डेस्क : निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इसी बीच फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने फिल्म को लेकर अपनी चिंता और दर्शकों की अपेक्षाओं पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ इस परियोजना पर काम कर रही है।
हाल ही में कुछ कंटेंट क्रिएटर्स और यूट्यूबर्स के साथ बातचीत के दौरान नमित मल्होत्रा से पूछा गया कि क्या आदिपुरुष जैसी फिल्मों की आलोचना को देखते हुए उन पर किसी प्रकार का दबाव है। इस पर उन्होंने कहा कि वह केवल अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं और दूसरे क्या कर रहे हैं, उस पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है।
उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण एक कठिन प्रक्रिया है और हर कोई अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करता है। नमित मल्होत्रा ने कहा, “हमने पूरी निष्ठा के साथ यह फिल्म बनाई है। अगर दर्शकों को यह पसंद आती है तो हमारे लिए खुशी की बात होगी, लेकिन यदि किसी कारण से लोगों को फिल्म पसंद नहीं आई तो हम हाथ जोड़कर माफी मांग लेंगे।”
उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है। कई लोग उनकी विनम्रता की सराहना कर रहे हैं, जबकि कुछ दर्शक फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।
बता दें कि रामायण को भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य फिल्मों में गिना जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई देंगे।
फिल्म को दो भागों में रिलीज करने की योजना है। इसका पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
