डेस्क : केंद्र सरकार ने प्रख्यात गीतकार, लेखक और विज्ञापन विशेषज्ञ प्रसून जोशी को प्रसार भारती का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में इस नियुक्ति की पुष्टि की गई।
सरकार का मानना है कि रचनात्मक और संचार के क्षेत्र में प्रसून जोशी का व्यापक अनुभव प्रसार भारती को नई दिशा और दृष्टि प्रदान करेगा। वे लंबे समय से साहित्य, सिनेमा और विज्ञापन जगत में सक्रिय रहे हैं और अपनी लेखनी के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त करते रहे हैं।
अश्विनी वैष्णव ने इस अवसर पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि प्रसून जोशी एक विशिष्ट रचनात्मक व्यक्तित्व हैं और उनके नेतृत्व में प्रसार भारती की भूमिका और अधिक सशक्त होगी।
गौरतलब है कि प्रसार भारती देश का सार्वजनिक सेवा प्रसारक है, जिसके अंतर्गत दूरदर्शन और आकाशवाणी जैसे प्रमुख माध्यम संचालित होते हैं।
प्रसून जोशी इससे पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी नियुक्ति को मीडिया और संचार क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे सार्वजनिक प्रसारण व्यवस्था में नई ऊर्जा और नवाचार की उम्मीद की जा रही है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
