• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
लखीसराय में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 3 किशोरों को रौंदा, 2 की मौत

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बिहार के डॉक्टर और जेडीयू नेता के बेटे समेत चार की मौत

October 15, 2022
ट्रंप

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: ट्रंप को झटका, जन्मजात नागरिकता पर प्रतिबंध की कोशिश खारिज

July 1, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में बदलेगा मौसम: बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

July 1, 2026
कीर्ति आज़ाद का तीखा हमला: “टीम इंडिया की ट्रॉफी मंदिर क्यों?”

मंदिर दान, वोट और सत्ता पर संग्राम: कीर्ति आज़ाद के आरोपों से गरमाई राजनीति

July 1, 2026
यूपी सियासत: सपा विधायक कमाल अख्तर ने मुख्य सचेतक पद छोड़ा

यूपी सियासत: सपा विधायक कमाल अख्तर ने मुख्य सचेतक पद छोड़ा

July 1, 2026
21 वर्षीय श्री चरणी बनीं आईसीसी टी20 में नंबर-1 गेंदबाज, रचा इतिहास

श्री चरणी का दबदबा बरकरार, एलिस पेरी की छलांग से रैंकिंग में हलचल

July 1, 2026
लोकतंत्र की कसौटी पर खनिज कूटनीति

लोकतंत्र की कसौटी पर खनिज कूटनीति

July 1, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

भारत की बाह्य स्थिति मजबूत: अनिवासी दावेदारी में बड़ी गिरावट

July 1, 2026
हुंडई

ह्युंडई की बड़ी योजना: बाजार में जल्द लॉन्च होंगी 4 दमदार एसयूवी, बढ़ेगा मुकाबला

July 1, 2026
बैंकिंग काम से पहले जान लें मार्च के अवकाश दिन

जुलाई में बैंकिंग शेड्यूल बदला: साप्ताहिक और त्योहारों के चलते 12 दिन बंदी

July 1, 2026
सनी देओल का फिटनेस मंत्र: “नो एक्सक्यूज़, स्टे फिट, स्टे हैप्पी”

सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, क्यों नहीं बन सकी ‘दामिनी 2’?

July 1, 2026
आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ पर कॉपी के आरोप, ‘ला फेम निकिता’ से तुलना तेज

अल्फा’ की स्टारकास्ट की फीस का खुलासा, आलिया भट्ट ने सबसे ज्यादा की कमाई

July 1, 2026
मुंहासों के लिए चाय पत्ती का फेस पैक: जानें बनाने की विधि और फायदे

मुंहासों के लिए चाय पत्ती का फेस पैक: जानें बनाने की विधि और फायदे

July 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 1, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बिहार के डॉक्टर और जेडीयू नेता के बेटे समेत चार की मौत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 15, 2022
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
लखीसराय में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 3 किशोरों को रौंदा, 2 की मौत

सासाराम:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में बिहार के एक डॉक्टर और जेडीयू नेता के बेटे समेत कुल चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले डॉ. आनंद कुमार रोहतास जिले में डेहरी के रहने वाले थे। उनके पिता निर्मल कुमार भी डॉक्टर के साथ-साथ जेडीयू नेता और औरंगाबाद लोकसभा प्रभारी हैं। हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद निर्मल कुमार, जेडीयू जिलाध्यक्ष अजय कुमार समेत अन्य परिजन मौके के लिए रवाना हो गए।

हादसा उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शुक्रवार शाम को हुआ। इसकी सूचना डेहरी शहर में आग की तरह फैल गई। मृतक के मोहन बिगहा स्थित क्लीनिक पर सांत्वना देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जाता है कि मृत चिकित्सक डॉ. आनंद कुमार डेहरी प्रखंड क्षेत्र के मूल रूप से महादेवा निवासी डॉ. निर्मल कुमार के छोटे पुत्र हैं। जो जमुहार स्थित एनएमसीएच में लेप्रोसी विभाग में एचओडी के पद पर कार्यरत थे।

परिजन के अनुसार, आनंद कुमार अपनी बीएमडब्ल्यू कार से बड़े चाचा पूर्व मुखिया हीरालाल सिंह के दामाद दीपक कुमार, मित्र अखिलेश सिंह व दरिहट थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर निवासी भोला कुशवाहा के साथ शुक्रवार की सुबह डेहरी से यूपी के फैजाबाद के लिए निकले थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुल्तानपुर के समीप कंटेनर की टक्कर से बीएमडब्ल्यू कार सवार चिकित्सक डॉ. आनंद प्रकाश समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई।

एक साल पहले ही हुई थी आनंद की शादी

दो भाइयों में डॉ. आनंद छोटे थे। बड़े भाई डॉ. आदित्य प्रकाश भी जमुहार एनएमसीएच में चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं। पिछले साल डॉ. आनंद प्रकाश की शादी औरंगाबाद जिले में हुई थी। मृतक के पिता रोहतास, औरंगाबाद समेत कई जिले में चर्चित चिकित्सक के रूप में जाने जाते हैं। उनकी जदयू के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से अच्छे संबंध हैं।

वहीं अन्य मृतक दीपक कुमार झारखंड के हरिहरगंज के निवासी हैं, जो डॉ. निर्मल कुमार के बड़े भाई पूर्व मुखिया हीरा कुशवाहा के दामाद हैं। घटना की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। उनके क्लीनिक पर शोक व्यक्त करने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा थी। हर कोई घटना पर दु:ख व्यक्त कर रहा था। सभी के आंखों से आंसू छलक रहे थे। मृतक भोला कुशवाहा भी डॉ. निर्मल के रिश्तेदार थे।

 

Previous Post

अशोक गहलोत का ‘दिवाली गिफ्ट’, राजस्थान में बोनस का ऐलान

Next Post

आप के कई नेता-कार्यकर्ता कांग्रेस में हाे सकते हैं शामिल

Next Post
आप के कई नेता-कार्यकर्ता कांग्रेस में हाे सकते हैं शामिल

आप के कई नेता-कार्यकर्ता कांग्रेस में हाे सकते हैं शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: ट्रंप को झटका, जन्मजात नागरिकता पर प्रतिबंध की कोशिश खारिज
  • उत्तर भारत में बदलेगा मौसम: बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
  • मंदिर दान, वोट और सत्ता पर संग्राम: कीर्ति आज़ाद के आरोपों से गरमाई राजनीति
  • यूपी सियासत: सपा विधायक कमाल अख्तर ने मुख्य सचेतक पद छोड़ा
  • श्री चरणी का दबदबा बरकरार, एलिस पेरी की छलांग से रैंकिंग में हलचल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In