नई दिल्ली:पेट्रोल-डीजल के जारी नए रेट जारी हो गए हैं और पिछले कई मंगलवार की तरह यह मंगलवार भी राहतभरा है। पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार 45वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।
महानगरों में क्या है रेट
दिल्ली
पेट्रोल – 96.72 रुपये
डीजल – 89.62 रुपये
मुंबई
पेट्रोल – 111.35 रुपये
डीजल – 97.28 रुपये
चेन्नई
पेट्रोल – 102.63 रुपये
डीजल – 94.24 रुपये
कोलकाता
पेट्रोल – 106.03 रुपये
डीजल – 92.76 रुपये
अलग-अलग प्रदेश की राजधानी में क्या है रेट
लखनऊ
पेट्रोल- 96.57 रुपये
डीजल- 89.76 रुपये
पटना
पेट्रोल- 107.24 रुपये
डीजल- 94.02 रुपये
भोपाल
पेट्रोल- 108.65 रुपये
डीजल- 93.90 रुपये
रांची
पेट्रोल- 99.84 रुपये
डीजल- 94.65 रुपये
जयपुर
पेट्रोल- 108.48 रुपये
डीजल- 93.72 रुपये
(नोट: कीमतें प्रति लीटर के हिसाब से)
जून में पेट्रोल की बिक्री 29 प्रतिशत बढ़कर 28 लाख टन पर
डीजल की खपत भी 35.2 फीसदी बढ़ी
आर्थिक गतिविधियां तेज होने, गर्मियों की छुट्टियों में लोगों के यात्राएं करने तथा फसल बुवाई शुरू हो जाने से जून में भारत में पेट्रोल और डीजल की बिक्री बढ़ गई है। उद्योग के शुरुआती आंकड़ों में बताया है कि बुवाई का मौसम शुरू होने से डीजल की मांग दो अंक में बढ़ी है। डीजल की बिक्री सालाना आधार पर 35.2 प्रतिशत बढ़कर जून में 73.8 लाख टन पर पहुंच गई। यह जून, 2019 की तुलना में 10.5 प्रतिशत और जून, 2020 के मुकाबले 33.3 फीसदी अधिक है।
चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
