• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
वैराग्य, संयम और साधना से भीतरी सुख की प्राप्ति : शान्तिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

वैराग्य, संयम और साधना से भीतरी सुख की प्राप्ति : शान्तिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

May 14, 2026
विद्या से अधिक मूल्यवान है—विवेक: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

विद्या से अधिक मूल्यवान है—विवेक: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

May 14, 2026
ममता बनर्जी वकील के रूप में उच्च न्यायालय पहुँचीं, बार काउंसिल ने माँगा प्रमाणपत्र

ममता बनर्जी वकील के रूप में उच्च न्यायालय पहुँचीं, बार काउंसिल ने माँगा प्रमाणपत्र

May 14, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत ए टीम का ऐलान, श्रीलंका दौरे पर तिलक वर्मा करेंगे नेतृत्व

May 14, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में ‘वर्क फ्रॉम होम’ लागू, निजी कंपनियों के लिए भी निर्देश जारी

May 14, 2026
बीच समुद्र में भारतीय जहाज़ पर हमला, भारत ने कहा—यह पूरी तरह अस्वीकार्य

बीच समुद्र में भारतीय जहाज़ पर हमला, भारत ने कहा—यह पूरी तरह अस्वीकार्य

May 14, 2026
राष्ट्रीय दृष्टि से महत्वपूर्ण: चुनाव आयोग ने लोकतंत्र को सुरक्षित बनाने के लिए नए नियम लागू किए

निर्वाचन आयोग की बड़ी पहल, देश के कई राज्यों में गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू

May 14, 2026
अंतरराष्ट्रीय कानून उल्लंघन पर ईरान ने ब्रिक्स से मांगा स्पष्ट रुख

अंतरराष्ट्रीय कानून उल्लंघन पर ईरान ने ब्रिक्स से मांगा स्पष्ट रुख

May 14, 2026
ब्रिक्स को अधिक प्रभावी बनाने के लिए समन्वय और संवाद जरूरी: जयशंकर

ब्रिक्स को अधिक प्रभावी बनाने के लिए समन्वय और संवाद जरूरी: जयशंकर

May 14, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के संकेत, आरबीआई की चेतावनी से बढ़ी चिंता

May 14, 2026
जयपुर में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट, 1 की मौत और 2 घायल

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, तीन मजदूरों की मौत; दो दर्जन से अधिक घायल

May 14, 2026
केरल में वी. डी. सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री, वेणुगोपाल को बड़ा झटका

केरल में वी. डी. सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री, वेणुगोपाल को बड़ा झटका

May 14, 2026
कर्नाटक

सिद्धारमैया बनाम शिवकुमार की चर्चा फिर तेज, पोस्टरों से बढ़ी सियासी हलचल

May 14, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 14, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

वैराग्य, संयम और साधना से भीतरी सुख की प्राप्ति : शान्तिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

साध्वीवर्याजी के ग्यारहवें मनोनयन दिवस, आचार्यश्री ने दिया मंगल आशीष

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 14, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
वैराग्य, संयम और साधना से भीतरी सुख की प्राप्ति : शान्तिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

लाडनूं : जैन विश्व भारती, लाडनूं का सुरम्य परिसर इन दिनों युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के योगक्षेम वर्ष प्रवास के मंगल आयोजनों से गुंजायमान है। आज का दिन चतुर्विध धर्मसंघ के लिए एक विशेष प्रसंग लेकर आया, क्योंकि आज जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ की साध्वीवर्या संबुद्धयशा जी का 11वां मनोनयन दिवस मनाया गया। आशीर्वचन फरमाते हुए गुरुदेव ने कहा कि आज ज्येष्ठ कृष्णा द्वादशी के दिन साध्वीवर्या संबुद्धयशा जी की नियुक्ति को पूरा एक दशक संपन्न हो गया है। 10 वर्ष पूर्व असम यात्रा के दौरान इन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया था। साध्वीवर्या अपने ज्ञान, दर्शन, चारित्र और सेवा की भावना का खूब अच्छा विकास करें तथा मन में निरंतर समाधि बनाए रखें। जो भी उचित सेवा का कार्य मिले, उसे बिना किसी प्रमाद या आलस्य के संपन्न करें, लेकिन इसके साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखें, ताकि इसी तरह निर्बाध रूप से उनका निरंतर आत्मिक विकास होता रहे।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए साध्वी प्रमुखा श्री विश्रुतविभा जी ने संस्मरणों का उल्लेख किया। मुनि श्री कमल कुमार जी, शासन गौरव साध्वी कनकश्री जी और समण नियोजिका अपनी मंगल भावनाएं प्रस्तुत कीं।

मुख्य प्रवचन में शान्तिदूत आचार्यप्रवर ने भौतिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के मध्य गहरे अंतर को स्पष्ट करते हुए कहा कि इंद्रिय विषयों के जगत में आसक्ति और राग की प्रगाढ़ता से जो सुख भोगा जाता है, वह नश्वर है और पारमार्थिक दृष्टि से वह दुख का ही एक रूप है। इसके विपरीत, जिस जीवन में इंद्रिय विषयों के प्रति आकर्षण नहीं होता, बल्कि त्याग, वैराग्य, संयम और साधना होती है, वहां वास्तविक भीतरी सुख उपलब्ध होता है। कर्मों के कटने और मोह के हल्का पड़ने से भीतर जो अनुकूल संवेदन या सुखानुभूति होती है, वही सच्चा सुख है। दृष्टिकोण के अंतर का जीवन के आचरण पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। एक सांसारिक दृष्टि वाले व्यक्ति को जो सांसारिक गीत, नाटक और आभूषण बहुत आकर्षक और आनंददायक लगते हैं, वही एक वैरागी और आध्यात्मिक साधक को विलाप के समान, नाट्य विडंबना और आभूषण मात्र एक भार प्रतीत होते हैं। संसार के सारे काम-भोग दुखों का आह्वान करने वाले हैं। जब व्यक्ति को इन भोगों में दुख नजर आने लग जाए और मोह का हल्कापन हो जाए, तभी वह सन्यास और साधुत्व की ओर अग्रसर हो सकता है।

आचार्यश्री ने आगे फरमाया कि संयम में रमण करने वाले साधक के लिए जीवन देवलोक के समान सुखमय बन जाता है, जबकि संयम के अभाव में वही जीवन महानरक तुल्य हो सकता है। बाहरी खाने-पीने के आकर्षण से दूर रहकर भीतर की आनंदानुभूति प्राप्त करने के लिए साधक को निरंतर जागरूक रहना चाहिए और आत्म-चिंतन करना चाहिए कि वह अपनी साधना, तप, जप और स्वाध्याय को कैसे निखार सकता है। प्रवचन में गुरुदेव ने जीवन में स्वावलंबन और श्रमशीलता पर विशेष बल देते हुए कहा कि व्यक्ति को अपने छोटे-छोटे कार्य स्वयं करने का प्रयास करना चाहिए। अपना कार्य खुद करने से न केवल दूसरों पर भार कम पड़ता है, बल्कि व्यक्ति को स्वयं निर्जरा यानी कर्म क्षय का सीधा लाभ मिलता है। साधक के मन में यह उत्कृष्ट भावना होनी चाहिए कि वह अपने हिस्से की निर्जरा का लाभ दूसरों को क्यों दे, बल्कि खुद उसका भागीदार बने। अपनी आयु, शारीरिक क्षमता और औचित्य के अनुसार जो व्यक्ति स्वावलंबी रहता है, आलस्य से दूर रहकर निरंतर श्रम करता है, ज्ञान, दर्शन, चारित्र और सेवा के मार्ग पर चलता है, उसी का सच्चा आत्मिक विकास होता है।

Previous Post

विद्या से अधिक मूल्यवान है—विवेक: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • वैराग्य, संयम और साधना से भीतरी सुख की प्राप्ति : शान्तिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • विद्या से अधिक मूल्यवान है—विवेक: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
  • ममता बनर्जी वकील के रूप में उच्च न्यायालय पहुँचीं, बार काउंसिल ने माँगा प्रमाणपत्र
  • भारत ए टीम का ऐलान, श्रीलंका दौरे पर तिलक वर्मा करेंगे नेतृत्व
  • दिल्ली में ‘वर्क फ्रॉम होम’ लागू, निजी कंपनियों के लिए भी निर्देश जारी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In