• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हार के बाद भी नवजोत सिंह सिद्धू को नहीं आया करार!

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा की बैठक से नवजोत सिंह सिद्धू ने बनाई दूरी

April 16, 2022
ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

July 2, 2026
उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

July 2, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार

July 2, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी

July 2, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी

July 2, 2026
चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

July 2, 2026
एलपीजी संकट पर सियासत तेज, केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला

राम मंदिर दान विवाद पर केजरीवाल का मोदी पर सीधा हमला

July 2, 2026
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पंजाब

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा की बैठक से नवजोत सिंह सिद्धू ने बनाई दूरी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 16, 2022
in पंजाब
Reading Time: 1 min read
A A
0
हार के बाद भी नवजोत सिंह सिद्धू को नहीं आया करार!

File Photo

अमृतसर:पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की शुक्रवार को अमृतसर के कई पार्टी नेताओं के साथ हुई बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू गायब रहे। नेताओं के साथ बैठक के बाद राज ने जब कांग्रेस के नगर पार्षदों से मुलाकात की, तब भी क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू वहां मौजूद नहीं थे।

बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू के अनुपस्थित होने के बारे में पूछे जाने पर वडिंग ने कहा, ‘मैंने नवजोत सिंह सिद्धू को फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया। मुझे बताया गया कि वह समराला जा रहे हैं।’ सिद्धू के समराला दौरे के बारे में उन्होंने कहा, ‘यह कुछ निजी मामला हो सकता है।’

सिद्धू ने समराला में पूर्व विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। उन्होंने बाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं लाल सिंह और सुनील जाखड़ से भी मुलाकात की। वडिंग ने कहा कि उन्होंने राज्य में पार्टी को और मजबूत करने के लिए वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मांगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हाल ही में हुए पंजाब विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के कारणों का विश्लेषण किया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अनुशासनहीनता और अंदरूनी कलह की भी इसमें भूमिका थी।

वडिंग से मुलाकात करने वाले नेताओं में ओपी सोनी, राज कुमार वरका, गुरजीत सिंह औजला और सुखविंदर सिंह डैनी शामिल थे। पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रमुख वडिंग ने राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए हर नेता और कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने का वादा किया।

वडिंग के दौरे के दौरान सिद्धू की अनुपस्थिति के बारे में बात करते हुए अमृतसर के सांसद औजला ने कहा, ‘सभी नेता यहां वडिंग से मुलाकात करने के लिए मौजूद थे। कई वरिष्ठ नेताओं को नवनियुक्त प्रदेश इकाई प्रमुख के दौरे को देखते हुए अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द करने पड़े।’ उन्होंने कहा कि सिद्धू यह जवाब देने के लिए सही व्यक्ति होंगे कि वह शहर में क्यों नहीं हैं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सोनी ने विश्वास जताया कि वडिंग पार्टी को फिर से एकजुट करेंगे और इसे और मजबूत करेंगे। वडिंग ने पार्टी नेताओं के साथ स्वर्ण मंदिर, दुर्गियाना मंदिर और भगवान वाल्मीकि मंदिर में भी मत्था टेका। अपने अमृतसर दौरे के दौरान वडिंग के साथ विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भरत भूषण आशु भी थे।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सिद्धू के स्थान पर वडिंग को पार्टी का नया पंजाब प्रमुख नियुक्त किया। पंजाब चुनाव में पार्टी की हार के बाद सिद्धू को इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। वडिंग, राज्य में पिछली कांग्रेस सरकार में परिवहन मंत्री थे। उन्होंने गिद्दड़बाहा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नियुक्तियों से पहले नेताओं का एक वर्ग बैठकें कर रहा था और सिद्धू को महत्वपूर्ण भूमिका दिये जाने पर जोर दे रहा था। आम आदमी पार्टी (आप) ने 117 सदस्यीय विधानसभा क्षेत्रों में से 92 पर जीत हासिल की। कांग्रेस ने पंजाब चुनावों में केवल 18 सीटों पर जीत हासिल की।

Previous Post

रहो भीतर, जीओ बाहर: समत्व योगी आचार्य महाश्रमण

Next Post

बहू ने समय पर नहीं दिया चाय-नाश्ता, ससुर ने पेट में मार दी गोली; मौत

Next Post
रांची में मॉर्निंग वॉक पर निकले आजसू नेता को अपराधियों ने मारी गोली

बहू ने समय पर नहीं दिया चाय-नाश्ता, ससुर ने पेट में मार दी गोली; मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम
  • उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत
  • अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार
  • एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी
  • भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In