• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पटना में बवाल! पुलिस बस ने दो युवकों को कुचला, एक की मौत दूसरा घायल

पटना में बवाल! पुलिस बस ने दो युवकों को कुचला, एक की मौत दूसरा घायल

April 4, 2022
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर

June 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता

June 5, 2026
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन

June 5, 2026
योगी आदित्यनाथ

होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश

June 5, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य

June 5, 2026
चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर

June 5, 2026
सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

June 5, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

ज़ेलेंस्की का पुतिन को सीधा संदेश: युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत का प्रस्ताव

June 5, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

भारत की प्रगति से प्रभावित पुतिन, विकास यात्रा की जमकर सराहना

June 5, 2026
‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

June 5, 2026
पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

June 5, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप-नेतन्याहू विवाद पर बोले इजरायली प्रधानमंत्री, ‘अच्छे परिवारों में भी होते हैं मतभेद’

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

पटना में बवाल! पुलिस बस ने दो युवकों को कुचला, एक की मौत दूसरा घायल

उग्र भीड़ ने बस में लगाई आग, निजी वाहनों में की तोड़फोड़

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 4, 2022
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
पटना में बवाल! पुलिस बस ने दो युवकों को कुचला, एक की मौत दूसरा घायल

पटना:पटना बाइपास पर रविवार शाम पुलिस बस से कुचलकर युवक की मौत के बाद उग्र भीड़ ने जमकर बवाल काटा। घटना से गुस्साए लोगों ने फोरलेन पर पुलिस वाहन में आग लगा दी। हवाई फायरिंग कर पुलिस ने उग्र भीड़ को खदेड़ा। हादसा फोरलेन पर बाइपास थाना क्षेत्र के महिंद्रा शोरूम के पास हुई। पुलिस बस से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि उसका मौसेरा भाई जख्मी हो गया। घटना के बाद पथराव और फायरिंग से फोरलेन एक घंटा रणक्षेत्र बना रहा। पथराव में कई वाहनों के शीशे फूट गए। भगदड़ की स्थिति में कई लोग जान बचाकर भागे।

आक्रोशित लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने बलप्रयोग शुरू किया। जिसके बाद उग्र लोगों ने जमकर पथराव करना शुरू कर दिया और दमकल की गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगे। इसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग कर लोगों को खदेड़ा। पथराव के दौरान कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए और फोरलेन के दोनों छोर पर वाहनों की कतार लग गयी। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस समेत अतिरिक्त पुलिस बल बुलायी गयी। माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

दीदारगंज थाना क्षेत्र के हीरानंदपुर के रहने वाले सुनील कुमार मालसलामी थाना क्षेत्र के शरीफागंज में रहने वाले अपने मौसेरे भाई रोहित कुमार के साथ शादी का कार्ड बांटकर दानापुर से घर लौट रहे थे। परिजनों ने बताया कि सुनील की शादी चौदह अप्रैल को और रोहित की शादी नौ मई को होने वाली थी। दोनों अपनी शादी का कार्ड लेकर बांटने निकले थे। लौटते वक्त दुर्घटना हुई है।

पुलिस बस के धक्के से बाइक सवार सुनील और रोहित दूर जा गिरे। गंभीर चोट के कारण रोहित की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं सुनील को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होते ही सैकड़ों लोग फोरलेन पर जुट गए और पुलिस बस में आग लगा दी। आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गयी।

घटनास्थल पर पहुंची बाइपास पुलिस को देखते ही लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव के कारण कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। उग्र भीड़ से घिरी पुलिस ने जान बचाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। इसके बाद भीड़ इधर-उधर हुई। बाइपास थानाध्यक्ष संजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिसकर्मियों की जान बचाने को लेकर तीन राउंड हवाई फायरिंग की गयी है।

भगदड़ की स्थिति रही

इस दौरान फोरलेन पर भगदड़ की स्थिति बन गयी। पथराव के कारण कई निजी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। आक्रोशित हुए लोगों ने मीडियाकर्मियों को भी खदेड़ा। मौके पर आग बुझाने पहुंचे फायरकर्मियों पर भी रोड़ेबाजी की गयी। ट्रैफिक प्रभारी कुमार वीरेंद्न  कहा कि अभी घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है। हंगामा के कारण फोरलेन पर जाम लगा है। ट्रैफिक के जवान वाहनों को कतारबद्ध कर जाम हटाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

बिहार में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पटना के भू-माफिया की 4 करोड़ की संपत्ति जब्त

Next Post

आंबेडकर जयंती से शुरू होगा ‘दलित मित्र’ एजेण्डा, जानिए योगी सरकार का मिशन 2024 प्लान

Next Post
पंजाब में हार के बाद भाजपा के स्थानीय नेताओं पर एक्शन लेगा आलाकमान! बड़े बदलाव की तैयारी

आंबेडकर जयंती से शुरू होगा ‘दलित मित्र’ एजेण्डा, जानिए योगी सरकार का मिशन 2024 प्लान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता
  • बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन
  • होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश
  • सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In