डेस्क : आतंकवाद का सहारा लेकर भारत को परेशान करने की कोशिश करने वाले पाकिस्तान को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने चेतावनी दी है। उन्होंने कह कि अगर पाकिस्तान इसी तरह से भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देता रहता है, तो उसे तय करना होगा कि वह भूगोल का हिस्सा बनना चाहता है या फिर इतिहास का। बता दें, सेना प्रमुख का यह बयान ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरा होने के अवसर पर हो रहे एक कार्यक्रम के दौरान आया है।
‘सेना संवाद’ कार्यक्रम में बात करते हुए जनरल द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर जैसी परिस्थिति दोबारा बनने को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, “भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेगा। अगर पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को पनाह देना जारी रखता है और भारत के खिलाफ साजिशें रचता रहता है, तो उन्हें सोचना होगा कि वह इतिहास का हिस्सा बनना चाहते हैं या फिर भूगोल में रहना चाहते हैं।”
युवाओं की मदद चाहती है सेना: जनरल द्विवेदी
सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने कहा कि भारतीय सेना युवाओं की मदद चाहती है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सिविल डिफेंस अभ्यान में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) द्वारा निभाई गई अहम भूमिका का भी जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब युद्ध केवल जमीन, हवा या समुद्र तक सीमित नहीं रह गया है। अब यह साइबर, स्पेस में भी शुरू हो गया है। ऐसे में हर भारतीय को इसके लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने भारत की तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि सेना अब नई तकनीक और डेटा आधारित युद्ध क्षमता को मजबूत करने पर फोकस कर रही है।
गौरतलब है पिछले वर्ष हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत की तरफ से लगातार पाकिस्तान को चेतावनी दी जाती रही है। इससे पहले अक्तूबर में सेना प्रमुख ने दो टूक कहा था कि अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है, तो सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में थोड़ी नरमी बरती थी, लेकिन अब ऐक्शन नरमी वाला नहीं होगा। अब अगर पाकिस्तान कोई हिमाकत करेगा, तो कोई भी संयमशीलता नहीं बरती जाएगी। पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को समर्थन देने की बात पर ध्यान दिलाते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि अब भारत ऐसी कार्रवाई करेगा कि पाकिस्तान सोचना पर मजबूर हो जाएगा कि वह इस क्षेत्र में रहना चाहता है या फिर नहीं।
इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी पाकिस्तान को भूगोल से मिटा देनी की चेतावनी दी थी। इसको लेकर पाकिस्तान में काफी बवाल हुआ था। रक्षा मंत्री ने गुजरात में एक सभा के दौरान भारत और पाकिस्तान सीमा के पास मौजूद दलदली क्षेत्र सर क्रीक में पाकिस्तानी सेना द्वारा बढ़ती हलचल को लेकर चेतावनी दी थी। उन्होंने पाकिस्तान के ऊपर आरोप लगाया कि वर्षों तक प्रयास करने के बाद पाकिस्तान की वजह से यह मुद्दा भी उलझा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी किसर क्रीक क्षेत्र में किसी भी “दुस्साहस” का भारत की ओर से निर्णायक जवाब दिया जाएगा। सिंह ने यह भी कहा कि सेना और सीमा सुरक्षा बल सीमाओं की सतर्कता से रक्षा कर रहे हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत