था। लेकिन अब कास्ट में लगातार बदलाव से प्रोजेक्ट बीच में अटक सकता है।
भेड़िया 2 की शूटिंग में बिजी
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन ने भेड़िया 2 की शूटिंग डेट्स के कारण नो एंट्री 2 छोड़ दी है। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया, “वरुण इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे, लेकिन उनकी डेट्स पहले से लॉक थीं। अब मेकर्स नई कास्टिंग पर विचार कर रहे हैं। अर्जुन कपूर अभी भी फिल्म का हिस्सा हैं।”
दिलजीत ने भी छोड़ी फिल्म
इससे पहले खबर आई थी कि दिलजीत दोसांझ ने फिल्म से क्रिएटिव डिफरेंसेज के चलते किनारा कर लिया है। हालांकि, बॉनी कपूर ने इस बात से इनकार किया। उन्होंने कहा, “हां, डेट की दिक्कतें हैं, लेकिन कोई क्रिएटिव मतभेद नहीं हैं। हम डेट्स को लेकर बातचीत कर रहे हैं।” वहीं वरुण धवन इस वक्त कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, जिनमें भेड़िया 2, बॉर्डर 2 और है जवानी तो इश्क होना है शामिल हैं। इसके अलावा, वह प्रोड्यूसर दिनेश विजन के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर भी काम करने वाले हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
