• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
होली पर हवाई यात्रा महंगी, दिल्ली से पटना का किराया 22 हजार के पार

होली पर हवाई यात्रा महंगी, दिल्ली से पटना का किराया 22 हजार के पार

March 17, 2024
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

खड़गे के बयान पर राजनीतिक विवाद गहराया, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध

April 21, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

April 21, 2026
‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

April 21, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, खरगे के बयान पर घमासान

April 21, 2026
बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

April 21, 2026
योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

April 21, 2026
परेश रावल

परेश रावल का खुलासा: टीवी कॉमेडी शो बन रहे फिल्मों के बड़े प्रतिद्वंदी

April 21, 2026
दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

April 21, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

टांय-टांय फिस्स हुई मध्यस्थता, फिर भी शहबाज और आसिम मुनीर के लिए नोबेल की सिफारिश

April 21, 2026
संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 21, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

महिला आरक्षण में नया मोड़: सपा का मुस्लिम-ओबीसी कोटा प्रस्ताव

April 21, 2026
ब्रह्मोस मिसाइल

बालिकातन 2026 में दिखेगी भारत की ब्रह्मोस, दक्षिण चीन सागर में बढ़ा सामरिक संदेश

April 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

होली पर हवाई यात्रा महंगी, दिल्ली से पटना का किराया 22 हजार के पार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 17, 2024
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
होली पर हवाई यात्रा महंगी, दिल्ली से पटना का किराया 22 हजार के पार

पटना। होली में पटना आने के लिए इस बार हवाई किराया फिर बेलगाम हो गया है। संसदीय समिति ने पर्व त्योहारों में बेतहाशा किराये की बढ़ोतरी पर लगाम लगाने की सिफारिश की थी। इन्हें दरकिनार कर दिया गया। आलम यह है कि 19 मार्च से ही देश के प्रमुख शहरों से पटना आने वाले विमानों का किराया काफी महंगा हो गया है। पटना के हवाई यात्रियों का कहना है कि विमान किराये में वृद्धि की यह स्थिति केवल बिहार के शहरों में ही देखी जाती है। स्थिति यह हो गई है कि दो बच्चों समेत एक छोटे परिवार को होली में घर आने में एक लाख तक एकतरफा खर्च पड़ रहे हैं।

23 मार्च को दिल्ली से पटना आने का किराया अधिकतम 22 हजार पार कर गया है। सामान्य दिनों में यह चार हजार के आसपास होता है। एयर इंडिया के दोपहर 1.35 बजे उड़ान भरने वाले विमान एआई 407 का किराया 22 हजार 513 रुपये है। वहीं दिल्ली से विस्तारा की सुबह 8.20 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट यूके 717 का किराया 21337 रुपये है। इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2373 का किराया 19 हजार 183 रुपये हो गया है।

विस्तारा की एक अन्य फ्लाइट यूके 715 का किराया 17137 रुपये पर पहुंच गया है। सबसे कम किराया स्पाइस जेट की फ्लाइट एसजी 8104 का 12 हजार 827 रुपये है। विस्तारा की एक अन्य फ्लाइट एसजी 8721 का किराया 12 हजार 829 रुपये है। 23 मार्च को न्यूनतम किराया 13 हजार रुपये है। वहीं 19 मार्च को न्यूनतम किराया 9418 रुपये है जबकि अधिकतम किराया 17 हजार 137 रुपये है।

20 मार्च को दिल्ली पटना का न्यूनतम किराया 11 हजार 938 रुपये और अधिकतम किराया 20 हजार 938 रुपये पर पहुंच गया है। बेंगलुरु-पटना मार्ग की बात करें तो 20 मार्च को सबसे सस्ता किराया स्पाइस जेट के विमान एसजी 531 का 10900 रुपये व इंडिगो के विमान संख्या 6ई 6243 का किराया 12002 रुपये है। इस मार्ग पर 22 मार्च को किराया सबसे अधिक है।

विस्तारा की फ्लाइट यूके 810 का किराया इस दिन 20 हजार 907 रुपये है। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 5293 का किराया 20 हजार 695 रुपये पर पहुंच गया है। कोलकाता से पटना का किराया 21 मार्च से महंगा हो गया है। इस दिन उपलब्ध तीनों विमानों में न्यूनतम किराया 7889 रुपये पर है। 22 मार्च को न्यूनतम 7364 और अधिकतम 7889 रुपये है। इन विमानों किराये में अगले दो दिनों में और बढ़ोतरी के आसार हैं।

होली में सबसे महंगा किराया 22 मार्च को मुंबई-पटना मार्ग पर है। इस दिन मुंबई से पटना का एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 673 का किराया 29 हजार 985 रुपये है। इंडिगो की फ्लाइट 6ई 5173 का किराया 21 हजार 459 रुपये है। इसी दिन इंडिगो की फ्लाइट 6ई2043 का किराया 23349 रुपये है। मुंबई-पटना मार्ग पर किराये में तेजी 20 मार्च से देखी जा रही है।

Previous Post

आपके काफिले से दिल्ली में लग जाती है जाम; अधीर रंजन ने PM मोदी को लिखी

Next Post

कैद में 11 साल से है भारतीय नागरिक, HC ने लगाई PAK सरकार की क्लास

Next Post
कैद में 11 साल से है भारतीय नागरिक, HC ने लगाई PAK सरकार की क्लास

कैद में 11 साल से है भारतीय नागरिक, HC ने लगाई PAK सरकार की क्लास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खड़गे के बयान पर राजनीतिक विवाद गहराया, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध
  • तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर
  • ‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस
  • पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, खरगे के बयान पर घमासान
  • बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In