• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पेंशन के पैसे के लिए पोता बना हैवान, रिटायर फौजी को निर्वस्त्र कर मार डाला

पेंशन के पैसे के लिए पोता बना हैवान, रिटायर फौजी को निर्वस्त्र कर मार डाला

September 5, 2024
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

June 21, 2026
23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

June 21, 2026
नीट री-एग्जाम आज: IAF की उड़ानें, AI से CCTV मॉनिटरिंग, हजारों जैमर

नीट री-एग्जाम आज: IAF की उड़ानें, AI से CCTV मॉनिटरिंग, हजारों जैमर

June 21, 2026
राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

June 21, 2026
कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

June 21, 2026
योगी

विवादित संपत्तियों की बिक्री पर लगेगी रोक, यूपी सरकार ला रही यूनिक प्रॉपर्टी आईडी व्यवस्था

June 21, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

आलू के कारोबार में 22 लाख रुपये का नुकसान, युवा व्यापारी ने की आत्महत्या

June 21, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर टोल नहीं वसूला जाएगा, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

June 21, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

मुस्लिम स्थलों पर बयान से बढ़ा विवाद, भारत ने जरदारी को लगाई फटकार

June 21, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पार्टी लाइन बनाम व्यक्तिगत राय, कांग्रेस में फिर गहराया मतभेद

June 21, 2026
राजनाथ सिंह: भारत के रक्षा उद्योग ने दुनिया में अपनी ताकत दिखाई

पूर्वोत्तर अब सिर्फ सीमा नहीं, भारत की सुरक्षा और शक्ति का रणनीतिक स्तंभ: राजनाथ सिंह

June 21, 2026
ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”

ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”

June 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

पेंशन के पैसे के लिए पोता बना हैवान, रिटायर फौजी को निर्वस्त्र कर मार डाला

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 5, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
पेंशन के पैसे के लिए पोता बना हैवान, रिटायर फौजी को निर्वस्त्र कर मार डाला

नई दिल्ली। आदर्श नगर इलाके के आजादपुर गांव में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने पेंशन के पैसों के लिए अपने 93 वर्षीय दादा की छड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान भोजराज के तौर पर हुई है। वह थल सेना में हवलदार थे। उन्होंने 1962 और 1965 की जंग में भी देश की सेवा की थी। पुलिस के मुताबिक, वारदात गत सोमवार की है। बुजुर्ग का पोता फरार है।

तलाश में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, भोजराज थल सेना से 1985 में अवकाश ग्रहण करने के बाद आजादपुर गांव में रह रहे थे। बुजुर्ग ने अपने दोनों बेटों सुरेश और जयवीर के लिए अलग-अलग मकान बनाया था। दोनों बेटे आसपास के मकानों में रहते थे जबकि बुजुर्ग एक कमरे में अकेले रहते थे। बुजुर्ग की देखभाल की जिम्मेदारी जयवीर के परिवार पर थी।

नशे का आदी था

सुरेश का बेटा प्रदीप नशे का आदी है। वह अपनी पत्नी एवं तीन बच्चों को छोड़कर एक अन्य महिला के साथ लिव इन में रहता है। बताया जाता है कि भोजराज अपनी पेंशन का आधा हिस्सा छोटे बेटे जयवीर और आधा प्रदीप की पहली पत्नी को देते थे। पहली पत्नी एटा स्थित पैतृक गांव में रहती थी। प्रदीप का कहना था कि पेंशन उसे दी जाए, लेकिन भोजराज ने पेंशन देने से साफ मना कर दिया था। इसी बात से आरोपी नाराज हो गया।

निर्वस्त्र और लहूलुहान मिले

दोपहर में छोटा बेटा जयवीर भोजन लेकर आया। उसने अपने पिता को निर्वस्त्रत्त् एवं घायल हालत में पाया। उसने तुरंत पुलिस एवं एम्बुलेंस को सूचना दी। फिर घायल को बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जांच में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रदीप सोमवार दोपहर को दादा भोजराज के कमरे में गया। पहले उसने खूब अपशब्द कहे। इसके बाद दादा को निर्वस्त्रत्त् कर दिया। फिर जिस छड़ी के सहारे बुजुर्ग चलते थे, उसी से प्रदीप ने बुरी तरह से पिटाई करनी शुरू की। वह उन्हें लहूलुहान करने के बाद कमरे से चला गया। घटना के बाद से प्रदीप इलाके से फरार हो गया। पुलिस ने बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही, इंस्पेक्टर संजीव कुमार की टीम आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

1962,1965 की लड़ाई में भाग लिया था

भोजराज ने चीन और पाकिस्तान के खिलाफ हुई लड़ाई में भी भाग लिया था। बड़े बेटे सुरेश ने बताया कि 1962 में पिता जी अरुणाचल प्रदेश जंग में हिस्सा लेने गए थे। फिर 1965 में राजस्थान सीमा पर पाकिस्तान से लड़ाई में शामिल हुए थे। इस सेवा के दौरान भोजराज को कोई मेडल भी मिले।

मोबाइल बंद कर फरार आरोपी

जांच से जुड़े अधिकारी ने बताया कि प्रदीप वारदात के बाद नत्थूपुरा में अपनी लिव इन पार्टनर के पास आया। उसने हत्या करने की जानकारी दी और साथ चलने के लिए कहा। जब महिला ने मना कर दिया तो वह फोन बंदकर फरार हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक सूचना के अनुसार बुराड़ी इलाके में आरोपी छिपा हुआ है। फिलहाल आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

Previous Post

बांग्लादेश दे रहा पाकिस्तान से संबंधों पर जोर, 1971 का युद्ध भी भूलने को तैयार

Next Post

मैं कौन हूं, कहां से आई हूं; बड़े पर्दे पर दिखेगी सपना चौधरी की जिंदगी की झलक

Next Post
मैं कौन हूं, कहां से आई हूं; बड़े पर्दे पर दिखेगी सपना चौधरी की जिंदगी की झलक

मैं कौन हूं, कहां से आई हूं; बड़े पर्दे पर दिखेगी सपना चौधरी की जिंदगी की झलक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी
  • 23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप
  • नीट री-एग्जाम आज: IAF की उड़ानें, AI से CCTV मॉनिटरिंग, हजारों जैमर
  • राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट
  • कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In