• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नववर्ष पर महातपस्वी महाश्रमण के श्रीमुख के महामंगलपाठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

नववर्ष पर महातपस्वी महाश्रमण के श्रीमुख के महामंगलपाठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

January 1, 2025
अग्नि-6 से बढ़ेगी भारत की रणनीतिक ताकत, 10,000 किमी से अधिक क्षमता

अग्नि-6 से बढ़ेगी भारत की रणनीतिक ताकत, 10,000 किमी से अधिक क्षमता

May 7, 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट

सोहराबुद्दीन मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने 22 आरोपियों को मिली राहत को रखा कायम

May 7, 2026
लगातार दूसरी बार विजय को झटका, राज्यपाल ने 118 विधायकों का समर्थन मांगा

लगातार दूसरी बार विजय को झटका, राज्यपाल ने 118 विधायकों का समर्थन मांगा

May 7, 2026
युवा क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल का निधन

युवा क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल का निधन

May 7, 2026
जन धन खातों में बढ़ी निष्क्रियता, 14.38 करोड़ खाते लंबे समय से अनुपयोगी

जन धन खातों में बढ़ी निष्क्रियता, 14.38 करोड़ खाते लंबे समय से अनुपयोगी

May 7, 2026
पंजाब में ईडी की बड़ी कार्रवाई: नकदी से भरे बैग बरामद, कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

पंजाब में ईडी की बड़ी कार्रवाई: नकदी से भरे बैग बरामद, कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

May 7, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

आतंकवाद के खिलाफ भारत का कड़ा रुख: ऑपरेशन सिंदूर को पीएम मोदी ने बताया निर्णायक पल

May 7, 2026
हैदराबाद में आईपीएस का साहसिक प्रयोग, 3 घंटे में उजागर हुई हकीकत

हैदराबाद में आईपीएस का साहसिक प्रयोग, 3 घंटे में उजागर हुई हकीकत

May 7, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

May 7, 2026
ऑपरेशन सिंदूर: फिल्म टाइटल के लिए प्रोड्यूसर्स में होड़

सिंदूर का संदेश : अब भारत सहन नहीं, प्रतिकार करता है

May 7, 2026
राजनाथ सिंह

ऑपरेशन सिंदूर भारत के अटूट संकल्प का प्रतीक : राजनाथ सिंह

May 7, 2026
भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को सटीक निशाना बनाया : टॉम कूपर

भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को सटीक निशाना बनाया : टॉम कूपर

May 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 7, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

नववर्ष पर महातपस्वी महाश्रमण के श्रीमुख के महामंगलपाठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

डोलिया जैन तीर्थ में उमड़ आया सम्पूर्ण भारत, शांतिदूत ने किया 13 कि.मी. का विहार  

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 1, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
नववर्ष पर महातपस्वी महाश्रमण के श्रीमुख के महामंगलपाठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
नववर्ष पर महातपस्वी महाश्रमण के श्रीमुख के महामंगलपाठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
नववर्ष पर महातपस्वी महाश्रमण के श्रीमुख के महामंगलपाठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
नववर्ष पर महातपस्वी महाश्रमण के श्रीमुख के महामंगलपाठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
नववर्ष पर महातपस्वी महाश्रमण के श्रीमुख के महामंगलपाठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
सुरेन्द्रनगर:जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें देदीप्यमान महासूर्य, मानवता के मसीहा, महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण अंग्रेजी नववर्ष 2025 का बृहद् महामंगलपाठ का श्रवण करने के लिए गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में मानों पूरा राष्ट्र उमड़ पड़ा। पूर्व निर्धारित समयानुसार 11.21 बजे शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने महामंगलपाठ का उच्चारण प्रारम्भ किया तो समुपस्थित जनता अपने स्थान पर करबद्ध खड़ी थी तो आदिनाथ चैनल तथा यूट्यूब के तेरापंथ चैनल पर देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से सीधा प्रसारण देखने वाले श्रद्धालु भी मानों इस सुअवसर का पूर्ण लाभ प्राप्त कर रहे थे। गूंजती आर्षवाणी से मानों पूरा वातावरण पावन बन रहा था और जन-जन का मन इस आध्यात्मिक माहौल में आध्यात्मिक शुभारम्भ का साक्षी बन रहा था। आचार्यश्री ने नववर्ष पर मंगलपाठ प्रदान करने के साथ ही जनता को विशेष प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि वर्ष भर के लिए अपने मन से कोई आध्यात्मिक संकल्प लेने का प्रयास करना चाहिए। आचार्यश्री ने सुझाव देते हुए कहा कि पच्चीस बोल को इस वर्ष में पक्का कंठस्थ करने का संकल्प लिया जा सकता है। इसके अर्थ को समझने के लिए आचार्यश्री महाप्रज्ञजी की पुस्तक जीव-अजीव को पढ़ने का प्रयास किया जा सकता है। दूसरा विकल्प है कि प्रेक्षाध्यान कल्याण वर्ष के संदर्भ में प्रतिदिन तीन मिनट तक प्रेक्षाध्यान करने का संकल्प भी लिया जा सकता है। आचार्यश्री ने संकल्पों के अनुसार त्याग भी कराया। श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री के प्रति त्रिपदी वंदना की।
इसके पूर्व सूर्योदय के कुछ समय पश्चात शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने सायला से गतिमान हुए तो काफी संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य के श्रीचरणों का अनुगमन करने लगे। गुजरात के इस सौराष्ट्र भाग में मानों आज पूरा भारत उमड़ आया था। गुजरात व उसके आसपास के श्रद्धालु ही नहीं, देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु इस नववर्ष का मंगलपाठ श्रवण करने हेतु पहुंचे हुए थे। लगभग तेरह किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री डोलिया में स्थित डोलिया जैन तीर्थ में पधारे।
मुख्य प्रवचन कार्यक्रम में आचार्यश्री के पदार्पण से पूर्व साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभाजी ने समुपस्थित जनमेदिनी को उद्बोधित किया। तदुपरान्त आचार्यश्री मंचासीन हुए और निर्धारित समय पर जनता को नववर्ष के संदर्भ में बृहद महामंगलपाठ प्रदान करते हुए नववर्ष पर पच्चीस बोल कंठस्थ करने, उसका अर्थ जानने, जीव-अजीव पुस्तक के स्वाध्याय के साथ प्रतिदिन कुछ समय प्रेक्षाध्यान का प्रयोग करने की भी प्रेरणा प्रदान की। तदुपरान्त युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने जनता को पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि आदमी को क्षण को जानने व उसका मूल्यांकन करने का प्रयास करना चाहिए। आदमी को समय का मूल्यांकन करने का प्रयास करना चाहिए। जो कभी भविष्य होता है, वह कभी वर्तमान हो जाता है और वर्तमान अतीत के गर्त में समाहित हो जाता है। सन् 2024 एक वर्ष तक वर्तमान में रहा और अब एक जनवरी 2025 वर्तमान है और 2024 अतीत के गर्त में जा चुका है। अनागत वर्तमान से होते हुए अतीत में चला जाता है। अतीत भी अनंत और अनागत भी अनंत है। वर्तमान बहुत थोड़ा होता है। जितना संभव हो सके, आदमी को उसका सदुपयोग करना चाहिए। समय एक ऐसा धन है, जो सभी को समान रूप से प्राप्त होता है। उस समय को आदमी अपने गले का हार बना ले। प्राप्त समय का सदुपयोग हो जाए तो वह गले का हार बन सकता है। योजनाबद्ध रूप में समय का उपयोग हो तो जीवन में कुछ उपलब्धि हो सकती है। सन् 2025 सम्यक् पुरुषार्थ से सफलतम बने, ऐसा प्रयास होना चाहिए।
मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने समुपस्थित जनता को कुछ समय तक प्रेक्षाध्यान का प्रयोग भी कराया। इस अवसर पर मुख्यमुनिश्री महावीरकुमारजी, साध्वीवर्या सम्बुद्धयशाजी ने भी जनता को उद्बोधित किया। जैन विश्व भारती द्वारा नववर्ष का कैलेण्डर पूज्यप्रवर के समक्ष लोकार्पित किया। खान्देश सभा के वर्ष 2025 के कैलेण्डर का लोकार्पण किया गया।
Previous Post

नए साल पर राजद का पोस्टर: ‘तेजस्वी संग, अबकी सरकार यंग’

Next Post

जलगांव: मामूली विवाद में पथराव और आगजनी, कर्फ्यू लागू

Next Post
जलगांव

जलगांव: मामूली विवाद में पथराव और आगजनी, कर्फ्यू लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अग्नि-6 से बढ़ेगी भारत की रणनीतिक ताकत, 10,000 किमी से अधिक क्षमता
  • सोहराबुद्दीन मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने 22 आरोपियों को मिली राहत को रखा कायम
  • लगातार दूसरी बार विजय को झटका, राज्यपाल ने 118 विधायकों का समर्थन मांगा
  • युवा क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल का निधन
  • जन धन खातों में बढ़ी निष्क्रियता, 14.38 करोड़ खाते लंबे समय से अनुपयोगी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In