• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राघोपुर में तेजस्वी बनाम प्रशांत किशोर? 2025 चुनावी मुकाबला रोचक होगा

राघोपुर में तेजस्वी बनाम प्रशांत किशोर? 2025 चुनावी मुकाबला रोचक होगा

March 8, 2025
सौरभ भारद्वाज

राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की शादी पर सियासत, आप नेता बोले- पार्टी ने दिलाई पहचान

April 27, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

राहुल गांधी का केजरीवाल पर तीखा हमला, बोले- वैगनआर से आए और शीशमहल तक पहुंच गए

April 27, 2026
बंगाल में मोदी का बड़ा दावा, अब शपथ ग्रहण में लौटूंगा

बंगाल में मोदी का बड़ा दावा, अब शपथ ग्रहण में लौटूंगा

April 27, 2026
लद्दाख मुद्दे के समाधान की दिशा में केंद्र की बड़ी पहल, 22 मई को अहम बैठक

लद्दाख मुद्दे के समाधान की दिशा में केंद्र की बड़ी पहल, 22 मई को अहम बैठक

April 27, 2026
बातचीत या दबाव—कहाँ खत्म होती है कूटनीति, कहाँ शुरू होता है टकराव?

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नई पहल, तीन चरणों में बातचीत का प्रस्ताव

April 27, 2026
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

देशभर में 51.8 लाख एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी, सरकार ने आपूर्ति पर कसा नियंत्रण

April 27, 2026
हाईकोर्ट में केजरीवाल का नया हलफनामा, जज की निष्पक्षता पर फिर सवाल

केजरीवाल ने जज स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र, कहा—न्याय व्यवस्था से उठ गया भरोसा

April 27, 2026
अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में लश्कर कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की मौत

अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में लश्कर कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की मौत

April 27, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

हाईकोर्ट का अहम फैसला: ‘F-off’ टिप्पणी को नहीं माना यौन उत्पीड़न

April 27, 2026
गर्मी

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, दिल्ली-यूपी-राजस्थान में हीटवेव अलर्ट

April 27, 2026
ट्रंप पर हमला तय था, भारत में भी असंतोष: वडेट्टीवार के बयान से सियासी बवाल

ट्रंप पर हमला तय था, भारत में भी असंतोष: वडेट्टीवार के बयान से सियासी बवाल

April 27, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

वैश्विक बाजार में पेट्रोल-डीजल के दामों में तेज उछाल, भारत में कीमतें स्थिर

April 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 27, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

राघोपुर में तेजस्वी बनाम प्रशांत किशोर? 2025 चुनावी मुकाबला रोचक होगा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 8, 2025
in बिहार, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
राघोपुर में तेजस्वी बनाम प्रशांत किशोर? 2025 चुनावी मुकाबला रोचक होगा

डेस्क:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हॉट सीट राघोपुर में दो दिग्गजों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। वैशाली जिले की राघोपुर से अभी पूर्व डिप्टी सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधायक हैं। इसे लालू परिवार का गढ़ माना जाता है। पिछले 6 विधानसभा चुनावों में से पांच बार यहां से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रत्याशी ही जीते हैं। वहीं, नई नवेली जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इस सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए हैं। पीके ने हाल ही में कहा कि उन्हें राघोपुर से तेजस्वी के खिलाफ लड़ने का सुझाव मिला है। अगर वे यहां से चुनावी मैदान में उतरते हैं तो उनके सामने कई तरह की चुनौती होगी।

राघोपुर विधानसभा सीट पर करीब साढ़े तीन लाख मतदाता हैं। यहां मतदान का प्रतिशत अमूमन 50 से 55 फीसदी के बीच रहता है। इस सीट पर यादवों को निर्णायक वोटर माना जाता है। क्योंकि उनकी संख्या लगभग एक तिहाई यानी कि सवा लाख से ज्यादा है। यही लालू परिवार के लिए प्लस पॉइंट माना जाता है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव राघोपुर से दो बार विधायक रहे। फिर उनकी पत्नी राबड़ी देवी तीन बार चुनाव जीतीं। तेजस्वी पिछले दो बार से लगातार यहां से विधायक हैं।

प्रशांत किशोर ने पिछले दिनों बेतिया में कहा कि उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं से राघोपुर से चुनाव लड़ने का सुझाव मिल रहा है। वह तेजस्वी यादव के खिलाफ मैदान में उतर सकते हैं। बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। पीके ने पिछले दो अक्टूबर को जन सुराज पार्टी का गठन किया था। यह सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

राघोपुर में तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ना पीके के लिए चुनौती से कम नहीं है। इस सीट पर पीके तो क्या किसी भी गैर यादव उम्मीदवार की जीत मुश्किल होती है। यहां राजपूत और पासवान एवं रविदास वोटरों की संख्या भी अच्छी खासी है। राजपूत 20 फीसदी तो दलित वोटर 18 प्रतिशत हैं। मगर यादव मतदाताओं की संख्या 30 फीसदी से ज्यादा है। यादव हमेशा इस सीट पर निर्णायक भूमिका में रहते हैं। यही वजह है कि एनडीए और महागठबंधन, अक्सर यहां इसी जाति के उम्मीदवार उतारते हैं। महागठबंधन से लालू परिवार का ही कोई न कोई सदस्य यहां से चुनाव लड़ता आया है। 1967 के बाद से राघोपुर सीट से गैर यादव उम्मीदवार नहीं जीत पाया है।

दूसरी ओर, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का दावा है कि वह जातिवाद से इतर मुद्दों पर राजनीति करती है। पीके की पार्टी का कोई खास वोटबैंक भी नहीं है। ऐसे में एमवाई समीकरण (मुस्लिम-यादव) को केंद्र में रखकर राजनीति करने वाली आरजेडी के सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव को उनके गढ़ में चुनौती देना पीके के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है।

राघोपुर से सतीश यादव एनडीए से चुनाव लड़ते आए हैं। 2010 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़कर पूर्व सीएम राबड़ी देवी को हराया था। लालू परिवार को उनके गढ़ में मिली हार की चर्चा खूब हुई थी। मगर 2015 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी ने आरजेडी का परचम फिर से लहरा दिया। 2020 में वे दोबारा यहीं से विधायक बने।

Previous Post

दिल्ली महिला समृद्धि योजना: 18 लाख जरूरतमंद महिलाओं को मिलेगा लाभ

Next Post

राहुल गांधी ने कांग्रेस से गुजरात के वोट मांगने से पहले जिम्मेदारियाँ पूरी करने की अपील की

Next Post
राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कांग्रेस से गुजरात के वोट मांगने से पहले जिम्मेदारियाँ पूरी करने की अपील की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की शादी पर सियासत, आप नेता बोले- पार्टी ने दिलाई पहचान
  • राहुल गांधी का केजरीवाल पर तीखा हमला, बोले- वैगनआर से आए और शीशमहल तक पहुंच गए
  • बंगाल में मोदी का बड़ा दावा, अब शपथ ग्रहण में लौटूंगा
  • लद्दाख मुद्दे के समाधान की दिशा में केंद्र की बड़ी पहल, 22 मई को अहम बैठक
  • अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नई पहल, तीन चरणों में बातचीत का प्रस्ताव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In