पटना:केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दौरे से बिहार की राजनीति को एक बार फिर सियासी घमासान छिड़ गया है। जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ट्वीट के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उपेंद्र कुशवाहा ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि अब तो जवाब दे ही दिजिए माननीय प्रधानमंत्री जी.. अमेरिकन डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आखिर क्यों गिरता ही जा रहा है ?
लगभग 140 करोड़ देशवासियों का यह यक्ष प्रश्न आप ही से है। उपेंद्र कुशवाहा ने जो वीडियो ट्वटी किया है वो 2014 से पहले का है जिसमें पीएम मोदी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि रुपया ऐसे नहीं गिरता। मैं भी सत्ता में बैठा हूं… नेपाल की करेंसी इतनी तेजी से नहीं गिरती, पाकिस्तान की करेंसी इतनी तेजी से नहीं गिरती, बांग्लादेश की करेंसी इतनी तेजी से नहीं गिरती, श्रीलंका की करेंसी इतनी तेजी से नहीं गिरती, क्या कारण है कि हिंदुस्तान का रुपया पतला होता जा रहा है। पीएम मोदी आगे कहते हैं कि ये जवाब देना पड़ेगा आपको, देश आपसे जवाब मांग रहा है।
गौरतलब है कि 1 डॉलर के बदले रुपये की कीमत गिरकर 81 रुपये हो चुकी है। इसी को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने पीएम मोदी की वीडियो ट्वीट कर उनपर तंज कसा है। इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के पूर्णिया में गृहमंत्री अमित शाह की रैली को लेकर ट्वटी कर कहा था कि पूर्णिया की रैली में अमित शाह जी को बार-बार ताली बजाने और जोर से नारे लगाने का आग्रह करना पड़ा। उन्होंने आगे लिखा कि अमित शाह यहां तक कहते हुए सुने गए कि सीमांचल के लोगों का जोश कहां चला गया। साफ है कि उनकी पार्टी के प्रति अब बिहार की जनता में ना तो आकर्षण है और ना ही विश्वास। उन्होंने आगे लिखा कि काठ की हांडी कितना बार चूल्हे पर चढ़ेगी।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
