• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नोएडा एयरपोर्ट से अप्रैल में शुरू होंगी उड़ान, देरी के पीछे क्या वजह

नोएडा एयरपोर्ट से अप्रैल में शुरू होंगी उड़ान, देरी के पीछे क्या वजह

August 30, 2024
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

June 21, 2026
23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

June 21, 2026
नीट री-एग्जाम आज: IAF की उड़ानें, AI से CCTV मॉनिटरिंग, हजारों जैमर

नीट री-एग्जाम आज: IAF की उड़ानें, AI से CCTV मॉनिटरिंग, हजारों जैमर

June 21, 2026
राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

June 21, 2026
कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

June 21, 2026
योगी

विवादित संपत्तियों की बिक्री पर लगेगी रोक, यूपी सरकार ला रही यूनिक प्रॉपर्टी आईडी व्यवस्था

June 21, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

आलू के कारोबार में 22 लाख रुपये का नुकसान, युवा व्यापारी ने की आत्महत्या

June 21, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर टोल नहीं वसूला जाएगा, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

June 21, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

मुस्लिम स्थलों पर बयान से बढ़ा विवाद, भारत ने जरदारी को लगाई फटकार

June 21, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पार्टी लाइन बनाम व्यक्तिगत राय, कांग्रेस में फिर गहराया मतभेद

June 21, 2026
राजनाथ सिंह: भारत के रक्षा उद्योग ने दुनिया में अपनी ताकत दिखाई

पूर्वोत्तर अब सिर्फ सीमा नहीं, भारत की सुरक्षा और शक्ति का रणनीतिक स्तंभ: राजनाथ सिंह

June 21, 2026
ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”

ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”

June 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

नोएडा एयरपोर्ट से अप्रैल में शुरू होंगी उड़ान, देरी के पीछे क्या वजह

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 30, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
नोएडा एयरपोर्ट से अप्रैल में शुरू होंगी उड़ान, देरी के पीछे क्या वजह

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने का सपना अगले वर्ष पूरा हो जाएगा। एयरपोर्ट बनाने वाली कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (यापल) ने विमानों की उड़ानों को लेकर गुरुवार को स्थिति स्पष्ट कर दी। उड़ान में तय समय से सात माह की देरी होने की बात कही गई है। अब अप्रैल 2025 में एयरपोर्ट से कॉमर्शियल फ्लाइट शुरू होगी, जबकि दिसंबर में ट्रायल रन होगा।

यापल के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने गुरुवार को बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर निर्माण और विकास कार्य अग्रिम चरण में है। एयरपोर्ट पर रनवे, टर्मिनल और कंट्रोल टावर का काम पूरा करने में अप्रैल तक का समय लग जाएगा। एयरपोर्ट से उड़ान के लिए कई एयरलाइनों से समझौते हो चुके हैं।

एयरपोर्ट पर उड़ान अंशांकन (फ्लाइट कैलीब्रेशन) के लिए सितंबर या अक्टूबर तक इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम स्थापित होगा, ताकि उड़ान में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। दिसंबर में रनवे पर ट्रायल रन शुरू होगा। फिर एयरक्राफ्ट और कॉमर्शियल फ्लाइट का ट्रायल होगा और इसके बाद लाइसेंस के लिए आवेदन किया जाएगा। अप्रैल अंत तक उड़ान संभव होगी।

दिसंबर में ट्रायल

● दिसंबर महीने में रनवे पर ट्रायल रन शुरू किया जाएगा

● कई एयरलाइन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं

10 लाख का जुर्माना लगेगा

समझौते के तहत 29 सितंबर तक एयरपोर्ट का संचालन शुरू होना था। दिसंबर के बाद निर्माण में देरी पर कंपनी पर संचालन की तिथि तक प्रतिदिन 10 लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर किरण जैन ने बताया, सरकार से वार्ता करेंगे ताकि जुर्माना न लगे।

टर्मिनल बिल्डिंग का काम अधूरा होने से उड़ान में देरी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण 1334 हेक्टेयर में विकसित हो रहा है। टर्मिनल बिल्डिंग का काम काफी हद तक अधूरा है। स्टील न आने के कारण करीब चार महीने तक इसका काम रुका रहा। मॉनसून के बाद एयरपोर्ट पर मार्किंग और एप्रोच लाइट लगाने का काम शुरू किया जाएगा। कुछ हिस्से में एयरफील्ड ग्राउंड लाइट लगाई जा चुकी है। 3900 मीटर लंबा पहला रनवे बनकर तैयार हो चुका है। विमानों की उड़ान में सबसे अहम एटीसी पर जरूरी उपकरण स्थापित होने के साथ ही जांच और अन्य औपराचिकताएं भी पूरी की जा रही हैं। गुरुवार को हिन्दुस्तान की टीम एयरपोर्ट पर निर्माण कार्यों की प्रगति को देखने के लिए पहुंची। एयरपोर्ट परिसर में अब तक यात्रियों के आने-जाने के लिए टैक्सी और विमानों को खड़ा करने के लिए स्टैंड नहीं बन सके हैं। कंपनी के मुताबिक, मार्किंग का काम मॉनसून के बाद किया जाएगा।

दिवाली से पहले रोशनी का काम पूरा हो जाएगा :  एयरपोर्ट पर दिवाली से पहले लाइटें लग जाएंगी। दिसंबर में ट्रायल के लिए हवाई जहाज उड़ान भरने लगेंगे। चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर किरण जैन ने बताया कि रनवे के पास 1,50,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में लैंडस्केपिंग का काम किया जा रहा है।

Previous Post

नौसेना के पास INS अरिघात, 750 KM रेंज वाली मिसाइलों से है लैस; चीन-PAK को टेंशन

Next Post

रूट ने तख्तापलट कर डाला! कोहली, विलियमसन, स्मिथ को पछाड़ बनें फैब-4 के किंग

Next Post
रूट ने तख्तापलट कर डाला! कोहली, विलियमसन, स्मिथ को पछाड़ बनें फैब-4 के किंग

रूट ने तख्तापलट कर डाला! कोहली, विलियमसन, स्मिथ को पछाड़ बनें फैब-4 के किंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी
  • 23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप
  • नीट री-एग्जाम आज: IAF की उड़ानें, AI से CCTV मॉनिटरिंग, हजारों जैमर
  • राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट
  • कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In