डेस्क :अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने फिल्म उद्योग में भाई-भतीजावाद को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान जुनैद ने स्वीकार किया कि उन्हें लगातार काम मिलने के पीछे उनके पिता का बड़ा नाम भी एक अहम वजह है।
जुनैद खान ने कहा कि वह इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि आमिर खान का बेटा होने का उन्हें फायदा मिलता है। उन्होंने कहा कि दो फिल्मों के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद उन्हें नए अवसर मिल रहे हैं और यह उनके पारिवारिक नाम का प्रभाव भी है।
उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग पूरी तरह व्यावसायिक व्यवस्था पर चलता है, जहां निर्माता और निर्देशक ऐसे कलाकारों को प्राथमिकता देते हैं जिनकी पहचान पहले से बनी हुई हो। जुनैद के मुताबिक, यह केवल “इनसाइडर” और “आउटसाइडर” की बहस नहीं है, बल्कि बाजार और पहचान का भी मामला है।
हाल के समय में रिलीज हुई उनकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद जुनैद लगातार नए प्रोजेक्ट्स से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी मेहनत और अभिनय क्षमता के दम पर अलग पहचान बनाना चाहते हैं।
जुनैद खान ने यह भी संकेत दिया कि अब वह अपने करियर से जुड़े फैसले अधिक स्वतंत्र तरीके से लेना चाहते हैं। उनका कहना है कि वह अपनी फिल्मों की पटकथाओं को लेकर खुद निर्णय लेना पसंद कर रहे हैं ताकि अपनी अलग छवि स्थापित कर सकें।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
