• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राजनाथ सिंह की रैली में लोग मांगने लगे पीओके, हंसकर बोले रक्षा मंत्री- धैर्य रखें

राजनाथ बोले- PoK की जनता भारत में विलय चाहती है:हमें हमला करने की जरूरत नहीं, वो खुद ही भारत में आ जाएगा

March 26, 2024
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत

July 6, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा

July 6, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
भारतीय सेना की 2026 अग्निवीर भर्ती: 25,000 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित

सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी

July 6, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा: रक्षा और रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाई

भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी

July 6, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

July 6, 2026
पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

July 6, 2026
ट्रांसफर से क्या धुलेगा दाग? सरकार के फैसले पर विपक्ष का हमला

मध्य प्रदेश बना पहला राज्य: नए कानून के तहत वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन, दो हिंदू सदस्य शामिल

July 6, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: राजस्थान में बुजुर्ग की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या

July 6, 2026
‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

पप्पू यादव का तीखा हमला: अशोक चौधरी को बताया ‘ड्रामा आर्टिस्ट’

July 6, 2026
प्रशांत किशोर

बांकीपुर उपचुनाव में सियासी समीकरण गरमाए, प्रशांत किशोर को समर्थन पर अटकलें तेज

July 6, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

राजनाथ बोले- PoK की जनता भारत में विलय चाहती है:हमें हमला करने की जरूरत नहीं, वो खुद ही भारत में आ जाएगा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 26, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
राजनाथ सिंह की रैली में लोग मांगने लगे पीओके, हंसकर बोले रक्षा मंत्री- धैर्य रखें

File Photo

नई दिल्ली :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के भारत में विलय होने का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि हमें हमला करके उस पर कब्जा करने की कोई जरूरत नहीं होगी, क्योंकि वहां ऐसे हालात बन रहे हैं कि PoK के लोग खुद ही भारत में विलय की मांग कर रहे हैं।

रक्षा मंत्री ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि भारत ने आज तक दुनिया के किसी देश पर न आक्रमण किया, न किसी की एक इंच जमीन पर कब्जा किया। ये हमारा चरित्र है। मैं यह भी कहता हूं कि PoK हमारा था और हमारा है। मेरा विश्वास है कि PoK खुद ही भारत में आ जाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से देश की सुरक्षा को लेकर सवाल-जवाब …

सवाल: PoK को लेकर क्या कोई प्लान बन चुका है?
जवाब: मैं इस बारे में कुछ बोलूंगा नहीं, बोलना भी नहीं चाहिए।

सवाल: क्या भारत को चीन से अभी कोई खतरा है?
जवाब: अगर कोई खतरा है, तो निपट लेंगे। भारत अब कमजोर भारत नहीं रहा। भारत दुनिया का एक ताकतवर देश बन चुका है।

सवाल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आरोप है कि भारत का 2,000 वर्ग किलोमीटर इलाका अभी चीन के कब्जे में है। इस पर आप क्या कहेंगे?
जवाब: ये बेहद तकलीफदेह है कि वो हमारे जवानों के शौर्य और पराक्रम पर सवालिया निशान उठा रहे हैं। इस तरह के बयानों से उन्हें बचना चाहिए। 1962 में भारत की कितनी जमीन पर चीन ने कब्जा किया था ? मैं उन सब की याद दिलाना नहीं चाहता, लेकिन आप आश्वस्त रहिए कि भारत की एक इंच जमीन भी जाने नहीं देंगे। बहुत सारी चीजें ऐसी है, जिनका मैं यहां खुलासा नहीं कर सकता, क्योंकि भारत और चीन की बातचीत चल रही है। ठीक तरीके से बात चल रही है।

सवाल: क्या चीन भारत पर आक्रमण कर सकता है?
जवाब: परमात्मा उनको सद्बुद्धि दे कि वो ऐसी हरकत न करें। भारत का चरित्र रहा है कि भारत ने कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया, न एक इंच जमीन पर कब्जा किया। भारत किसी को छेड़ता भी नहीं, लेकिन अगर किसी ने भारत के सम्मान पर चोट पहुंचाई , तो उसको मुंहतोड़ जवाब देने की कूवत भी भारत में है। वैसे हम सभी पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं।

अमित शाह बोले- PoK भारत का हिस्सा

गृह मंत्री अमित शाह ने 15 मार्च को कहा था कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) भारत का हिस्सा है। वहां रहने वाले सभी लोग भारतीय हैं, चाहे वे हिंदू हों या मुस्लिम। शाह ने ये बातें इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बातचीत के दौरान कहीं।

शाह ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर भी बात की। उन्होंने इस कानून के दायरे से मुस्लिमों को बाहर रखने पर कहा- CAA के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई और पारसी शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी। ये तीनों इस्लामिक देश हैं। वहां मुस्लिमों का उत्पीड़न नहीं होता है।

Previous Post

पुरानी बातों को भूल जाओ, अजित पवार के साथ रैली करो; भाजपा नेताओं से फडणवीस की अपील

Next Post

एक विधानसभा सीट जो सांसद का भी कर देती है फैसला, 10 लाख से ज्यादा वोटर; भाजपा का गढ़

Next Post
पंजाब में हार के बाद भाजपा के स्थानीय नेताओं पर एक्शन लेगा आलाकमान! बड़े बदलाव की तैयारी

एक विधानसभा सीट जो सांसद का भी कर देती है फैसला, 10 लाख से ज्यादा वोटर; भाजपा का गढ़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत
  • ₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा
  • मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
  • सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी
  • भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In