• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में बनाई मजबूत पकड़, रिजवान-शकील ने ठोका शतक

पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में बनाई मजबूत पकड़, रिजवान-शकील ने ठोका शतक

August 23, 2024
राजनाथ सिंह: भारत के रक्षा उद्योग ने दुनिया में अपनी ताकत दिखाई

पूर्वोत्तर अब सिर्फ सीमा नहीं, भारत की सुरक्षा और शक्ति का रणनीतिक स्तंभ: राजनाथ सिंह

June 21, 2026
ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”

ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”

June 21, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

गर्मी से राहत की उम्मीद, उत्तर भारत में प्री-मानसून बारिश का दौर

June 21, 2026
राहुल गांधी का ‘नो एंट्री’ संदेश? शुभेंदु अधिकारी को लेकर सियासी खुलासा

राहुल गांधी का ‘नो एंट्री’ संदेश? शुभेंदु अधिकारी को लेकर सियासी खुलासा

June 21, 2026
शुभमन गिल हैं ‘कम्प्लीट बल्लेबाज’, विराट से की अलग तुलना: कैफ

शुभमन गिल हैं ‘कम्प्लीट बल्लेबाज’, विराट से की अलग तुलना: कैफ

June 21, 2026
यशस्वी जायसवाल बने रिकॉर्ड मशीन, छठी पारी में दूसरा शतक जड़कर रचा इतिहास

यशस्वी जायसवाल बने रिकॉर्ड मशीन, छठी पारी में दूसरा शतक जड़कर रचा इतिहास

June 21, 2026
माहरंग बलूच

हुडा जेल में बंद बीवाईसी नेताओं का धरना जारी, ‘फेसलेस ट्रायल’ पर उठे सवाल

June 21, 2026
बचपन की दर्दनाक यादें साझा कर भावुक हुईं डेज़ी ईरानी

बचपन की दर्दनाक यादें साझा कर भावुक हुईं डेज़ी ईरानी

June 21, 2026
“वेलकम टू द जंगल” का धमाका, ट्रेलर ने दिलाई IMDb में नंबर-1 रैंकिंग

सिनेमाघरों में मनोरंजन का महाधमाका, ‘वेलकम टू द जंगल’ पर टिकीं निगाहें

June 21, 2026
आईपीओ

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के आईपीओ को सेबी की मंजूरी

June 21, 2026
टोयोटा

टोयोटा हाइलक्स का नया मॉडल भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 28 जुलाई को संभावना

June 21, 2026
आईपीओ

23 जून से खुलेगा अद्वित ज्वेल्स आईपीओ

June 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में बनाई मजबूत पकड़, रिजवान-शकील ने ठोका शतक

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 23, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में बनाई मजबूत पकड़, रिजवान-शकील ने ठोका शतक

विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और उपकप्तान सउद शकील की शतकीय पारियों और दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 240 रन की साझेदारी के दम पर पाकिस्तान ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के दूसरे दिन छह विकेट पर 448 रन पर पारी घोषित कर दी। रिजवान ने 239 गेंद में 11 चौके और तीन छक्के लगाकर 171 रन (नाबाद) की करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली जबकि बायें हाथ के बल्लेबाज शकील ने लाल गेंद प्रारूप में अपनी शानदार लय जारी रखते हुए 261 गेंद में नौ चौके की मदद से 141 रन रन बनाए।

दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 12 ओवर में बिना किसी नुकसान के 27 रन बना लिये। सलामी बल्लेबाज शदमन इस्लाम 12 और जाकिर हसन 11 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए है। पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 158 रन से आगे से की। शकील और रिजवान को बांग्लादेश के गेंदबाजों के सामने कोई परेशानी नहीं हुई।

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शंटो ने घसियाले पिच पर तेज गेंदबाजों से लंबा स्पैल डलवाने के बाद विकेट की तलाश में स्पिनरों का रुख किया लेकिन दिन की शुरुआती सत्र में टीम को कोई भी सफलता नहीं मिली। इस दौरान रिजवान और शकील ने लंच के विश्राम से पहले 98 रन जोडकर टीम के स्कोर को चार विकेट पर 256 रन तक पहुंचा दिया।

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज पिच से उस तरह की स्विंग नहीं हासिल कर सकें जैसे उन्होंने मैच के शुरुआती दिन बुधवार को पहले घंटे के खेल में किया था। बांग्लादेश ने 16 रन तक तीन विकेट चटकाकर पाकिस्तान पर बैकफुट पर धकेल दिया था लेकिन घरेलू टीम ने इसके बाद शानदार वापसी की।

लंच के बाद बांग्लादेश के पास रिजवान को आउट करने का मौका था लेकिन विकेटकीपर लिटन दास स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ दो मुश्किल मौकों को भुनाने में नाकाम रहे। रिजवान ने बायें हाथ के अनुभवी स्पिनर शाकिब अल हसन (100 रन पर एक विकेट) के खिलाफ चौका लगाकर टेस्ट करियर का तीसरा शतक पूरा किया।

शकील ने मेहदी हसन मिराज (80 रन पर एक विकेट) के खिलाफ कवर क्षेत्र में दो रन दौड़कर लेने के साथ ही अपना तीसरा शतक पूरा किया। उन्होंने इसके साथ ही 20 पारियों में 1000 रन पूरा कर पाकिस्तान के लिए टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन पूरा करने के मामले में पूर्व बल्लेबाज सईद अहमद की बराबरी की।

शरीफुल इस्लाम (2-77) और हसन महमूद (2-70) को दूसरे दिन कोई विकेट नहीं मिला और तीसरे तेज गेंदबाज नाहिद राणा 19 ओवर में 0-105 भी प्रभावशाली साबित नहीं हुए। दूसरे सत्र के आखिरी लम्हों में मेहदी की गेंद पर शकील स्टंप आउट हुए जबकि शाकिब ने अपने 25वें ओवर में सलमान अली आगा (19) को चलता किया।

शाहीन शाह अफरीदी ने 24 गेंद में 29 रन की आक्रामक पारी खेल टीम को जल्दी पारी घोषित करने में मदद की। दो टेस्ट मैचों की सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है जिसमें नौ देशों की तालिका में पाकिस्तान छठे और बांग्लादेश आठवें स्थान पर है।

Previous Post

हीरा चोरी में फंसे दो युवक, परिवार के 4 लोगों ने खा लिया जहर

Next Post

सरकारी अस्पताल में महिला का हुआ रेप, पकड़ा गया आरोपी इरफान

Next Post
बलात्कार

सरकारी अस्पताल में महिला का हुआ रेप, पकड़ा गया आरोपी इरफान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्वोत्तर अब सिर्फ सीमा नहीं, भारत की सुरक्षा और शक्ति का रणनीतिक स्तंभ: राजनाथ सिंह
  • ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”
  • गर्मी से राहत की उम्मीद, उत्तर भारत में प्री-मानसून बारिश का दौर
  • राहुल गांधी का ‘नो एंट्री’ संदेश? शुभेंदु अधिकारी को लेकर सियासी खुलासा
  • शुभमन गिल हैं ‘कम्प्लीट बल्लेबाज’, विराट से की अलग तुलना: कैफ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In