• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
महादेव बुक ऑनलाइन को ब्लॉक करने का आदेश, सट्टेबाजी ऐप पर बड़ा फैसला

महादेव बुक ऑनलाइन को ब्लॉक करने का आदेश, सट्टेबाजी ऐप पर बड़ा फैसला

November 5, 2023
टीपू सुल्तान विवाद में ओवैसी की एंट्री, इतिहास बनाम राजनीति की नई जंग

असदुद्दीन ओवैसी का अमित शाह पर हमला, बोले- एनआरसी लागू करने की तैयारी में सरकार

July 8, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट पर बढ़ी सियासी गर्मी, संजय सिंह ने की बड़ी मांग

July 8, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

आज का मौसम: कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

July 8, 2026
आईपीओ

सितंबर में आ सकता है एनएसई का आईपीओ, सेबी की मंजूरी का इंतजार

July 8, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक की तिजोरी में बढ़ रहा सोना

July 8, 2026
पोस्ट ऑफिस

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट या बैंक एफडी? जानिए कहां मिलेगा अधिक ब्याज

July 8, 2026
कुमार सानू: संघर्ष के दौर में टूटे, एक गीत ने फिर दिलाई संगीत जगत में वापसी

जब जान के डर से कुमार सानू को बार-बार गाना पड़ा अपना सुपरहिट गीत

July 8, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

जब स्टूडियो में साइकिल लेकर पहुंचे थे किशोर कुमार, सब रह गए हैरान

July 8, 2026
नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट मेदू वड़ा, हर निवाला होगा लाजवाब

नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट मेदू वड़ा, हर निवाला होगा लाजवाब

July 8, 2026
जब शिव बने काल भैरव: कालाष्टमी का रहस्य और आध्यात्मिक महत्व

जब शिव बने काल भैरव: कालाष्टमी का रहस्य और आध्यात्मिक महत्व

July 8, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 8 जुलाई 2026

July 8, 2026
गुरुग्राम में बारिश का कहर: जलभराव से थमी शहर की रफ्तार, कई इलाकों में लगा लंबा जाम

गुरुग्राम में बारिश का कहर: जलभराव से थमी शहर की रफ्तार, कई इलाकों में लगा लंबा जाम

July 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 8, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

महादेव बुक ऑनलाइन को ब्लॉक करने का आदेश, सट्टेबाजी ऐप पर बड़ा फैसला

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 5, 2023
in बिजनेस, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
महादेव बुक ऑनलाइन को ब्लॉक करने का आदेश, सट्टेबाजी ऐप पर बड़ा फैसला

नई दिल्ली:महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के बीच आईटी मंत्रालय ने रविवार को बड़ा एक्शन लिया। मिनिस्ट्री ने महादेव बुक ऑनलाइन और अन्य 21 सट्टेबाजी ऐप्स व वेबसाइटों के खिलाफ ब्लॉकिंग ऑर्डर जारी किया। ईडी की सिफारिश के बाद इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 69A के तहत यह आदेश जारी किया गया। आईटी राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने इसे लेकर आज एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया, ‘छत्तीसगढ़ सरकार के पास धारा 69A आईटी अधिनियम के तहत वेबसाइट/ऐप को बंद करने की सिफारिश करने का अधिकार है। मगर, उन्होंने ऐसा नहीं किया।’

राजीव चन्द्रशेखर ने दावा किया कि ऐप को लेकर राज्य सरकार की ओर से ऐसी कोई अपील नहीं की गई, जबकि वे बीते डेढ़ साल से इसकी जांच कर रहे हैं। ईडी से ही पहली और एकमात्र अपील आई और उस पर कार्रवाई की गई। किसी ने भी छत्तीसगढ़ सरकार को इसी तरह का रिक्वेस्ट करने से नहीं रोका था।’

भाजपा ने कांग्रेस पर तेज किया हमला 
दूसरी ओर, भाजपा ने महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े घोटाले को लेकर कांग्रेस पर रविवार को हमला तेज कर दिया। बीजेपी ने राहुल गांधी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मामले में पैसों के लेन-देन में उनकी भूमिका स्पष्ट करने को कहा। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि मामले में सामने आ रहे तथ्यों से संकेत मिलता है कि भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के नए तरीके ईजाद करने में कांग्रेस का कोई मुकाबला नहीं है। त्रिवेदी ने कहा, ‘चाहे भ्रष्टाचार के नए-नए तरीके ईजाद करना हो, या इसके नए मानक स्थापित करना हो, कांग्रेस पार्टी आज इस बात का जीता-जागता सबूत है कि कोई उसकी बराबरी नहीं कर सकता। उसने अब अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।’

बता दें कि ईडी ने शुक्रवार को दावा किया था कि फॉरेंसिक विश्लेषण और कैश कूरियर (नकदी पहुंचाने वाले व्यक्ति) के बयान से चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं। इसमें कहा कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तकों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया है और यह जांच का विषय है। कथित एजेंट 38 वर्षीय असीम दास के पास से 5.39 करोड़ रुपये नकद बरामद करने के बाद उसे एजेंसी ने रायपुर में गिरफ्तार कर लिया। उसे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से ऐप के प्रवर्तकों की ओर से विशेष रूप से (छत्तीसगढ़ में) सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार खर्चों के लिए बड़ी मात्रा में नकदी पहुंचाने के वास्ते भेजा गया था।
facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
FollowFollow us
PinterestSave
Previous Post

कटिंग चाय सीज़न 3: युवा प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

Next Post

राजस्थान में कांग्रेस की छठी लिस्ट, ‘कौन आलाकमान’ कहने वाले शांति धारीवाल को भी टिकट

Next Post
महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी कांग्रेस

राजस्थान में कांग्रेस की छठी लिस्ट, 'कौन आलाकमान' कहने वाले शांति धारीवाल को भी टिकट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • असदुद्दीन ओवैसी का अमित शाह पर हमला, बोले- एनआरसी लागू करने की तैयारी में सरकार
  • अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट पर बढ़ी सियासी गर्मी, संजय सिंह ने की बड़ी मांग
  • आज का मौसम: कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
  • सितंबर में आ सकता है एनएसई का आईपीओ, सेबी की मंजूरी का इंतजार
  • भारतीय रिजर्व बैंक की तिजोरी में बढ़ रहा सोना
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In