चंडीगढ़:आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के अधिकारियों की बैठक के बाद इसकी खूब आलोचना हो रही है। इसी बीच कुछ नेताओं ने दावा किया था कि पंजाब पुलिस दिल्ली के मुख्यमंत्री को सुरक्षा देगी। पंजाब के एडीजीपी (सिक्योरिटी) एके पांडेय ने कहा कि यह दावा दावा पूरी तरह से गलत है। पंजाब पुलिस के कमांडो अरविंद केजरीवाल को कोई सुरक्षा नहीं देंगे।
कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने ट्वीट कर कहा था कि पंजाब पुलिस सीएम केजरीवाल को सुरक्षा देने वाली है। खैरा ने ट्वीट किया, ‘अगर यह खबर सही है कि अरविंद केजरीवाल को पंजाब पुलिस कमांडो सिक्योरिटी देने वाली है तो इस बात को जनता के सामने लाने की जरूरत है। आम आदमी पार्टी वीआईपी कल्चर को बढ़ावा दे रही है। भगवंत मान बदलाव की बात करते हैं। यह गलत साबित होगी।’
बता दें कि पंजाब के अधिकारियों की केजरीवाल संग बैठक के बाद विपक्ष ने रिमोट से सरकार चलाने का आरोप लगाया था। खास बात यह भी थी कि इस बैठक में भगवंत मान मौजूद नहीं थे। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, क्या दिल्ली के लोगों द्वारा पंजाब को कठपुतली बना दिया जाएगा? यह बैठक किसलिए की गई। सर तो पहले ही झुक गया अब क्या माथा भी टेक दिया जाएगा?













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
